फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gemstone Astrology: किस उंगली में पहनना चाहिए कौन सा रत्न ? जानें सही नियम और दिन

Wed, 03 Jun 2026 04:28 PM IST
Megha Kumari ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Gemstone Astrology: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रत्नों का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि प्रत्येक रत्न किसी न किसी ग्रह से जुड़ा होता है और उसे धारण करने से संबंधित ग्रह की सकारात्मक ऊर्जा मजबूत होती है तथा शुभ फल प्राप्त होने लगते हैं।

 
विज्ञापन
1 of 6
Gemstone Astrology - फोटो : अमर उजाला AI
Gemstone Astrology: ज्योतिष शास्त्र में रत्नों का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि प्रत्येक रत्न किसी न किसी ग्रह से जुड़ा होता है और उसे विधि-विधान से धारण करने पर संबंधित ग्रह की शुभता बढ़ती है। सही रत्न व्यक्ति के आत्मविश्वास, करियर, आर्थिक स्थिति और मानसिक संतुलन पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। वहीं गलत रत्न या उसे गलत तरीके से धारण करने पर विपरीत परिणाम भी देखने को मिल सकते हैं। इसलिए रत्न पहनने से पहले उसके सही दिन, धातु और उंगली की जानकारी होना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं किस रत्न को किस उंगली में धारण करना शुभ माना जाता है।
विज्ञापन

2 of 6
Gemstone Astrology - फोटो : adobe stock
माणिक 
माणिक सूर्य ग्रह का प्रमुख रत्न माना जाता है। इसे रविवार के दिन धारण करना शुभ रहता है। ज्योतिष के अनुसार, माणिक को अनामिका (Ring Finger) में पहनना चाहिए। इससे सूर्य मजबूत होता है और मान-सम्मान, नेतृत्व क्षमता तथा आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।
 
विज्ञापन

3 of 6
Gemstone Astrology - फोटो : Adobe stock
मोती 
मोती चंद्र ग्रह से संबंधित रत्न है। इसे सोमवार के दिन या चंद्रोदय के समय धारण करें। मोती को कनिष्ठा (छोटी उंगली) में पहनना चाहिए। यह मानसिक शांति, भावनात्मक संतुलन और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देता है।

4 of 6
Gemstone Astrology - फोटो : adobe stock
मूंगा 
मूंगा मंगल ग्रह का रत्न है। इसे मंगलवार के दिन धारण करना शुभ माना जाता है। मूंगे को तांबे या सोने में जड़वाकर अनामिका (Ring Finger) में पहना जाता है। यह साहस, ऊर्जा और निर्णय क्षमता को मजबूत करने वाला रत्न माना गया है।

पन्ना 
हरे रंग का पन्ना बुध ग्रह का रत्न है। इसे बुधवार के दिन धारण करना शुभ होता है। पन्ना सामान्य रूप से छोटी उंगली में पहना जाता है। यह बुद्धि, वाणी, व्यापार और संवाद कौशल को बेहतर बनाने के लिए धारण किया जाता है। साथ ही कुंडली में बुध का स्थान भी मजबूत बनता है।
विज्ञापन

5 of 6
Gemstone Astrology - फोटो : abode
पुखराज
पुखराज बृहस्पति गुरु ग्रह का रत्न माना जाता है। इसे गुरुवार के दिन सोने की अंगूठी में जड़वाकर तर्जनी (Index Finger) में धारण करें। यह ज्ञान, भाग्य, वैवाहिक सुख और आर्थिक समृद्धि से जुड़ा होता है।

हीरा
ज्योतिषियों की मानें, तो हीरा शुक्र ग्रह का प्रतिनिधि रत्न है। इसे शुक्रवार के दिन धारण करना श्रेष्ठ माना गया है। हीरे को आमतौर पर सोने या प्लैटिनम में जड़वाकर अनामिका यानी रिंग फिंगर में पहना जाता है। यह सुख-सुविधाओं, आकर्षण और वैवाहिक जीवन में सकारात्मकता लाने वाला रत्न माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Gemstone Astrology - फोटो : abobe
नीलम 
नीलम शनि ग्रह का रत्न है। इसे शनिवार के दिन धारण करना शुभ माना जाता है। नीलम को मध्यम उंगली में पहना जाता है। यह रत्न शनि की कृपा दिलाने, करियर में स्थिरता और जीवन में अनुशासन बढ़ाने वाला माना जाता है।
Astrology: इन राशि के लोगों को पहले ही हो जाता है भविष्य की घटनाओं का एहसास, क्या आप भी हैं इनमें से एक?
इन बातों का ध्यान
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, किसी भी रत्न को धारण करने से पहले कुंडली में ग्रहों की स्थिति को अवश्य जान लें। साथ ही किसी ज्योतिष की सलाह पर ही इसे उंगली में पहनें अन्यथा रत्न लाभ के बजाय हानि भी पहुंचा सकता है। इसलिए रत्न का चयन, उसकी शुद्धता, धारण करने का दिन, धातु और उंगली, इन सभी बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। 
Shani Vakri 2026: शनि की उल्टी चाल से इन राशि वालों की बढ़ेगी टेंशन, दिसंबर तक नौकरी-कारोबार में रहें संभलकर

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें