पुराने निवेशों से भी अच्छा लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।
- फोटो : amar ujala
धनु राशि
गुरु के उदय और शनि के वक्री होने वाले इस दुर्लभ महासंयोग का धनु राशि के जातकों पर बेहद सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। खासतौर पर जिनका व्यवसाय रियल एस्टेट, प्रॉपर्टी या जमीन-जायदाद से जुड़ा है, उनके कारोबार में काफी तेजी आएगी। उनके मुनाफे में अप्रत्याशित वृद्धि देखने को मिलेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इसके अलावा जीवन में कई भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी, जिससे जीवन में आराम और संतोष बढ़ेगा। कुंवारे जातकों के लिए भी यह समय काफी शुभ है क्योंकि उन्हें विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिलने की संभावना है। साथ ही, पुराने निवेशों से भी अच्छा लाभ मिलने के योग बन रहे हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिरता और बढ़ेगी।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।