फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guru Gochar: देवगुरु बृहस्पति अगस्त में बदलेंगे अपनी चाल, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

Sat, 02 Aug 2025 01:13 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Guru Gochar: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों का गोचर यानी एक राशि या नक्षत्र से दूसरी में प्रवेश, व्यक्ति के जीवन में कई प्रकार के बदलाव लेकर आता है। इनमें सबसे प्रभावशाली गोचर माने जाते हैं गुरु ग्रह (बृहस्पति) के, जिन्हें ज्ञान, धर्म, समृद्धि, शुभता और भाग्य का प्रतिनिधि माना गया है। गुरु का हर गोचर न केवल व्यक्तिगत जीवन पर, बल्कि समाज, शिक्षा, धर्म और देश-विश्व की घटनाओं पर भी असर डालता है।
विज्ञापन
1 of 4
Jupiter Transit August - फोटो : adobe stock
Jupiter Transit August 2025: अगस्त 2025 में गुरु का डबल गोचर होने जा रहा है, जो विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। 13 अगस्त को गुरु पुनर्वसु नक्षत्र के प्रथम चरण (पद) में प्रवेश करेंगे, जबकि 30 अगस्त को यह पुनर्वसु के द्वितीय पद में गोचर करेंगे। यह दोहरे परिवर्तन का समय कई राशियों के लिए सुनहरा अवसर लेकर आ सकता है।
Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन पर अपनी बहन को तोहफे में न दें ये चीजें, पड़ सकते हैं अशुभ प्रभाव
इस दौरान कुछ जातकों को करियर में प्रगति, व्यवसाय में लाभ, सम्मान की प्राप्ति और जीवन में स्थायित्व जैसे बड़े सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। साथ ही, कुछ राशियों के लिए यह गोचर विदेश यात्रा, नई नौकरी या किसी बड़े प्रोजेक्ट की शुरुआत का द्वार भी खोल सकता है। तो आइए जानते हैं कि गुरु के इस विशेष डबल गोचर का कौन-कौन सी राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव और किसका भाग्य चमकने वाला है। 
Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन पर भूलकर भी न बांधें अपने भाई को इस तरह की राखियां, मिलते हैं अशुभ परिणाम
विज्ञापन

2 of 4
निवेश से लाभ मिलेगा और फाइनेंशियल कंडीशन बेहतर होगी। - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
गुरु ग्रह का अगस्त में होने वाला दोहरा गोचर मेष राशि वालों के लिए कई तरह की सकारात्मक संभावनाएं लेकर आ रहा है। इस समय व्यापार से जुड़े लोगों को कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है, जो भविष्य में मुनाफा दिलाएगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह अवधि तरक्की और आयवृद्धि के संकेत दे रही है। प्रमोशन के योग भी बन सकते हैं।
विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिलने की संभावना है। वहीं जो लोग प्रेम संबंधों में हैं, उनके रिश्ते में सुधार होगा और आपसी समझ बेहतर होगी।
आर्थिक दृष्टि से यह समय मजबूत रहेगा। निवेश से लाभ मिलेगा और फाइनेंशियल कंडीशन बेहतर होगी। इसके साथ ही, आपकी समाज में लोकप्रियता बढ़ेगी, मान-सम्मान मिलेगा और सामाजिक नेटवर्किंग से भी आपको फायदा होगा। इस गोचर के प्रभाव से आपका आत्मबल और पराक्रम भी बढ़ेगा, जिससे आप हर चुनौती का डटकर सामना करेंगे।
विज्ञापन

3 of 4
रुके हुए काम पूरे होंगे और आप कई क्षेत्रों में तरक्की की ओर बढ़ेंगे। - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
गुरु ग्रह के नक्षत्र परिवर्तन का असर कर्क राशि वालों के लिए काफी सकारात्मक रहने वाला है। इस समय आपको मानसिक शांति और संतुलन महसूस होगा। घर-परिवार का माहौल सुखद रहेगा, और आप कोई नया वाहन या प्रॉपर्टी भी खरीद सकते हैं।
व्यवसाय से जुड़े लोगों को नए साझेदारों के साथ काम करने के अवसर मिल सकते हैं, जो भविष्य में आपके लिए लाभकारी साबित होंगे। पुराने निवेश से भी अच्छी कमाई होने की संभावना है।
शादीशुदा जातकों के लिए यह समय रिश्तों में मिठास लाएगा, और जीवनसाथी को करियर में तरक्की मिल सकती है। साथ ही, किस्मत का साथ मिलेगा, रुके हुए काम पूरे होंगे और आप कई क्षेत्रों में तरक्की की ओर बढ़ेंगे।
विज्ञापन

4 of 4
आपकी आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी और धन प्राप्ति के नए रास्ते खुल सकते हैं। - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
मीन राशि के स्वामी स्वयं गुरु ग्रह हैं, इसलिए उनके दोहरे गोचर का प्रभाव आपके लिए विशेष शुभता लेकर आएगा। इस समय आप किसी धार्मिक आयोजन या मांगलिक कार्य में हिस्सा ले सकते हैं, जिससे मानसिक शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त होगी।
जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उनके लिए यह समय बेहद अनुकूल है। मनचाही जगह पर नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। वहीं, जो लोग व्यवसाय में हैं, उन्हें निवेश से अच्छा लाभ हो सकता है।
आपकी आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी और धन प्राप्ति के नए रास्ते खुल सकते हैं। कुल मिलाकर, यह समय आपकी तरक्की, स्थायित्व और समृद्धि की दिशा में कदम बढ़ाने का उत्तम अवसर साबित हो सकता है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें