फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशि के अनुसार दीपावली के दिन करें बस यह एक उपाय, दूर हो जाएगी आर्थिक परेशानी

Tue, 25 Oct 2016 03:48 PM IST
राकेश्ा झा / टीम डिजिटल, अमर उजाला, दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 12
लक्ष्‍मी पूजन
दीपावली के द‌िन धन दौलत पाने के ल‌िए लोग कई तरह के उपाय आजमाते हैं। ले‌क‌िन जरूरी नहीं क‌ि आपके ल‌िए भी वह उपाय फायदेमंद हो क्योंक‌ि हर व्यक्त‌‌ि की राश‌ि अलग अलग होती है तो धन लाभ में बाधा डालने वाले ग्रह भी अलग-अलग होते हैं इसल‌िए कोई ऐसा वैसा उपाय आजमाने की बजाय अपनी राश‌ि के अनुसार सटीक उपाय आजमाएं और इस दीपावली को बनाएं दौलत वाली।
विज्ञापन

मेष राश‌ि

2 of 12
मेष राश‌ि - फोटो : aries sign
आप अपने पूजा घर की दीवार पर लाल रंग लगाएं और कमल गटटे की मामला लाल रंग के वस्‍त्र में लपेटकर अपनी त‌िजोरी या अलमारी में रखें।
विज्ञापन

वृष राश‌ि

3 of 12
वृष
दो घी के दीपक जलाकर उन्हें कहीं सूनसान में रख आएं। अगर ऐसा करने में परेशानी हो तो पांच पीपल के पत्तों पर पीला चंदन लगाकर उन्हें नदी में बहा दें।

म‌िथुन राश‌ि

4 of 12
म‌िथुन
लक्ष्मी पूजन के साथ दक्ष‌िणवर्ती शंख की पूजा करें और उन्हें त‌िजोरी या अलमारी में रख दें। आप चाहें तो एक अन्य उपाय और भी आजमा सकते हैं हल्दी की माला बनाकर गणेश महाराज को पहनाएं और पूजन के बाद माला को हरे वस्‍त्र में लपेटकर धन स्‍थान में रख दें। इससे धन लाभ बढ़ेगा और कोई कर्ज चल रहा है तो उससे मुक्त‌ि भी म‌िलेगी।
विज्ञापन

कर्क राश‌ि

5 of 12
कर्क राशि - फोटो : cancer sign
आपको धनतेरस की की शाम में अपने घर के बाहर एक दीप जलाने के अलावा एक पंचमुखी दीप क‌िसी पीपल के वृक्ष के नीचे जलाना चाह‌िए।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌ि

6 of 12
स‌िंह राश‌ि - फोटो : leo sign
दीपावली के द‌िन मूंग को भ‌िंगोकर भूम‌ि में दबा दें। मध्य रात्र‌ि में एक घी का दीपक जलाकर मुख्य द्वार पर इस तरह रखें क‌ि वह पूरी रात जलता रहे।
विज्ञापन

कन्या राश‌ि

7 of 12
कन्‍या राश‌ि - फोटो : virgo sign
आर्थ‌िक मामलों में उन्न‌त‌ि के ल‌िए आपको धनतेरस के द‌‌िन कमलगट्टे का माला लाकर अपनी त‌िजोरी में रखना चह‌िए। लक्ष्मी नारायण के मंद‌िर में जाकर देवी लक्ष्मी को माला अर्प‌ित करने से भी लाभ म‌िलता है। आप चाहें तो दीपावली की रात में एकाक्षी नार‌ियल लाल वस्‍त्र में लपेट कर अपनी त‌िजोरी या अलमारी में रख सकते हैं।

तुला राश‌ि

8 of 12
तुला राश‌ि
दीपावली के द‌िन प्रातः स्नान पूजन के बाद एक नार‌ियल ले जाकर देवी लक्ष्मी के मंद‌िर में अर्प‌ित करें। शुक्रवार के द‌िन धनतेरस है इस द‌िन सात कन्याओं को मीठी रोटी और खीर ख‌िलाएं। इसके बाद अगले सात शुक्रवार ऐसा करें।

वृश्च‌िक राश‌ि

9 of 12
वृश्‍च‌िक राश‌ि - फोटो : scorpio sign
आपको दीपावली के द‌िन दो केले का पौधा क‌िसी मंद‌िर में लगाना चाह‌िए। इसके अलावा नर्क चतुर्दशी यानी छोटी दीपावली के दिन पीपल में जल देना चाह‌िए। इसके बाद लगातार 21 शन‌िवार पीपल में जल देने का स‌िलस‌िला बनाए रखें।

धनु राश‌ि

10 of 12
धनु राश‌ि - फोटो : sagittarius sign
दीपावली के द‌िन पीले कपड़े में केले के जड़ को लपेट पर अपनी बाजू में बांध लें। एक अन्य उपाय यह भी कर सकते हैं क‌ि रोली से पान के दो पत्तों पर 'श्री' ल‌िखकर एक को त‌िजोरी में रखें और दूसरे को दीपावली के अगले द‌िन गाय को ख‌िला दें।

कुंभ राश‌ि

11 of 12
मकर राश‌ि - फोटो : capricorn sign
आपको दीपावली की रात में पूजा घर में जागरण कीर्तन करना चाह‌िए और नार‌ियल के छलके पर एक दीप जलाकर उसे पूरी रात जलाए रखना चाह‌िए।
विज्ञापन

मीन राश‌ि

12 of 12
मीन राश‌ि - फोटो : pisces sign
नर्क चतुर्दशी यानी छोटी दीपावली के द‌िन हनुमान जी को लाल चोला चढ़ाएं। इसके अलावा दीपावली के द‌िन लक्ष्मी नारायण के मं‌द‌िर में धूप-दीप का दान करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें