फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 अक्तूबर को गुरु-चंद्र युति से बनेगा बड़ा राजयोग, इन राशियों को मिल सकता है अचानक लाभ

Fri, 18 Sep 2026 04:12 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब गुरु और चंद्रमा की युति किसी राशि में होती है तो गजकेसरी राजयोग का निर्माण होता है। 
विज्ञापन
1 of 4
Gajkesari Rajyog 2026 - फोटो : अमर उजाला AI
4 अक्तूबर 2026 को चंद्रमा जैसे ही कर्क राशि में गोचर करेंगे, वैसे ही बहुत ही शुभ और लाभकारी गजकेसरी राजयोग बनेगा। कर्क राशि में पहले से गुरु विराजमान हैं इस तरह से कर्क राशि में गजकेसरी राजयोग का निर्णाण होगा। ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन, भावनाओं और माता का कारक माना जाता है। इसके अलावा मंगल और चंद्रमा भी युति बनेंगे जिससे महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा। गजकेसरी राजयोग बनने से कुछ राशि वालों को काफी लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं गुरु-चंद्रमा की युति से गजकेसरी राजयोग किन राशि वालों के लिए लाभकारी हो सकता है। 
विज्ञापन

2 of 4
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि
  • मेष राशि वालों के लिए कर्क राशि में बना गजकेसरी राजयोग बहुत ही शुभ और लाभकारी रहेगा। 
  • आपकी राशि में यह योग चौथे भाव में होगा जिससे भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा और हर क्षेत्र में सपलता मिलेगी। 
  • जीवन में कोई बड़ी सफलता इस दौरान आपके हाथ लग सकती है। जमीन-जायदाद और प्रापर्टी के कामों में सफलता के योग हैं। 
  • नौकरीपेशा जातकों के लिए आने वाला समय अच्छा रहेगा, इस दौरान कुछ अच्छी खबरें भी सुनने को मिल सकती है। 
विज्ञापन

3 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
  • सिंह राशि वालों के लिए गजकेसरी राजयोग बहुत ही शुभ और अनुकूल रहेगा। 
  • गुरु-चंद्रमा की युति आपके 12वें भाव में होगा, जिससे आपको विदेश जाने का अवसर भी मिल सकता है। 
  • आपको इस दौरान पुराने खर्चों को संभालना होगा नहीं तो छोटी-मोटी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। 
  • जो लोग व्यापार आदि में हैं उनके हाथ कोई अच्छी डील हासिल हो सकती है। 
विज्ञापन

4 of 4
वृश्चिक राशि - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
  • वृश्चिक राशि के जातकों के लिए गजकेसरी राजयोग बहुत ही शुभ और लाभकारी रहेगा। 
  • आपकी राशि से यह राजयोग नवम भाव में बनेगा जिससे गजकेसरी राजयोग का निर्माण से आपको अच्छा लाभ होगा।
  • इस दौरान आपको अपने लक्ष्यों को आसानी के हासिल करने में कामयाबी मिल सकती है। 
  • घर परिवार में आपको अपने लक्ष्यों को हासिल करने में सभी सदस्यों का साथ मिलेगा। 
  • समाज में मान-सम्मान में वृद्धि के योग हैं और उच्च शिक्षा में एक नया तरह का मुकाम हासिल हो सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें