फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 02 August : मकर राशि वालों के पार्टनर नाराज हो सकते हैं,पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Sat, 02 Aug 2025 06:28 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Love Horoscope Today in Hindi: आज का दिन कई राशियों के लिए भावनात्मक रूप से खास है। जहाँ कुछ लोगों को प्रेम में नई शुरुआत का मौका मिलेगा, वहीं कुछ के लिए ये आत्मनिरीक्षण और रिश्तों को सुधारने का दिन है।
विज्ञापन
1 of 13
02 August Ka Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
Love Horoscope 02 August 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। 
Bhadra Rajyog: सितंबर में बुध करेंगे कन्या राशि में प्रवेश, भद्र राजयोग का प्रभाव इन राशियों को दिलाएगा धनलाभ
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। 
Swapna Shastra: बार-बार आते हैं दुर्घटनाओं के सपने? जानें ये किस बात का है संकेत
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज का दिन प्रेम जीवन के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आपका पार्टनर खुश रहेगा और आपके साथ कुछ ऐसी बातें शेयर कर सकता है जो अब तक आप दोनों ने एक-दूसरे से नहीं की होंगी। आपसी समझ और प्यार बढ़ेगा। आज आप दोनों के बीच भावनात्मक जुड़ाव गहरा होगा।
 
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज आपके पार्टनर को अपनी कुछ पुरानी गलतियों का एहसास हो सकता है। वे नरम व्यवहार करेंगे और आपसे नज़दीकियाँ बढ़ाना चाहेंगे। पुराने मनमुटाव खत्म हो सकते हैं। यह समय रिश्ते को और मजबूत बनाने का है।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): पार्टनर आज आप पर शक कर सकता है जिससे आपके बीच तनाव आ सकता है। ऐसे में गुस्से या तकरार से बचें। बेहतर होगा कि आप दोनों शांत बैठकर बात करें और गलतफहमियों को सुलझाएं। समझदारी से निपटेंगे तो रिश्ता संभल जाएगा।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आपका साथी आज कुछ ऐसा करने को कह सकता है जो आपको पसंद आएगा। वह आपकी भावनाओं का सम्मान करेगा और आपकी पसंद-नापसंद को समझेगा। दिन खुशनुमा रहेगा और प्यार में विश्वास बढ़ेगा।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज आपका पार्टनर किसी बात से नाराज हो सकता है। उनके चेहरे पर नाराजगी साफ नजर आएगी। आपको चाहिए कि आप समय निकालकर उनसे बात करें और उनकी बातों को समझें। अगर आप थोड़ी कोशिश करेंगे, तो रिश्ते में मिठास लौट सकती है।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज का दिन थोड़ा भारी लग सकता है क्योंकि आपका पार्टनर आपसे कोई बड़ा फैसला लेने को कह सकता है- जैसे परिवार को लेकर या भविष्य को लेकर। इससे आप मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। जल्दबाज़ी न करें, सोच-समझकर ही कोई निर्णय लें।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): पार्टनर का व्यवहार आज आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। हो सकता है वह चाहता हो कि आप किसी से मिलें या किसी बात को स्वीकार करें जो आपको ठीक न लगे। यदि आपको कुछ असहज लगता है, तो प्यार से अपनी बात कहें। संतुलन बनाए रखें।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आपका पार्टनर आज शारीरिक या मानसिक थकान से थोड़ा परेशान हो सकता है। बेहतर होगा कि आप उन्हें कहीं बाहर ले जाएं या समय बिताएं। आपकी देखभाल और साथ से उनका मूड बेहतर हो जाएगा और रिश्ता मजबूत बनेगा।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज आपका पार्टनर आपसे अपने मन की बात खुलकर कह सकता है, हो सकता है कि वह किसी परेशानी या दुविधा को लेकर बात करे। आपकी समझदारी और समर्थन की आज खास ज़रूरत है। यह एक मजबूत रिश्ता बनाने का मौका है।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): पार्टनर आज आपसे नाराज़ हो सकता है या थोड़ी दूरी बना सकता है। आप उन्हें खुश करने के लिए कोई छोटा-सा गिफ्ट दे सकते हैं या उनकी बातें मान सकते हैं। आज उन्हें थोड़ा समय और ध्यान देना अच्छा रहेगा। साथ में घूमने जाना भी अच्छा रहेगा।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आपका साथी आज किसी परेशानी का सामना कर रहा होगा और वह बात आपसे भी जुड़ सकती है। आपको चाहिए कि उनकी बातों को ध्यान से सुनें और समझदारी से पेश आएं। भावनाओं में बहने की बजाय व्यावहारिक सोच अपनाएं।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): पार्टनर आज भावनात्मक रूप से परेशान हो सकता है। उन्हें आपकी ज़रूरत है साथ, समझ और सच्चे प्यार की। थोड़ा समय साथ बिताएं, उनकी भावनाओं को समझें और उन्हें सपोर्ट करें। प्रेम के लिहाज़ से दिन अच्छा रहेगा।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें