फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ratna Sansar: यदि करियर में नहीं मिल रही है मनचाही सफलता, इन 7 रत्नों से बदल जाएगा आपका जीवन

Thu, 24 Apr 2025 12:31 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Vedic Astrology Stones: रत्न विज्ञान वैदिक ज्योतिष का एक महत्वपूर्ण अंग है। यह हमें ऐसी परेशानियों से उबारने में सहायक सिद्ध हो सकता है। शास्त्रों में वर्णन है कि यदि व्यक्ति उपयुक्त रत्न का चयन कर विधिपूर्वक धारण करता है, तो दुर्बल ग्रहों की स्थिति सुदृढ़ होती है। 
विज्ञापन
1 of 8
gemstones for success - फोटो : adobe stock
Gemstones for Career Growth: अक्सर लोग कार्यक्षेत्र में बहुत कड़ी मेहनत करते हैं लेकिन फिर भी उन्हें सफलता नहीं मिलती। हालांकि पुरुषार्थ और प्रयास आवश्यक हैं लेकिन यदि ग्रह आपकी कुंडली के अनुकूल नहीं हैं तो आपको परिणाम प्राप्त करने में देरी हो सकती है। कभी कभी तो निष्ठापूर्वक काम करने के बाद भी पदोन्नति नहीं होती या आर्थिक तरक्की नहीं मिलती।  
Budh Ast 2025: बुध के अस्त होने से इन 4 राशियों की किस्मत चमकेगी, जीवन में आएगी खुशहाली
रत्न विज्ञान वैदिक ज्योतिष का एक महत्वपूर्ण अंग है। यह हमें ऐसी परेशानियों से उबारने में सहायक सिद्ध हो सकता है। शास्त्रों में वर्णन है कि यदि व्यक्ति उपयुक्त रत्न का चयन कर विधिपूर्वक धारण करता है, तो न केवल दुर्बल ग्रहों की स्थिति सुदृढ़ होती है बल्कि सौभाग्य, समृद्धि और उन्नति के द्वार भी स्वतः ही खुलने लगते हैं। आइए जानते हैं करियर में तरक्की देने वाले उन सात रत्नों के बारे में जिनके धारण करने से आपकी उन्नति होती चली जाएगी। 
Grah-Gochar: मई 2025 में 6 ग्रह करेंगे गोचर, जानें सभी 12 राशियों पर कैसा होगा इसका असर
विज्ञापन

2 of 8
gemstones for success - फोटो : adobe stock
माणिक्य (रूबी)
माणिक्य रत्न सूर्य देव का प्रतीक है जो आत्मबल, नेतृत्व और यश प्रदान करता है। यदि आप अपने कार्यक्षेत्र में संघर्ष कर रहे हैं और अपनी प्रतिभा को सिद्ध नहीं कर पा रहे हैं तो माणिक्य का प्रभाव आपके आत्मविश्वास में अभूतपूर्व वृद्धि कर सकता है। यह रत्न न केवल निर्णय क्षमता को सशक्त करता है बल्कि उच्च पद और सामाजिक प्रतिष्ठा की प्राप्ति में भी सहायक बनता है। सरकारी सेवा, प्रशासन, राजनीति अथवा प्रबंधन से जुड़े जातकों के लिए यह रत्न विशेष रूप से फलदायी माना गया है।
विज्ञापन

3 of 8
gemstones for success - फोटो : adobe stock
मूंगा
मंगल ग्रह के प्रतिनिधि मूंगे को साहस, ऊर्जा और दृढ़ निश्चय का प्रतीक माना गया है। जिन जातकों के प्रयास बार-बार निष्फल हो जाते हैं या करियर में कोई स्थिरता नहीं आ पा रही उनके लिए मूंगा अत्यंत प्रभावशाली होता है। यह रत्न जातक को मानसिक और शारीरिक बल प्रदान करता है  जिससे वह चुनौतियों का सामना अधिक साहस और स्पष्टता से कर पाता है। प्रमोशन की प्रतीक्षा कर रहे जातकों के लिए यह रत्न विशेष फलदायी होता है।

4 of 8
gemstones for success - फोटो : adobe stock
पन्ना
पन्ना,बुध ग्रह का रत्न है। इसे बुद्धिमत्ता, स्पष्ट विचार का पोषक माना जाता है। यह रत्न उन जातकों के लिए वरदान स्वरूप होता है जो संचार, लेखन, व्यापार या शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत हैं। पन्ना पहनने से निर्णय लेने की क्षमता में सुधार होता है, तर्क शक्ति बढ़ती है और योजनाएं सटीक दिशा में आगे बढ़ती हैं। इसे बुधवार के दिन शुभ मुहूर्त में धारण करना अत्यंत लाभकारी माना गया है।
विज्ञापन

5 of 8
gemstones for success - फोटो : adobe stock
गोमेद
राहु ग्रह से संबंधित गोमेद उन जातकों के लिए विशेष उपयोगी है जिन्हें जीवन में भ्रम, अस्थिरता और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा हो। यह रत्न राहु की अशुभता को शमन करता है और मन को स्थिरता प्रदान करता है। करियर में बार-बार रुकावट आना, गलत निर्णय लेना या नकारात्मक ऊर्जा से घिरे रहना, इन सभी स्थितियों में गोमेद का प्रभाव सकारात्मक परिवर्तन लाता है। यह विशेषकर मीडिया, रिसर्च और राजनीति से जुड़े लोगों के लिए शुभ माना जाता है।
विज्ञापन

6 of 8
gemstones for success - फोटो : adobe stock
नीलम
नीलम रत्न शनि ग्रह से जुड़ा हुआ है जो कर्म, अनुशासन और परिणाम का प्रतीक है। जिन जातकों की कुंडली में शनि दोष या साढ़ेसाती के कारण करियर में बार-बार अड़चनें आ रही हैं उनके लिए नीलम लाभकारी है। यह रत्न धारण करने से परिश्रम का फल शीघ्र प्राप्त होता है और जीवन में स्थिरता उन्नति और आर्थिक मजबूती आती है। 
विज्ञापन

7 of 8
gemstones for success - फोटो : adobe stock
टाइगर आई
टाइगर आई रत्न विशेष रूप से उन व्यक्तियों के लिए अनुकूल है जो किसी भी प्रकार की सार्वजनिक उपस्थिति, प्रस्तुति या नेतृत्व में असहजता अनुभव करते हैं। यह रत्न आत्मबल को जागृत करता है। भय और संकोच को दूर करता है और जातक को आत्मविश्वास से परिपूर्ण बनाता है। इंटरव्यू, मीटिंग, नई शुरुआत या करियर में बड़ा निर्णय लेने से पूर्व यह रत्न धारण करना लाभकारी रहता है। आर्थिक संकटों से उबरने में भी यह सहयोगी माना गया है।
विज्ञापन

8 of 8
gemstones for success - फोटो : adobe stock
ग्रीन जेड
ग्रीन जेड एक शांतिदायक रत्न है जो मस्तिष्क को स्थिर करता है और विचारों को स्पष्टता प्रदान करता है। यह विशेष रूप से विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं और प्रोफेशनल्स के लिए उपयोगी होता है। यह रत्न ध्यान केंद्रित करता है, निर्णयों में स्पष्टता लाता है और कार्यक्षमता को बढ़ाता है। साथ ही, यह मान-सम्मान, सौभाग्य और आर्थिक समृद्धि को भी आमंत्रित करता है।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें