फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durga Ashtami 2025 Date: 29 या 30 सितंबर कब है दुर्गा अष्टमी? जानें कन्या पूजन की सही तिथि और मुहूर्त

Wed, 24 Sep 2025 01:05 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नवरात्रि का आठवां दिन मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की आराधना के लिए समर्पित होता है। इस अवसर पर मां महागौरी की विशेष पूजा, व्रत और कन्या पूजन का विधान है। ऐसे में आइए जानते हैं कि महाअष्टमि किस दिन मनाई जाएगी और कन्या पूजान की सही तिथि क्या है।   
विज्ञापन
1 of 5
कब है दुर्गा अष्टमी 2025? - फोटो : Amar Ujala
Durga Ashtami Kab Hai 2025 Date: आश्विन मास मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को दुर्गा अष्टमी या महाअष्टमी के रूप में मनाया जाता है। नवरात्रि का यह आठवां दिन मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की आराधना के लिए समर्पित होता है। इस अवसर पर मां महागौरी की विशेष पूजा, व्रत और कन्या पूजन का विधान है। ऐसे में आइए जानते हैं कि महाअष्टमि किस दिन मनाई जाएगी और कन्या पूजान की सही तिथि क्या है।   
Baby Born In Navratri: नवरात्रि में जन्मे बच्चों पर होती है माता रानी का विशेष कृपा, जानें इनकी खासियत
दुर्गा अष्टमी 2025 की तिथि
दृक पंचांग के अनुसार इस वर्ष अष्टमी तिथि की शुरुआत 29 सितंबर, सोमवार को शाम 4:31 बजे से होगी और इसका समापन 30 सितंबर, मंगलवार को शाम 6:06 बजे होगा। उदयातिथि को मान्यता देते हुए, दुर्गा अष्टमी 30 सितंबर को मनाई जाएगी।
विज्ञापन

2 of 5
कन्या पूजन  - फोटो : adobe stock
कन्या पूजन 
नवरात्रि में कन्या पूजन को विशेष महत्व दिया गया है। सामान्यतः लोग सभी नौ दिनों में कन्याओं का पूजन कर सकते हैं, लेकिन अधिकांश श्रद्धालु दुर्गा अष्टमी और महानवमी पर ही इसे करते हैं। इस बार शारदीय नवरात्रि में कन्या पूजन 30 सितंबर और 1 अक्तूबर को महानवमी पर किया जाएगा।
Kanya Pujan 2025: क्यों अष्टमी या नवमी के दिन ही करते हैं कन्या पूजन? जानें इसका धार्मिक महत्व
Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि में अपनी राशि के अनुसार करें देवी के इन रूपों की विशेष पूजा, जानें उपाय
विज्ञापन

3 of 5
शुभ योग और नक्षत्र - फोटो : freepik
शुभ योग और नक्षत्र
इस वर्ष दुर्गा अष्टमी पर शोभन योग बन रहा है, जो 1 अक्तूबर की रात 1:00 बजे तक रहेगा। उसके बाद अतिगंड योग प्रारंभ होगा। शोभन योग को अत्यंत मंगलकारी माना जाता है, जिसमें पूजा-पाठ और शुभ कार्य करना श्रेष्ठ होता है। इस दिन प्रातःकाल तक मूल नक्षत्र रहेगा और सुबह 6:17 बजे से पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र आरंभ होगा। इन शुभ संयोगों में मां दुर्गा की आराधना विशेष फलदायी मानी जाती है।
Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि में माता दुर्गा को अर्पित करें ये लाल फूल, मां बरसाएंगी कृपा

4 of 5
Chaitra Navratri 2025 - फोटो : freepik
दुर्गा अष्टमी का पूजन मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त: प्रातः 4:37 से 5:25 बजे तक (स्नान व ध्यान के लिए उत्तम)
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:47 से 12:35 बजे तक
निशिता मुहूर्त: रात 11:47 से 12:35 बजे तक
Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि के पहले दिन क्यों बोए जाते हैं जौ? जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दुर्गा अष्टमी का महत्व - फोटो : adobe stock
दुर्गा अष्टमी का महत्व
महा सप्तमी के दिन जहां देवी की प्रतिमाओं में प्राण-प्रतिष्ठा होती है, वहीं अष्टमी पर मां महागौरी की पूजा कर व्रत रखा जाता है। शास्त्रों के अनुसार महागौरी अत्यंत गौर वर्ण वाली देवी हैं, जो सफेद वस्त्र धारण कर बैल पर सवार होती हैं। उनके चार हाथ हैं और वे त्रिशूल सहित अन्य आयुध धारण करती हैं। इस दिन स्नान, ध्यान और षोडशोपचार विधि से की गई पूजा से मां महागौरी प्रसन्न होती हैं और साधकों को सुख-समृद्धि और शांति का आशीर्वाद देती हैं।


 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें