फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gajalakshmi Rajyog: गुरु-शुक्र की युति से बना गजलक्ष्मी योग, 4 जुलाई तक इन राशि वालों को मिलेगी सफलता-सम्मान

Tue, 09 Jun 2026 10:58 AM IST
Megha Kumari ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Gajalakshmi Rajyog: गजलक्ष्मी राजयोग से इन 3 राशि वालों को विशेष लाभ मिल सकता है। इसके अलावा इन जातकों को आत्मविश्वास में धीरे-धीरे बढ़ोतरी महसूस होगी। साथ ही कठिन परिस्थितियों में भी सही फैसला ले पाएंगे।
विज्ञापन
1 of 4
गजलक्ष्मी राजयोग - फोटो : amar ujala
Gajalakshmi Rajyog: 8 जून को शुक्र ने कर्क राशि में प्रवेश कर लिया है, जहां पहले से ही गुरु विराजमान हैं। गुरु और शुक्र जैसे दो शुभ ग्रहों की युति से शक्तिशाली गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण हुआ है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कर्क राशि में बना यह शुभ योग धन, प्रतिष्ठा, लाभ और सुख-सुविधाओं का कारक है। इसके प्रभाव से कुछ राशि वालों को जबरदस्त लाभ मिलने की संभावनाएं हैं। शुक्र 4 जुलाई तक कर्क राशि में रहेंगे, ऐसे में इस अवधि तक जातकों को करियर, आर्थिक और सामाजिक तौर पर अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।
Kalsarp Yog: अगले 15 दिन इन तीन राशियों के लिए रहेंगे भारी, कालसर्प योग से बढ़ेंगी मुश्किलें
Venus Transit In Cancer: शुक्र ने किया कर्क में प्रवेश, इन 4 राशि वालों की बदलेगी तकदीर और होगा धन लाभ
विज्ञापन

2 of 4
गजलक्ष्मी राजयोग - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
गजलक्ष्मी राजयोग का सबसे अधिक सकारात्मक प्रभाव कर्क राशि के जातकों पर देखने को मिल सकता है। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को सभी का सहयोग और प्रमोशन मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी छवि मजबूत होगी। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने लगेंगे। रुका हुआ धन वापस मिलने के संकेत हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।पारिवारिक जीवन में बातचीत के जरिए तनाव कम हो सकता है।
Vish Yog: मीन राशि में बनेगा विष योग, 9 जून को इन तीन राशियों को रखना होगा सेहत और आर्थिक पक्ष का ध्यान
विज्ञापन

3 of 4
गजलक्ष्मी राजयोग - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि के लिए यह योग आर्थिक और व्यावसायिक दृष्टि से शुभ संकेत दे रहा है। आपके अटके हुए कार्यों में गति आएगी। कारोबार के विस्तार की योजनाएं सफल होती हुई नजर आएगी। भौतिक सुख-सुविधा के साधन उपलब्ध रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आय में वृद्धि के योग बनेंगे। इसके अलावा परिवार में भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर होंगे। निवेश से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है।
Surya Gochar 2026: 15 जून से इन 4 राशि वालों का चमक उठेगा भाग्य, नौकरी-परीक्षा में मिलेंगे अच्छे रिजल्ट
Predictions: क्यों बढ़ रही हैं आग की घटनाएं ? पढ़ें ज्योतिषीय कारण और मेष से मीन तक राशियों की भविष्यवाणियां
विज्ञापन

4 of 4
गजलक्ष्मी राजयोग - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए यह समय लाभ और उपलब्धियों से भरा रह सकता है। किसी प्रभावी व्यक्ति का सहयोग महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। आय के नए स्रोत बनने की संभावना है। आर्थिक मामलों में भी लाभ के संकेत हैं। कला के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। लंबे समय से किए जा रहे प्रयास अब सकारात्मक परिणाम दे सकते हैं।  हल्का और सकारात्मक महसूस होगा। करियर में प्रगति के संकेत हैं। आपकी मेहनत का पूरा फल मिलने से आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
Most Aggressive Zodiac Signs: बहुत गुस्से वाले होते हैं इन 3 राशि के लोग, मन को बनाए रखते हैं कठोर

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें