कर्क राशि
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
आपके लिए गुरु और चंद्रमा क्रमशः लग्न और सप्तम भाव में रहेंगे, जिससे मानसिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव आएगा। यदि आप किसी तनाव से जूझ रहे थे, तो इस दौरान राहत महसूस होगी। निवेश से लाभ मिलने के योग हैं और व्यापारियों को किसी बड़ी डील से फायदा हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए भी यह समय प्रदर्शन सुधारने वाला रहेगा।