फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gajalakshmi Rajyog: गजलक्ष्मी योग से बदलेगा इन 3 राशि वालों का समय, घर-परिवार और नौकरी में मिलेगी खुशखबरी

Sun, 07 Jun 2026 01:10 PM IST
Megha Kumari ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Gajalakshmi Rajyog: शुक्र गोचर से कर्क राशि में बेहद शुभ गजलक्ष्मी योग का निर्माण होगा। इस योग के प्रभाव से कुछ राशियों को विशेष परिणाम प्राप्त होंगे और जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 4
गजलक्ष्मी राजयोग - फोटो : अमर उजाला
Gajalakshmi Rajyog: 8 जून 2026, सोमवार को सुख-सुविधाओं के कारक शुक्र ग्रह कर्क राशि में गोचर करेंगे। कर्क राशि में पहले से ही देवगुरु बृहस्पति विराजमान हैं। ऐसे में कर्क राशि में शुक्र और गुरु की युति से अत्यंत शुभ गजलक्ष्मी योग का निर्माण होगा। ज्योतिष शास्त्र में गजलक्ष्मी योग को धन, समृद्धि और उन्नति प्रदान करने वाला योग माना गया है। इसके प्रभाव से कुछ राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। चूंकि शुक्र  4 जुलाई 2026, शनिवार को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इसलिए पूरे जून तक इन जातकों पर गजलक्ष्मी योग का खास प्रभाव बना रहेगा और करियर में तरक्की, आर्थिक स्थिति में मजबूती और पारिवारिक सुख में वृद्धि के संकेत प्राप्त होंगे। आइए इनके नाम जानते हैं।
Shukra Gochar 2026: 8 जून से बदल जाएगी शुक्र की चाल,जानें आपकी लव लाइफ और रिश्तों पर क्या प्रभाव पड़ेगा
विज्ञापन

2 of 4
गजलक्ष्मी राजयोग - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
गजलक्ष्मी योग वृषभ राशि वालों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। हर काम में भाग्य का पूरा साथ मिलने की संभावना है। नए लोगों से मिलकर कोई व्यापार या घर खरीदने का प्लान बना सकते हैं।  समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारियां मिलेगी। इसके अलावा करियर में लंबे समय से किए जा रहे प्रयासों का सकारात्मक परिणाम प्राप्त होगा। आय के नए स्रोत बनने के योग हैं। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा।
विज्ञापन

3 of 4
गजलक्ष्मी राजयोग - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि में ही यह शुभ योग बनने जा रहा है, इसलिए इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने के संकेत हैं। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं और महत्वपूर्ण योजनाओं में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय कई तरह की खुशियां लेकर आ सकता है। कर्क राशि वालों का समाज में सम्मान बढ़ेगा और आत्मविश्वास में वृद्धि महसूस करेंगे। नौकरी और कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। कर्क राशि वालों के दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी।
Gemstone Astrology: किस उंगली में पहनना चाहिए कौन सा रत्न ? जानें सही नियम और दिन
विज्ञापन

4 of 4
गजलक्ष्मी राजयोग - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए गजलक्ष्मी योग आर्थिक दृष्टि से शुभ साबित हो सकता है। अचानक धन लाभ के योग बनेंगे और निवेश से अच्छा फायदा मिलने की संभावना है। पैतृक संपत्ति या परिवार से जुड़े मामलों में लाभ प्राप्त हो सकता है। आय के स्तोत्रों में इजाफा होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी। घर-परिवार का वातावरण सुखद रहेगा तथा रिश्तों में मजबूती आएगी। इस दौरान कोई बड़ी इच्छा भी पूरी हो सकती है। व्यापारियों को नए सौदे और लाभ के अवसर मिल सकते हैं। 
Numerology: अब पांच महीनों तक इस मूलांक वालों की रहेगी बल्ले-बल्ले, गुरु के गोचर से चमकेगी किस्मत
Astrology: इन राशि के लोगों को पहले ही हो जाता है भविष्य की घटनाओं का एहसास, क्या आप भी हैं इनमें से एक?

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें