July Bhavishyavani 2026: जुलाई समाप्त होने से पहले कुछ राशि वालों को विशेष लाभ मिल सकता है। लेकिन कुछ जातकों की करियर-कारोबार को लेकर परेशानियां भी बढ़ सकती हैं।
July Bhavishyavani 2026: जुलाई समाप्त होने में अब कुछ ही दिन शेष हैं। ऐसे में महीने के आखिरी 15 दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। इस दौरान 27 जुलाई को शनि मीन राशि में वक्री होंगे, वहीं बुध भी मिथुन राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। ग्रहों की इन दोनों बड़ी चालों का असर सभी 12 राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। जहां कुछ राशि वालों को करियर, धन और करियर-व्यापार में शुभ परिणाम मिल सकते हैं, वहीं कुछ लोगों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आने वाले 15 दिन आपकी राशि के लिए कैसे रहने वाले हैं।
विज्ञापन
2 of 13
July Bhavishyavani 2026
- फोटो : अमर उजाला
मेष
मेष राशि वालों के लिए आने वाले 15 दिन सकारात्मक साबित हो सकते हैं। करियर में नई जिम्मेदारियां मिलने के साथ आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। इसके अलावा आपको मनचाहा लाभ होने से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 13
July Bhavishyavani 2026
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ
वृषभ राशि वालों को धन संबंधी मामलों पर विशेष ध्यान देना होगा। कला के क्षेत्र में कुछ परेशानियां आपके सामने आएंगी। किसी भी तरह के लेन-देन में जल्दबाजी न करें। परिवार में धैर्य बनाए रखना होगा।
4 of 13
July Bhavishyavani 2026
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन
बुध के मार्गी होने से आपके लिए समय अनुकूल हो सकता है। अधिक भरोसा करना आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। परिवार का सहयोग भी मिलेगा। लेकिन यात्रा के योग बनेंगे और करियर में नई संभावनाएं सामने आएंगी।
विज्ञापन
5 of 13
July Bhavishyavani 2026
- फोटो : अमर उजाला
कर्क
कर्क राशि वालों के लिए आने वाले दिन खास हो सकते हैं। किसी मामले में घर के सभी सदस्यों का साथ मिलेगा। इस समय संपत्ति, वाहन या किसी बड़े निवेश से जुड़े निर्णय ले सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं।
विज्ञापन
6 of 13
July Bhavishyavani 2026
- फोटो : daily rashifal
सिंह
यह समय खुशियां और नई उपलब्धियां लेकर आ सकता है। घर के किसी सदस्य की तरफ से कोई अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती है। नई जिम्मेदारियां मिलने के साथ मेहनत का पूरा फल प्राप्त होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा।
विज्ञापन
7 of 13
July Bhavishyavani 2026
- फोटो : अमर उजाला
कन्या
कन्या राशि वालों को करियर और नौकरी में आगे बढ़ने के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। घर में इस दौरान किसी तरह का धार्मिक आयोजन हो सकता है। लंबे समय से चली आ रही कोई इच्छा पूरी होने के योग बन रहे हैं।
8 of 13
July Bhavishyavani 2026
- फोटो : अमर उजाला
तुला
आने वाले 15 दिन सामान्य रह सकते हैं। विवाह के लिए कोई अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। किसी भी निर्णय में जल्दबाजी से बचें। सोच-समझकर किए गए कार्य भविष्य में लाभ दिला सकते हैं।
9 of 13
July Bhavishyavani 2026
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक
शनि की वक्री चाल आपको सतर्क रहने का संकेत दे रही है। स्वास्थ्य के लिहाज से भी ऊर्जा में कमी महसूस हो सकती है। इसके अलावा कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सावधान रहें और विवादों से दूरी बनाए रखें। स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।
10 of 13
July Bhavishyavani 2026
- फोटो : अमर उजाला
धनु
धनु राशि वालों को लाभ होगा। निवेश सोच-समझकर करें। आर्थिक दृष्टि से लाभदायक साबित हो सकती है। रुका हुआ धन मिलने के योग हैं। करियर में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
11 of 13
July Bhavishyavani 2026
- फोटो : अमर उजाला
मकर
मकर राशि वालों को लाभ मिलने के योग हैं। नौकरीपेशा जातकों को आकस्मिक धन प्राप्ति के योग बनेगा। परिवार और करियर दोनों क्षेत्रों में खुशियां मिल सकती हैं। कोई शुभ समाचार मन प्रसन्न करेगा। आर्थिक स्थिति में भी सुधार आने की संभावना है।
12 of 13
July Bhavishyavani 2026
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ
कुंभ राशि वालों के लिए समय खास रहेगा। जरूरत पड़ने पर उधार लेने जैसी स्थिति भी बन सकती है। इन 15 दिनों में खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट बनाकर चलें। कार्यक्षेत्र में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें। स्वास्थ्य को लेकर भी लापरवाही न करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।