फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guru Gochar 2022: अगले कई महीनों तक गुरु ग्रह इन चार राशि वालों पर रहेंगे मेहरबान, मिलेगा भाग्य का साथ

Thu, 21 Jul 2022 11:30 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
guru gochar 2022: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की विशेष भूमिका होती है। जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन करते हैं तो इसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ता है। - फोटो : अमर उजाला
Guru Grah Effect 2022 : वैदिक ज्योतिष में गुरु ग्रह को बहुत ही प्रभावशाली और लाभकारी ग्रह माना गया है। गुरु ग्रह एक शुभ फल प्रदान करने वाले ग्रह होते हैं। जिन जातकों की कुंडली में गुरु ग्रह की कृपा रहती है उनके जीवन में समाज में काफी मान-सम्मान,यश और पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है। वैदिक ज्योतष में देव गुरु बृहस्पति को शिक्षा, भाग्य, धन, विवाह और धर्म के कारक माना गया है। गुरु ग्रह किसी एक राशि में करीब एक वर्षों तक रहते हैं यानी एक पूरी राशि चक्र का चक्कर काटने में 12 साल का समय लेते हैं। गुरु ग्रह कर्क राशि में उच्च के और मकर राशि में नीच के होते हैं। इसके अलावा गुरु ग्रह को धनु और मीन राशियों का स्वामित्व प्राप्त है। गुरु ग्रह बीत चुके 13 अप्रैल 2022 को शनि की राशि मकर से निकलकर अपने स्वामित्व वाली राशि मीन में गोचर हैं। गुरु के राशि परिवर्तन होने पर सभी 12 राशियों के जातकों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है। लेकिन चार राशियां ऐसी हैं जिनके ऊपर साल भर तक गुरु की विशेष कृपा बनी रहेगी। आइए जानते हैं कौन-कौन सी है वे चार खास राशियां...
विज्ञापन

2 of 5
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए गुरु इस समय 11वें भाव की यात्रा पर हैं। कुंडली का 11वां भाव विदेश यात्रा से संबंधित होता है। ऐसे में जो जातक ग्लोबल कंपनी में कार्यरत है उनके लिए साल भर बहुत ही अच्छा समय बीतेगा। आमदनी में अच्छा खासा इजाफा देखने को मिलेगा। आय में लगातार बढ़ोतरी होगी और नौकरी के बेहतर अवसर प्राप्त होते रहेंगे। आपको पैतृक सम्पति से किसी प्रकार का अच्छा लाभ मिल सकता है। कुल मिलाकर साल भर आपके ऊपर गुरु की विशेष कृपा बनी रहेगी।
विज्ञापन

3 of 5
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
आपकी राशि में गुरु का गोचर 10वें भाव में हुआ है। आपकी योजनाएं अच्छी रहेगी जिसमें आपको काफी धन बनेगा। अपने संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल होने से लाभ ही लाभ मिलेगा। जो जातक व्यापार में है उनके लिए साल भर बिना किसी खास परेशानी से बीतेगा। आपके हाथ में साल के अंत तक कोई बड़ी धनराशि आ सकती है। परिवार में खुशियां रहेंगी। नौकरी में प्रमोशन और आय में वृद्धि होगी। 

4 of 5
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि के लिए गुरु का इस साल परिवर्तन किसी तरह के वरदान से कम नहीं है। जीवन में सकारात्मक चीजें प्राप्त होंगी। पूरे साल आय में आपको इजाफा ही देखने को मिलेगा। बीमारियों से छुटकारा प्राप्त होने का यह साल होगा। साल के अंत में कोई बड़ी खुशखबरी आपको मिल सकती है। धन के नए-नए साधन आपको प्राप्त होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Capricorn - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
आपके लिए 13 अप्रैल 2022 से बृहस्पति का मकर राशि में गोचर दूसरे भाव में चल रहा है। दूसरा भाव धन के भाव में गोचर है। आप खूब ढ़ेर सारा धन बनाने में सफल होंगे। जातकों को विदेश जाने का अवसर मिलेगा। जिससे आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। पूरे साल में सभी योजनाएं कामयाबी होंगी। परिवार में कोई खुशखबरी मिल सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें