गुरु और सूर्य की युति
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
गुरु आदित्य योग मेष राशि के जातकों के लिए करियर और व्यापार में शानदार प्रगति का संकेत देता है। कार्यस्थल पर नई ऊंचाइयों को छूने का मौका मिलेगा। विदेश व्यापार, तकनीकी क्षेत्रों में काम करने वालों को लाभ होगा और प्रमोशन भी मिल सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिससे निर्णय लेने की क्षमता और नेतृत्व कौशल भी निखरेगा।