Guru Asta 2026: देवगुरु बृहस्पति 14 जुलाई को कर्क राशि में रहते हुए अस्त हो रहे हैं, जो 12 अगस्त तक रहेंगे फिर इसके बाद उदय होंगे। ज्योतिष में गुरु ग्रह बहुत ही शुभ और मंगलकारी ग्रह माना जाता है। यह धन, विवाह, मान-सम्मान और सुख-समृद्धि के कारक ग्रह माने जाते हैं। ज्योतिष में गुरु ग्रह का अस्त होना एक महत्वपूर्ण घटना है। जब-जब गुरु अस्त होते हैं तो विवाह और दूसरे मांगलिक कार्य थम जाते हैं। गुरु के अस्त होने पर सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर शुभ और अशुभ दोनों ही तरह के प्रभाव देखने को मिलते हैं। आइ जानते हैं गुरु का अस्त होना प्रभाव।
विज्ञापन
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए गुरु का अस्त होना जीवन में कई तरह के सकारात्मक बदलाव की तरफ इशारा करते हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव आने की प्रबल संभावना है। भूमि के मामलों में आपको अच्छी सफलता मल सकती है।
विज्ञापन
3 of 13
वृषभ राशि
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
गुरु का अस्त होना वृषभ राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। कुछ पुराने मामलों का निपटारा हो सकता है। काम के सिलसिल में यात्राएं हो सकती हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए गुरु का अस्त होना थोड़ी मुश्किलों को बढ़ा सकता है। पारिवारिक चिंताओं में वृद्धि हो सकती है। लेन-देन के मामलों में सतर्क रहें।
विज्ञापन
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए गुरु का अस्त होना मिलाजुला रहने वाला होगा। आमदानी के नए-नए स्त्रोतों में इजाफा हो सकता है। इस दौरान कोई नई तरह की खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
विज्ञापन
6 of 13
सिंह राशि
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए गुरु का अस्त होना अच्छा नहीं कहा जा सकता है। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। सेहत में गिरावट का सिलसिला जारी रह सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ छोटी-मोटी दिक्कतें आ सकती हैं।
विज्ञापन
7 of 13
कन्या राशि
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए गुरु का अस्त होना मिलाजुला रह सकता है। कार्यो में बाधाएं आ सकती हैं। नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।
8 of 13
तुला राशि
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि वालों पर गुरु का अस्त होना मिलाजुला प्रभाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत होगी। इस दौरान बेफिजूल के खर्चों में इजाफा होगा।
9 of 13
वृश्चिक राशि
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए गुरु का अस्त होना शुभ संकेत है। योजनाएं सफल होंगी और खर्चों में अधिकता रहेगी। शुभ खरीदारी के मौके मिल सकते हैं। आपकी सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है।
10 of 13
धनु राशि
- फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए गुरु का अस्त होना आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है। कुछ पुराने वाद-विवादों का निपटारा हो सकता है। आर्थिक स्थितियां बेहतर रहेंगे। परिवार संग मेल जोल बढ़ेगा।
11 of 13
मकर राशि
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए गुरु का अस्त होना अच्छा और शुभ रहेगा। कार्यों में सफलता मिल सकती है। मान-सम्मान में इजाफा होगा और रुके हुए काम पूरे होंगे।
12 of 13
कुंभ राशि
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए गुरु का उदय होना किसी वरदान से कम नहीं है। पुराने वाद-विवादों का निपटारा होगा। इस दौरान कुछ नई खरीदारी भी हो सकती है। महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिल सकती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।