फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gajkesari Rajyog 2025: वृषभ राशि में बनेगा गजकेसरी राजयोग, इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत

Thu, 27 Feb 2025 06:40 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Chandra Guru Yuti:  होली से पहले गजकेसरी राजयोग का अद्भुत संयोग बनने जा रहा है। इस राजयोग के प्रभाव से तीन राशियों के लोगों का भाग्योदय होगा। आइए जानते हैं कि गजकेसरी राजयोग से किन राशियों के जातकों को नौकरी और व्यापार में उन्नति मिलने वाली है।
विज्ञापन
1 of 4
gaj kesari yoga - फोटो : अमर उजाला
GajKesari Yog 2025: ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन का प्रतीक माना जाता है। जब चंद्र ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव सभी राशियों पर महसूस किया जाता है।ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, चंद्रमा 5 मार्च को, यानी होली से पहले, वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से ही बृहस्पति ग्रह उपस्थित है। इस स्थिति में वृषभ राशि में गुरु और चंद्रमा की युति से गजकेसरी राजयोग का अद्भुत संयोग बनेगा। 
गजकेसरी राजयोग को ज्योतिष में अत्यंत शुभ परिणाम देने वाला माना जाता है। इस शुभ राजयोग का प्रभाव न केवल देश और दुनिया पर, बल्कि सभी राशियों पर भी पड़ेगा। होली से पहले बनने वाले इस गजकेसरी योग से कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में।

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर इन राशियों पर बरसेगी भोलेनाथ की कृपा, मिल सकता है आर्थिक लाभ

होली पर सूर्य गोचर और चंद्र ग्रहण का दुर्लभ संयोग, इन राशियों को करियर-कारोबार में मिलेगी तरक्की
विज्ञापन

2 of 4
gajkesari rajyog - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
गजकेसरी योग के प्रभाव से मेष राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में शानदार आर्थिक उन्नति देखने को मिलेगी। इस समय नौकरी से संबंधित कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। कुल मिलाकर, यह समय आपके लिए अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन

3 of 4
gajkesari rajyog - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
गजकेसरी योग के शुभ प्रभाव से कर्क राशि के जातकों का भाग्य जागृत हो सकता है। इसके साथ ही, नौकरी में पदोन्नति की संभावना भी है। आपकी आय में वृद्धि हो सकती है और जीवन में खुशियों का आगमन होगा। इसके अलावा, अटका हुआ धन भी वापस मिल सकता है।
विज्ञापन

4 of 4
gajkesari rajyog - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
गजकेसरी योग के चलते कन्या राशि वालों का वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। व्यापारियों को इस समय मेहनत का पूरा फल मिलेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों को कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे करियर में प्रगति संभव है। परिवार का भी पूरा समर्थन मिलेगा।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें