बेरोजगारों को नौकरी मिल सकती है, जबकि कार्यरत लोग बेहतर अवसर की ओर बढ़ सकते हैं।
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए यह दिवाली व्यापार और नौकरी दोनों में जबरदस्त अवसर लेकर आ सकती है। विशेषकर जो लोग बिजनेस करते हैं, उन्हें बहुत अच्छा मुनाफा हो सकता है। नई डील या निवेश से लाभ की संभावना है। जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उनके लिए उम्मीद की किरण नजर आएगी। बेरोजगारों को नौकरी मिल सकती है, जबकि कार्यरत लोग बेहतर अवसर की ओर बढ़ सकते हैं। साथ ही अगर आप किसी कानूनी विवाद में फंसे हैं, तो जीत के संकेत मिल रहे हैं। खासतौर पर प्रॉपर्टी, लोहा, तेल, खनिज या काली वस्तुओं से जुड़े व्यवसाय में लगे लोगों को विशेष लाभ के योग बन रहे हैं। यह समय निवेश के लिए भी अनुकूल हो सकता है।