फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: 02 अक्तूबर का दिन आपके प्यार के लिए क्यों है खास? पढ़ें मेष से मीन का लव राशिफल

Thu, 02 Oct 2025 06:43 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Love Horoscope Today in Hindi: शादीशुदा जातकों के लिए कुछ राशियों में दूरियां और तनाव हो सकता है, जबकि कुछ राशियों में रिश्तों में मिठास और खुशियां बनी रहेंगी। सिंगल जातकों के लिए ज्यादातर धर्म, परिवार और साथी मिलने के अच्छे योग बन रहे हैं।
 
विज्ञापन
1 of 13
02 अक्तूबर का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Love Horoscope 02 October in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। 
Budhaditya Rajyoga: कल होगा ग्रहों का सबसे बड़ा परिवर्तन, बुधादित्य राजयोग से इन राशियों की बल्ले-बल्ले
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। 
Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि में अपनी राशि के अनुसार करें देवी के इन रूपों की विशेष पूजा, जानें उपाय
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): शादीशुदा मेष जातकों के लिए आज का दिन रोमांस के लिहाज से उतना अनुकूल नहीं रहेगा। आपका जीवनसाथी पूरे दिन अपने काम में व्यस्त रहेंगे, जिसकी वजह से आप दोनों के बीच दूरियां बढ़ सकती हैं। वहीं, सिंगल मेष जातक धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों की तरफ ज्यादा झुकाव महसूस करेंगे, जिससे उनका मन हल्का और संतुष्ट रहेगा। कुल मिलाकर, आपका दिन शांति और सोच-विचार में बीतेगा।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): वृषभ राशि के विवाहित जातकों के लिए आज का दिन काफी सुखद रहेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे और पारिवारिक माहौल भी खुशगवार रहेगा। घर में किसी भी तरह का झगड़ा या विवाद नहीं होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। लेकिन, सिंगल वृषभ जातकों को आज कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जो उनकी मानसिक स्थिति को थोड़ा प्रभावित कर सकते हैं।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): मिथुन राशि के शादीशुदा जातक आज अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने या किसी आउटिंग पर जा सकते हैं। इस समय आपके रिश्ते में मिठास बढ़ेगी और आप दोनों के बीच आपसी समझ भी गहरी होगी। वहीं, सिंगल मिथुन जातक परिवार के साथ हंसी-खुशी भरा दिन बिताएंगे, जो उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनाएगा।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):  कर्क राशि के सिंगल जातकों को आज धार्मिक स्थल पर जाकर अपना जीवनसाथी मिल सकता है। यह समय आपके लिए बहुत शुभ माना जाता है। विवाहित जातकों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा, आप अपने जीवनसाथी के साथ खुलकर बातचीत करेंगे, जिससे रिश्ते में गहरा प्यार आएगा।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): सिंह राशि के विवाहित जातकों के लिए आज का दिन तनावपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी का मूड खराब रहेगा और वे बार-बार आपसे नाराजगी जताएंगे। इसके अलावा परिवार में भी किसी बात को लेकर मन-मुटाव हो सकता है। आपको संयम और धैर्य बनाए रखना होगा।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): कन्या राशि के सिंगल जातकों के लिए नवरात्रि का यह दिन थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है। दिनभर छोटे-छोटे क्लेश और परेशानियां बनी रहेंगी। वहीं, शादीशुदा कन्या जातक अपने परिवार की सेवा में इतने व्यस्त रहेंगे कि अपने जीवनसाथी को समय देना मुश्किल होगा।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): तुला राशि के विवाहित जातकों के लिए दिन पारिवारिक खुशियों से भरा रहेगा। घर में सभी के साथ हंसी-मजाक और प्रेमपूर्ण माहौल रहेगा, लेकिन जीवनसाथी आपको अपना ध्यान नहीं दे पाएंगे। सिंगल तुला जातकों को नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर अपने जीवनसाथी से मिलने का योग बन रहा है, जो उनकी जिंदगी में नई उम्मीदें लेकर आएगा।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): वृश्चिक राशि के विवाहित जातकों को लंबे समय बाद आज अपने जीवनसाथी के साथ अकेले में बैठकर मन की बात कहने का मौका मिलेगा। ऐसे पल आपके रिश्ते को मजबूती देंगे और नई ऊर्जा से भर देंगे।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): धनु राशि के सिंगल जातकों को आज अपने जीवनसाथी से मिलने का मौका नहीं मिलेगा। विवाहित जातकों को जीवनसाथी से दूरी महसूस होगी और परिवार के साथ भी कुछ तकरार हो सकती है। बेहतर होगा कि आप काम पर ध्यान दें और अनावश्यक विवाद से बचें।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): मकर राशि के विवाहित जातकों का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आपके जीवनसाथी का मूड सकारात्मक रहेगा और वे आपसे गुस्सा नहीं करेंगे। सुबह की पूजा भी आप दोनों साथ मिलकर करेंगे, जिससे मन को शांति मिलेगी।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): कुंभ राशि के शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन रोमांस और खुशियों से भरा रहेगा। जो लोग लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं, उन्हें कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जो उनके रिश्ते को और मजबूत बनाएगी।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope):  मीन राशि के सिंगल जातकों को अपना सोलमेट मिलने की संभावना है। विवाहित मीन जातक रात तक कई बार जीवनसाथी के साथ खुशियां बांटेंगे और उनके रिश्ते में प्रेम और समझदारी बढ़ेगी।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें