फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1 जुलाई के बाद बदल जाएगी इन 5 राशियों की किस्मत, बन रहा है ऐसा शुभ संयोग

Mon, 02 Jul 2018 01:36 PM IST
ज्योतिष डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
जुलाई का महीना शुरू हो चुका है। यह महीना कुछ राशियों के लिए बहुत ही खास रहने वाला है। क्योंकि इस महीने ऐसा संयोग बन रहा है जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है।। दरअसल पिछले महीने मंगल और शुक्र ने अपनी राशि बदली है और इस महीने सूर्य और चंद्रग्रहण दोनों होंगे जिसके कारण से ग्रहों में कुछ शुभ संयोग बन रहा है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वे किस्मत वाली राशियां... 
विज्ञापन

2 of 6
मिथुन राशि- पहली शुभ फल प्राप्त करने वाली राशि है मिथुन। इस राशि के जातकों को उनके जीवन में कई बड़े शुभ परिवर्तन होंगे। ग्रहों की स्थिति के चलते मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी। नौकरी में अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। व्यवसाय में किसी प्रोजक्ट में बड़ा मुनाफा मिलने के भी योग बन रहे हैं। नई योजना शुरू करने में कामयाबी मिल सकती है। समाज में मान-प्रतिष्ठा भी बढ़ेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

 
विज्ञापन

3 of 6
सिंह राशि- जुलाई का पूरा महीना सिंह राशि वालों के लिए बहुत लकी और मुनाफा दिलाने वाला महीना साबित होगा। शनिदेव और माता लक्ष्मी की आप के ऊपर विशेष कृपा रहने वाली होगी। नौकरी में सुखद बदलाव के संकेत है यह प्रमोशन के रूप में हो सकता है या फिर नई नौकरी के रूप में। व्यापार- धंधे से जुड़े लोगों को बहुत धन लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। कई पुरानी योजनाओं में सफलता मिल सकती है। यह भाग्यशाली और सुखद समय सब को नहीं मिलता है। आप बहुत भाग्यशाली हैं। 

4 of 6
कन्या राशि- यह महीना इस राशि वालों के लिए आर्थिक संपन्नता से भरा रहेगा। पुराना कर्ज वापस मिलने के पूरे आसार है। बिगड़े हुए काम बनते जाएंगे और आपको दिन ब दिन तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं। इस महीने इस राशि के जातकों में गजब का आत्मविश्वास और लगन रहेगी जिसका सकारात्मक परिणाम दिखने को मिलेगा। जमीन और मकान से जुड़े मुद्दों में लाभ प्राप्त हो सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
धनु राशि- इस राशि के जातकों के लिए ग्रहों को ऐसा शुभ संयोग का निर्माण हो रहा है जिससे इस राशियों की किस्मत खुलने लगेगी। काम-धन्धे और नौकरी में किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। नई योजना में आपको धन लाभ के कई मौके मिलेगे और आपका जीवन स्तर पहले से बढि़या होने वाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कुंभ राशि- जिस चीज का इंतजार आपको कई महीनों से है उसका सुखद परिणाम इसी जुलाई के महीने में प्राप्त होने वाला है। इस राशि वालों के लिए यह समय बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। ये राशि वाले जिस किसी काम में भी अपना हाथ डालेंगे उसमें उन्हें सफलता मिलेगी। विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं। माता लक्ष्मी आपके ऊपर मेहरबान रहेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें