फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार ग्रहों ने बनाया चतुर्ग्रही योग, महंगाई बढ़ेगी किंतु मंदी होगी दूर, जानें 12 राशियों पर असर

Thu, 21 Nov 2019 05:41 PM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री
विज्ञापन
1 of 13
ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की भूमिका
शुक्र के धनु राशि में प्रवेश के साथ ही धनु राशि में पहले से विराजमान वृहस्पति, शनि एवं केतु के साथ युति के परिणाम स्वरूप चतुर्ग्रही योग का निर्माण हो रहा है। ये चतुर्ग्रही योग 15 दिसंबर तक रहेगा। देवताओं एवं दैत्यों के गुरुओं के एक साथ आने एवं शनि और केतु की युति के परिणाम स्वरूप कई अप्रत्याशित घटनाओं का जन्म होगा। शासन सत्ता के लिए यह युति शुभ नहीं है क्योंकि, स्वतंत्र भारत की वृषभ लग्न की कुंडली के अनुसार यह युति अष्टम भाव में बन रही है और स्वतंत्र भारत की ही कर्क राशि के अनुसार यह युति रोग एवं शत्रु छठें भाव में बन रही है, जिसके परिणाम स्वरूप 15 दिसंबर तक का वक्त देश के लिए नई चुनौतियों वाला सिद्ध होगा। सरकार के लिए भी देश में बढ़ती अराजकता को नियंत्रित करने के लिए कई कठोर कदम उठाने होंगे। सामान्य मानवीय के लिए बनने वाले इस चतुर्दशी योग का प्रभाव कैसा रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष राशि- आपके भाग्यभाव में बनने वाला चतुर्ग्रही योग कामयाबियों की दृष्टि से बेहतरीन साबित होगा। हो सकता है कि आरंभ में कुछ कार्य बाधा आए किंतु अंततः परिणाम आपके पक्ष में रहेगा। विदेश यात्रा एवं विदेशी मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा, नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव का भी योग बन रहा है लाभ उठाएं।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृषभ राशि- राशि के अष्टमभाव में बनने वाला यह योग आपको षड्यंत्र का शिकार बना सकता है इसलिए इस कार्य क्षेत्र में समझदारी से काम लें अत्यधिक क्रोध न दिखाएं बेहतर रहेगा कि कार्य निपटाए और घर आए किंतु, इसी योग का सबसे सुखद पहलू यह रहेगा कि आपको समाज में मान सम्मान की प्राप्ति भी होगी।

4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि- राशि से सप्तम भाव में बनने वाला यह योग कार्य-व्यापार की दृष्टि से उत्तम रहेगा, यदि आप प्रेम विवाह करना चाहें तो योग बेहतरीन है, महिला वर्ग के लिए यह अपेक्षाकृत बेहतर रहेगा। यात्रा देशाटन का आनंद मिलेगा सरकार से संबंधित  कार्यो का निपटारा होगा नए अनुबंध हासिल करना चाहें तो योग उत्तम है।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशि- राशि से छठे भाव में बनने वाला यह योग आपको शत्रुमर्दी बनाएगा, आपके द्वारा लिए गए निर्णय एवं किए गए कार्यों की सराहना होगी किंतु माता-पिता के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। ननिहाल पक्ष से कुछ अशुभ समाचार मिल सकता है जिससे मानसिक अशांति बढ़ सकती है।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशि- आपके पंचम भाव में बनने वाला ये योग शिक्षा प्रतियोगिता में आशातीत सफलता दिलाएगा, संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी, नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति अथवा प्रादुर्भाव का योग बन रहा है। मान सम्मान की वृद्धि तो होगी ही नौकरी में पदोन्नति का भी योग है नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहे तो और अच्छा है।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशि- राशि से चतुर्थ भाव में बनने वाला ये योग मिलाजुला फल देगा, एक ओर जहां मानसिक अशांति रहेगी वहीं दूसरी तरफ मकान वाहन के क्रय कभी जो बना हुआ है यात्रा के समय सामान चोरी होने से बचाएं षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। इस अवधि के मध्य अचल संपत्ति में जितना ज्यादा से ज्यादा हो निवेश करेंगे वो बेहतर रहेगा।

8 of 13
राशि
तुला राशि- राशि से पराक्रम भाव में बनने वाला योग कार्य -व्यापार की दृष्टि से तो बेहतर रहेगा किंतु परिवार में सामंजस्य बना पाना मुश्किल रहेगा। बड़े भाइयों से मतभेद ना पैदा होने दें, इन ग्रहों की भाग्य भाव पर दृष्टि के प्रभावस्वरूप विदेशी कंपनी अथवा विदेशी मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा, वीजा अप्लाई करना हो तो बेहतर है लाभ उठाएं।

9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि- राशि से धन भाव में चार ग्रहों का एक साथ आना आकस्मिक धन प्राप्ति के योग तो बना ही रहा है साथ ही किसी महंगी वस्तु का क्रय भी कर सकते हैं, मकान वाहन से संबंधित संकल्प पूरा होगा। स्वास्थ्य विशेष करके दाहिनी आंख का ध्यान रखें, कटु भाषा का प्रयोग करने से बचें उच्चाधिकारियों से भी मधुर संबंध बनाए रखें।

10 of 13
राशि
धनु राशि- आपके लिए चतुर्ग्रही योग का निर्माण प्रभाव वृद्धि तो करेगा ही साथ ही कार्य व्यापार का विस्तार होगा यदि आप किसी भी तरह की प्रतियोगिता में बैठना चाह रहे हों तो परिणाम आपके पक्ष में रहेगा। सर्विस हेतु आवेदन करें परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी सामाजिक दायित्व की पूर्ति होगी नवदंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति के योग।

11 of 13
राशि
मकर राशि- आपके हानि भाव में बनने वाला ये योग मानसिक तनाव के साथ-साथ अधिक खर्च से परेशान कर सकता है किंतु धर्म कर्म में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे  परिवार में मांगलिक कार्यों एवं नए मेहमान के आगमन से प्रसन्नता बढ़ेगी। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं, कोर्ट कचहरी के मामले कोर्ट से बाहर ही निपटाए तो बेहतर रहेगा।

12 of 13
राशि
कुंभ राशि- आपके लाभ भाव में चतुर्ग्रही योग वरदान की तरह सिद्ध होगा। रुका हुआ धन आएगा, आय के साधन बढ़ेंगे परिवार के बड़े बुजुर्गों से लाभ प्राप्त होगा संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी, मुकदमों में विजय के योग हैं। अपनी उर्जा शक्ति का भरपूर उपयोग करते हुए कार्य पर ध्यान लगाएंगे तो लाभ में अप्रत्याशित वृद्धि होगी।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशि- आपके कर्म भाव में ये योग शासन सत्ता का पूर्ण सुख प्रदान करेगा, यदि आप चुनाव संबंधी कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेगी, इन ग्रहों की सुख भाव पर दृष्टि मानसिक अशांति और पारिवारिक कलह दे सकती है इसे बढ़ने न दें। अचल संपत्ति के क्रय का योग बना हुआ है लाभ उठाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें