फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Grahan Yog in April 2026: 13 अप्रैल को शनि की राशि में बनेगा ग्रहण योग, ये 3 राशियां रहें सावधान

Tue, 07 Apr 2026 11:50 AM IST
Megha Kumari ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Grahan Yog in April 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण योग को अशुभ माना जाता है। इसके प्रभाव से कुछ राशियों को विशेष सतर्क रहने की जरूरत होती है, क्योंकि इसका नकारात्मक प्रभाव उनके जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में दिखाई दे सकता है। 
 
विज्ञापन
1 of 4
Grahan Yog 2026 - फोटो : अमर उजाला
Grahan Yog in April 2026: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, सभी ग्रह समय-समय पर राशि परिवर्तन करते हुए अलग-अलग योगों का निर्माण करते हैं। इन सभी में चंद्रमा गोचर का विशेष महत्व होता है, क्योंकि वह सबसे तेज गति से गोचर करने वाला ग्रह है। दरअसल, चंद्रमा लगभग ढाई दिन में राशि बदलता है और शुभ-अशुभ योगों का निर्माण करता रहता है। वर्तमान में चंद्रमा मंगल की राशि वृश्चिक राशि में स्थित है। लेकिन 13 अप्रैल 2026 को वह शनि की राशि कुंभ में प्रवेश करेंगे। इस राशि में पहले से ही छाया ग्रह राहु हैं। ऐसे में चंद्रमा और राहु की युति होगी, जिसके प्रभाव से ग्रहण योग का निर्माण होने वाला है। यह योग कुछ राशियों के लिए तनाव की स्थिति लेकर आ सकता है और मानसिक अस्थिरता भी जातकों को महसूस हो सकती हैं। ऐसे में आइए इन राशियों को जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
Grahan Yog 2026 - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। दरअसल, ग्रहण योग के प्रभाव से मानसिक तनाव बढ़ सकता है। इस समय छोटी-छोटी बातों को लेकर चिंता बनी रह सकती है। रिश्तों को लेकर अधिक सोच-विचार करेंगे। कार्यक्षेत्र में लापरवाही भारी पड़ सकती है, इसलिए अपने काम को किसी और के भरोसे छोड़ने से बचें। निवेश अभी न करें अन्यथा आप परेशान हो सकते हैं।
Weekly Lucky Horoscope: अप्रैल का नया सप्ताह इन राशियों के लिए रहेगा शुभ, धन लाभ और नौकरी के मिलेंगे अवसर
मीन राशि में बनेगा चार प्रमुख ग्रहों का चतुर्ग्रही संयोग, इन चार राशि की बदलेगी किस्मत
विज्ञापन

3 of 4
Grahan Yog 2026 - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि 
कन्या राशि वालों के लिए यह समय धैर्य और समझदारी से काम लेने वाला साबित होगा। पढ़ाई-लिखाई या काम में एकाग्रता की कमी महसूस हो सकती है। आप कोई नए काम को लेकर योजना बना रहे थे, तो उसमें बाधाएं आएंगी। इस दौरान किसी भी विवाद में पड़ने से बचें और बातचीत के जरिए समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करें। कन्या राशि वालों को वाणी, संयम और शांत रहकर ही काम को करना बेहतर होगा अन्यथा कोई नया विवाद पनप सकता है।

वैशाख माह में बन रहे 3 शक्तिशाली राजयोग, इन राशियों को होगा बड़ा लाभ
Shukra Gochar 2026: शुक्र गोचर से इन राशि वालों का चमक उठेगा भाग्य, नौकरी-विवाह के बनेंगे योग
विज्ञापन

4 of 4
Grahan Yog 2026 - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
मीन राशि के जातकों को इस दौरान अपने रिश्तों पर खास ध्यान देने की जरूरत होगी। इश समय लव लाइफ में तालमेल बनाए रखने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं। छोटी-छोटी गलतफहमियां बड़े विवाद का रूप ले सकती हैं। मीन राशि वालों की घरेलू मामलों को लेकर भी चिंता बढ़ सकती है, जिससे मन थोड़ा विचलित रहेगा। व्यापार में नए लोगों के आने से आप स्वयं को अलग महसूस कर सकते हैं।

सूर्य-गुरु की युति बनाएगी केंद्र दृष्टि योग, इन राशियों को हो सकता है भारी नुकसान
Rahu Mahadasha: इन ग्रहों की अंतर्दशा होने पर राहु की महादशा भी देती है शुभ फल, मिलता है भाग्य का साथ




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): 
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता और संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें