फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Most Aggressive Zodiac Signs: बहुत गुस्से वाले होते हैं इन 3 राशि के लोग, मन को बनाए रखते हैं कठोर

Sun, 07 Jun 2026 01:02 PM IST
Megha Kumari ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Most Aggressive Zodiac Signs: ज्योतिषियों के अनुसार, कुछ राशियां ऐसी भी हैं, जो बेहद गुस्से वाले स्वभाव की होती हैं। इन राशि के जातक छोटी-छोटी बातों पर जल्दी क्रोधित हो जाते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Most Aggressive Zodiac Signs - फोटो : AI
Astrology: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति के स्वभाव और व्यवहार पर ग्रहों की स्थिति का विशेष प्रभाव पड़ता है। यही वजह है कि, हर व्यक्ति का व्यक्तित्व एक-दूसरे से अलग होता है। कुछ लोग शांत और धैर्यवान स्वभाव के होते हैं, जबकि कुछ लोग तेज तर्रार और स्पष्टवादी माने जाते हैं। ऐसे लोग अपनी बात बेबाकी से रखना पसंद करते हैं और गलत बातों को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं कर पाते। इसी कारण उन्हें अक्सर गुस्सैल स्वभाव का माना जाता है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, कुछ राशियों के जातकों में क्रोध की प्रवृत्ति अपेक्षाकृत अधिक देखने को मिलती है। हालांकि उनका गुस्सा अधिकतर अन्याय और गलत बातों के विरोध में होता है। आइए इनके बारे में जानते हैं। 
Predictions: देश-दुनिया में क्यों बढ़ रही हैं आग की घटनाएं ? जानें ग्रहों के संकेत और आगे की भविष्यवाणियां
Dhruv Yog 2026: 17 जून से बदलेगी इन 4 राशियों की तकदीर, ध्रुव योग लेकर आएगा तरक्की के योग
विज्ञापन

2 of 5
Most Aggressive Zodiac Signs - फोटो : Freepik.com
मेष और वृश्चिक राशि
मेष और वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल होता है। ज्योतिष में मंगल को साहस, ऊर्जा और उत्साह का कारक ग्रह माना गया है। मंगल के प्रभाव से इन राशियों के जातक निडर होते हैं। साथ ही ये लोग स्पष्टवादी और आत्मविश्वासी होते हैं। हालांकि, इन्हीं गुणों के कारण इनके स्वभाव में गुस्सा भी अधिक देखने को मिलता है।
विज्ञापन

3 of 5
ये लोग गलत बात को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करते और किसी भी स्थिति पर तुरंत प्रतिक्रिया दे देते हैं। - फोटो : adobe stock
ये लोग गलत बात को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करते और किसी भी स्थिति पर तुरंत प्रतिक्रिया दे देते हैं। हालांकि, इन राशि के लोग दिल के बुरे नहीं होते। ये अपने काम के प्रति बेहद ईमानदार रहते हैं और जरूरत पड़ने पर दूसरों की मदद के लिए भी सबसे पहले आगे आते हैं। लेकिन कई बार इनका तेज गुस्सा और कठोर शब्द इनके बने-बनाए काम को बिगाड़ सकते हैं।
लगातार गर्मी-बारिश के बाद अब आग की बढ़ती घटनाएं, जानें कारण और आगे भविष्यवाणी

4 of 5
यदि कोई इनके सम्मान को ठेस पहुंचाए या इनकी बात को नजरअंदाज करे, तो ये जल्दी नाराज हो सकते हैं। - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
सिंह राशि का स्वामी सूर्य ग्रह है। सूर्य को आत्मसम्मान, नेतृत्व और अधिकार का प्रतीक माना जाता है। इसी कारण सिंह राशि के लोग स्वाभिमानी, प्रभावशाली और मजबूत व्यक्तित्व के माने जाते हैं। इन्हें अपनी बात और निर्णयों पर पूरा भरोसा रहता है, इसलिए ये आसानी से किसी की राय से सहमत नहीं होते। यदि कोई इनके सम्मान को ठेस पहुंचाए या इनकी बात को नजरअंदाज करे, तो ये जल्दी नाराज हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गुस्सा शांत होने के बाद ये सामान्य भी जल्दी हो जाते हैं। - फोटो : Freepik.com
माना जाता है कि, सिंह राशि वालों का गुस्से में व्यवहार काफी तीखा हो जाता है, लेकिन इनका मन अधिक देर तक कठोर नहीं रहता। ये रिश्तों को निभाना जानते हैं और अपने करीबियों के प्रति पूरी ईमानदारी और समर्पण रखते हैं। इसलिए गुस्सा शांत होने के बाद ये सामान्य भी जल्दी हो जाते हैं।
Predictions: क्यों बढ़ रही हैं आग की घटनाएं ? पढ़ें ज्योतिषीय कारण और मेष से मीन तक राशियों की भविष्यवाणियां
Shukra Gochar 2026: शुक्र के कर्क राशि में प्रवेश से इन राशियों को होगा जबरदस्त लाभ, करें ये खास उपाय
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें