Grahan Yog After 18 Years Impact Rashifal: वेदों पर आधारित ज्योतिषीय गणना के अनुसार जून 2025 में एक बेहद प्रभावशाली और संवेदनशील संयोग बन रहा है। 16 जून को चंद्रमा ने कुंभ राशि में प्रवेश किया, जहां पहले से ही राहु स्थित है। इस युति से ग्रहण योग का निर्माण होगा, जो कुंभ राशि में करीब 18 साल बाद बन रहा है। यह योग 16 जून से 18 जून शाम 6:35 बजे तक सक्रिय रहेगा।
Shadashtak Yog 2025: 20 जून से शुरू हो रहा है षडाष्टक योग, इन राशियों के लिए सावधान रहने का समय
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब चंद्रमा और राहु एक ही राशि में आते हैं, तो ग्रहण दोष उत्पन्न होता है जो व्यक्ति के मनोबल, निर्णय क्षमता और व्यवहार पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। यह समय विशेष रूप से मानसिक अस्थिरता, तनाव, भ्रम और गलत निर्णयों की संभावना बढ़ा सकता है।
Shukra Gochar: 20 जुलाई को शुक्र का मंगल नक्षत्र में गोचर, इन राशियों को मिलेगा पद और सम्मान
लेकिन इसका असर केवल व्यक्तिगत जीवन तक सीमित नहीं रहता। ऐसे ग्रह योगों के दौरान अक्सर देश-दुनिया में उथल-पुथल, राजनीतिक अस्थिरता, प्राकृतिक आपदाएँ, दुर्घटनाएँ, हिंसा या तकनीकी विफलताओं की आशंका भी बढ़ जाती है। आर्थिक उतार-चढ़ाव, बाजार में गिरावट या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव जैसी स्थितियाँ भी सामने आ सकती हैं।
Numerology: दोस्ती में कभी धोखा नहीं देते इस मूलांक के लोग, ईमानदारी से निभाते हैं हर रिश्ता
इस बार यह ग्रहण दोष चार विशेष राशियों पर गहरा प्रभाव डाल सकता है, जिनके लिए यह समय मानसिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है।
आइए जानते हैं कि किन राशियों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए और इस समय किन बातों से बचना ज़रूरी है।