फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Grah Gochar: अगस्त में सूर्य, बुध और मंगल के गोचर से बनेंगे शुभ योग, इन राशियों को मिलेंगे तरक्की के मौके

Sat, 25 Jul 2026 04:18 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Grah Gocahr August 2026: अगस्त 2026 का महीना ग्रहों की स्थिति में होने वाले बड़े बदलावों के कारण काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस दौरान कई प्रमुख ग्रह अपनी राशि बदलेंगे, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है ये माह।
विज्ञापन
1 of 6
अगस्त 2026 ग्रह गोचर इन राशियों को मिलेगा फायदा - फोटो : AI
Grah Gocahr August 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगस्त 2026 का महीना ग्रहों की स्थिति में होने वाले बड़े बदलावों के कारण काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस दौरान कई प्रमुख ग्रह अपनी राशि बदलेंगे, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर देखने को मिल सकता है। ग्रहों के राजा सूर्य, बुद्धि और वाणी के कारक बुध, सुख-सुविधाओं के प्रतिनिधि शुक्र और साहस व ऊर्जा के प्रतीक मंगल अपनी चाल में परिवर्तन करेंगे। वहीं, कई शुभ योगों का निर्माण भी होगा, जो व्यक्ति के करियर, आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन को प्रभावित कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
अगस्त 2026 में होने वाले प्रमुख ग्रह परिवर्तन - फोटो : adobe stock
अगस्त 2026 में होने वाले प्रमुख ग्रह परिवर्तन

अगस्त महीने की शुरुआत से ही ग्रहों की स्थिति में बदलाव का सिलसिला शुरू हो जाएगा।

1 अगस्त: शुक्र ग्रह कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष में कन्या राशि को शुक्र की नीच राशि माना जाता है, इसलिए इस अवधि में रिश्तों और आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेने की सलाह दी जाती है।

2 अगस्त: मंगल मिथुन राशि में गोचर करेंगे। मंगल के इस परिवर्तन से साहस, ऊर्जा और कार्यक्षमता में वृद्धि देखने को मिल सकती है।

5 अगस्त: बुध कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। यहां सूर्य और गुरु के साथ बुध की युति बनने से त्रिग्रही योग और बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा, जो कई लोगों के लिए शुभ परिणाम ला सकता है।

17 अगस्त: सूर्य अपनी स्वराशि सिंह में प्रवेश करेंगे। सूर्य के इस गोचर से आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और मान-सम्मान में वृद्धि होने के संकेत मिल सकते हैं।

इसके अलावा पूरे महीने शनि मीन राशि में वक्री अवस्था में रहेंगे। वहीं राहु कुंभ और केतु सिंह राशि में स्थित रहेंगे। चंद्रमा भी अपनी तेज गति के कारण समय-समय पर शुभ योगों का निर्माण करेंगे।
विज्ञापन

3 of 6
मिथुन राशि - फोटो : अमर उजाला
अगस्त 2026 में इन राशियों को मिल सकता है भाग्य का साथ

1. मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए अगस्त का महीना सफलता और नई उपलब्धियों से भरा रह सकता है। इस अवधि में बनने वाले शुभ योगों के प्रभाव से लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। आर्थिक मामलों में सुधार आएगा और आय के नए साधन मिल सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों को करियर में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी और मानसिक तनाव में कमी आएगी।
 

4 of 6
सिंह राशि - फोटो : daily rashifal
2. सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए यह महीना विशेष रहने वाला है, क्योंकि सूर्य इसी राशि में गोचर करेंगे। सूर्य के प्रभाव और बुधादित्य राजयोग के कारण आत्मविश्वास बढ़ेगा और नेतृत्व क्षमता मजबूत होगी। करियर में आपकी प्रतिभा को पहचान मिल सकती है। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संबंध बेहतर होंगे। हालांकि, बड़े फैसले लेते समय जल्दबाजी से बचना जरूरी रहेगा।
विज्ञापन

5 of 6
 तुला राशि - फोटो : अमर उजाला
3. तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए अगस्त का समय सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। भाग्य का सहयोग मिलने से नए अवसर प्राप्त होंगे। पिता, गुरु या अनुभवी लोगों की सलाह आपके लिए लाभकारी साबित हो सकती है। शिक्षा से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। विदेश से जुड़े काम, आयात-निर्यात और व्यापार करने वालों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। प्रेम और निजी जीवन से जुड़े फैसले भावनाओं में बहकर लेने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मकर राशि - फोटो : अमर उजाला
4. मकर राशि
मकर राशि के लोगों के लिए अगस्त का महीना तरक्की और सम्मान लेकर आ सकता है। गुरु की शुभ स्थिति के कारण कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। अधिकारी और सहकर्मी आपके काम की प्रशंसा करेंगे। आपके आत्मविश्वास और मेहनत के दम पर कई महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे। भाग्य का साथ मिलने से योजनाओं को सफलता मिलने के योग बनेंगे।

Shani Gochar: 30 साल बाद मेष में शनि का प्रवेश, करियर और धन में इन राशियों को मिलेगा बड़ा फायदा
 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें