फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budh Margi: बुध की बदली चाल से इन राशियों को मिलेगा लाभ, 5 अगस्त तक मिथुन राशि में गोचर

Sat, 25 Jul 2026 04:06 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Budh Margi: बुध के मिथुन राशि में मार्गी होने से आने वाले दिनों में कुछ राशि वालों को अच्छा लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन
1 of 13
मार्गी बुध का राशियों पर प्रभाव - फोटो : amar ujala
बुद्धि, व्यापार और वाणी के कारक ग्रह बुध 24 जुलाई को मिथुन राशि में वक्री से मार्गी हो गए हैं। जो इस अवस्था में 5 अगस्त तक रहेंगे फिर 5 अगस्त को कर्क राशि में आ जाएंगे। बुध के मिथुन राशि में मार्गी होने से आपके सोच-समझ और निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होगी। आइए जानते हैं बुध के मार्गी होने से सभी 12 राशियों के जातकों पर किसी तरह का प्रभाव देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन

2 of 13
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि
बुध के मिथुन राशि में मार्गी होने से आपके रुके हुए कार्यों में तेजी आने लगेगी। कार्यस्थल पर आपकी संवाद क्षमता लोगों को प्रभावित करेगी और नए अवसर सामने आ सकते हैं। व्यापार में पुराने निवेश या पहले किए गए प्रयासों से लाभ मिलने की संभावना रहेगी। 
विज्ञापन

3 of 13
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
बुध की मार्गी चाल धन लाभ और आर्थिक मामलों में राहत लेकर आ सकती है। लंबे समय से अटका हुआ धन मिलने के योग बनेंगे और व्यापार में लाभ की स्थिति मजबूत होगी। यदि आप योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ेंगे तो नए लाभ के अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं। 

4 of 13
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
बुध के मार्गी होने से पहले के मुकाबले आपकी निर्णय लेने की क्षमता में सुधार देखने को मिलेगा।   करियर कारोबार के लिहाज से एक नई शुरुआत का अवसर मिल सकता है। आने वाला समय आपके लिए लाभदायक साबित होगा।
विज्ञापन

5 of 13
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
बुध की मार्गी चाल आपके लिए अच्छा रहेगा।  अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रहेगा और आर्थिक योजनाएं व्यवस्थित होने लगेंगी। लंबे समय से रुके हुए कार्य धीरे-धीरे पूरे होंगे। 
विज्ञापन

6 of 13
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
बुध के मार्गी होने से लाभ के सुनहरे मौके मिल सकते हैं। संपर्कों से लाभ मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में भी सुधार के संकेत मिलेंगे। लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। 
विज्ञापन

7 of 13
कन्या राशि - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
बुध का मार्गी होना शुभ परिणाम देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार के विस्तार के अवसर बनेंगे तथा भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लेने में सफलता मिलेगी। 

8 of 13
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि
बुध का मार्गी होना आपके लिए सुनहरे मौके दिला सकता है। करियर-कारोबार में नए तरह के अवसरों की वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में नई तरह के मुकाम हासिल हो सकती है। 

9 of 13
वृश्चिक राशि - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
बुध की सीधी चाल से शिक्षा और गूढ़ विषयों से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है। लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे होने लगेंगे और निर्धारित लक्ष्यों को समय पर हासिल करने में सफलता मिलेगी।

10 of 13
धनु राशि - फोटो : amar ujala
धनु राशि
बुध के मार्गी होने से खुशियां फैलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और नए समझौते लाभदायक साबित हो सकते हैं। करीबी लोगों के साथ संबंध बेहतर होंगे।
 

11 of 13
मकर राशि - फोटो : amar ujala
मकर राशि
बुध की सीधी चाल आपके लिए कार्यक्षेत्र में सफलता के संकेत दे रही है। विरोधियों पर बढ़त मिलेगी और नौकरी में प्रगति के अवसर बन सकते हैं। आपके प्रदर्शन की सराहना होगी। 

12 of 13
कुंभ राशि - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
बुध के मार्गी होने से रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों में सकारात्मक बदलाव आएंगे और परिवार से जुड़े उलझे हुए मामलों का समाधान निकलने लगेगा।
विज्ञापन

13 of 13
मीन राशि - फोटो : amar ujala
मीन राशि
धन और संपत्ति से जुड़े मामलों में प्रगति होगी तथा मानसिक तनाव कम होकर शांति का अनुभव होगा। आने वाले समय में कई सकारात्मक अवसर मिल सकते हैं, जिनका लाभ उठाने में आप सफल रहेंगे।

Mangal Transit 2026: मंगल ने किया अपने नक्षत्र में प्रवेश, 12 अगस्त तक इन राशियों का रहेगा गोल्डन टाइम

August Horoscope 2026: अगस्त में इन 4 राशि वालों के जीवन में आएंगी दिक्कतें, अचानक बढ़ सकती हैं मुसीबतें

Shani Gochar: 30 साल बाद मेष में शनि का प्रवेश, करियर और धन में इन राशियों को मिलेगा बड़ा फायदा


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें