आज धनतेरस है और उस पर हनुमान जयंती का भी शुभ संयोग बना है। चन्द्रमा कन्या राशि में है और हस्त नक्षत्र है। ऐसे में आज का दिन किस राशि के लिए शुभ लाभ लेकर आया है देखिए।
विज्ञापन
मेष राशिः खूब खर्चे वाला दिन है, निवेश करें धनतेरस है लाभ मिलेगा
2 of 13
मेष राशि
आज आपका मन करेगा कि आप कहीं बाहर जाएं और लोगों से मिलें। आज आप अपनी जिंदगी को लेकर कुछ तनाव में हैं। आप अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने क्यों नहीं चले जाते। अगर आज आप किसी सामाजिक समारोह में जा रहे हैं तो वहां आपको बहुत से लोगों से मिलने का मौका मिलेगा।
अगर आपका खुद का व्यवसाय है तो हो सकता है कि आज आपको विदेश से कोई अवसर मिल जाए। ये अवसर आपके उत्पाद या सेवा को एक नई दिशा में ले जाएगा। इस दिशा में कदम आगे बढ़ाएं।
आज खूब खर्चे वाला दिन है पर मौज मस्ती में खर्च ना करें। आज भविष्य के लिए कुछ निवेश करें। मसलन बच्चों के लिए कोई शिक्षा योजना ले लें। आज किया गया छोटा सा निवेश कल बड़ी बचत बनकर सामने आयेगा।
जिन परेशानियों ने आपको काफी समय से घेरा हुआ था आज आपको उनसे निजात मिल जाएगी और इससे आप अच्छा महसूस करेंगे। काफी समय से चलता आ रहा मानसिक तनाव भी खत्म हो जाएगा और इससे आपको राहत की सांस मिलेगी। आज का दिन आप आराम करें और कुछ पुराने पड़े कार्यों को पूरा करने की कोशिश करें।
विज्ञापन
वृष राशिः अचल संपत्ति में निवेश करें लाभ मिलेगा
3 of 13
वृष राशि
आज आप इस स्थिति में होंगे कि अपने जरूरतमंद दोस्त की बात सुन कर उसकी मदद कर सकें। आपके व्यवहार को सराहा जाएगा। आज आपकी दोस्ती आपके मित्र के लिए बहुत लाभदायक सिद्ध होगी और भविष्य में वो भी आपकी मदद को तैयार रहेगा।
आपके साथी आज आपका पूरा साथ देंगे, जिससे कि आपके कैरियर में नाटकीय रूप से वृद्धि होगी। मेहनत व लगन से काम करने के कारण आपको भविष्य में भी फायदा ही होगा। एक बात और ध्यान रखें कि आपको उनकी भी मदद करनी चाहिए जिनको नुकसान हुआ है।
यह समय जमीन जायदाद जैसी अचल सम्पत्तियों पर निवेश के लिए उपयुक्त है। व्यवसायिक तौर पर देखा जाय तो सही मायने में अचल सम्पत्तियों पर पैसा खर्च करना आपके लिए फायदेमंद है। इस समय कोई भी जमीन जायदाद खरीदना आपको भविष्य में अत्यधिक लाभ के अवसर प्रदान करेगा साथ ही आज आप जो निवेश करने वाले हैं उससे आपके वित्तिय कोष पर कोई असर पड़ने वाला नहीं हैं।
आज आपका मन व्यायाम में लगेगा। लम्बे समय के अंतराल के बाद आज आपका मन फिर से व्यायाम करने में लगेगा। आप चाहेंगे कि जल्दी ही आप अपने शरीर को पहले वाली स्थिति में ले आएं। लेटने में तीस मिनट लगाने से अधिक आपको तीस मिनट जिम में काम करना अच्छा लगेगा।
मिथुन राशिः धनतेरस पर आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा
4 of 13
मिथुन राशि
उच्च अधिकारी आज आपकी सहायता करने के लिए तैयार रहेंगे। इसका मतलब ये हो सकता है कि वो आपको सही दिशा दिखाते हुए आपकी जरूरत के अनुसार मदद करेंगे। अपने सारे कागजात संभाल कर रखें और जितनी जल्दी हो सके अपना काम करा लें। मौके का फायदा उठाएं।
आज आप बहुत से लोगों से मिलेंगे, इसमें जरा भी हिचक ना करें और सब से प्रेम से मिलें। आज आप जो भी संबंध बनाएंगे, उनसे आपको कईं रूप से लाभ हो सकेगा। हालांकि सभी संबंध उतने लाभदायक ना भी हों तो भी उनमें से किसी ना किसी से अपको लाभ जरूर मिलेगा।
आपके खुश मिजाज और जोखिम उठाने की क्षमता की बदौलत आपको अपने व्यावसायिक और आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। पर्यटन क्षेत्र से आपको कुछ आर्थिक लाभ के संकेत हैं। तो आपके सामने थोड़े जोखिम भरे मौके भी सामने आएं तो आप उनका फायदा उठाएं।
आप तनाव के कारण परेशान हो सकते हैं। इससे बचने के लिए कुछ समाधान ढूंढ़ें, क्योंकि यह आपके स्वास्थ्य के लिए हितकर नहीं है। यह भी याद रखें की न खत्म होने वाली इच्छाएं, नाकारात्मक सोच, ज्यादा उम्मीद और जलन आपकी सबसे बड़ी रुकावटें हैं।
विज्ञापन
कर्क राशिः अपने सामान के प्रति सजग रहें
5 of 13
कर्क राशि
आज आपका ध्यान सिर्फ मौज- मस्ती की ओर ही रहेगा। आज आप सब कुछ भुला कर खूब नाचें या फिर कोई पार्टी करें और उसमें सब को बुलाएं। आज आप जो कुछ भी करें पूरे मन से करें। आप और आपके दोस्त इस दिन को तो हमेशा याद रखेंगे।
इस समय आपको अपने सपनों को समझ कर उन्हें पूरा करने के लिए बहुत मेहनत करनी चाहिए। अगर इसके लिए आपको यात्रा भी करनी पड़े तो भी पीछे ना हटें। कार्यक्षेत्र में भी विषम परिस्थितियों का सामना करने के लिए आपको पूरी हिम्मत से काम लेना चाहिए। अपनी सकारात्मक सोच व हिम्म्त के बल पर आप आसानी से इनका सामना कर सकेंगे।
सभी प्रकार से सावधानी बरतने के बावजूद आज आपकी बहुमुल्य वस्तुएं चोरी हो सकती हैं या खो सकती हैं। अपने दिमाग में इस बात को रख लें कि आप अपने घर एवं सामान की सुरक्षा के प्रति सावधान रहेंगे। उन चीजों को आप सुरक्षित रखें जो आपके लिए मूल्यवान हैं।
और दिनों के मुकाबले आज आपको कम भूख लगेगी। हो सकता है यह ज्यादा तनाव की वजह से हो रहा हो। आप खुद पर ज्यादा तनाव ना डालें और ना ही खुद को ज्यादा खाने पर मजबूर करें, कुछ ही समय में आपको ठीक भूख लगने लगेगी।
विज्ञापन
सिंह राशिः आज का दिन अवसरों की सौगात लेकर आया है
6 of 13
सिंह राशि
आप कुछ दिनों से समझ नहीं पा रहे कि आपको क्या करना है। लेकिन आपकी सोच में स्पष्टता आ ही जाएगी। इस अवसर का फायदा उठाते हुए आज आप अपने सभी रुके हुए काम कर लें। जल्दी से उन सभी विचारों को एक कागज पर लिख लें जो आपके दिमाग में आ रहे हैं वरना हो सकता है आप उन्हें भूल जाएं।
आज उन छात्रों के लिये खुशी का दिन होगा जो इंजीनियरिंग या सीए की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिये भी आज का दिन अवसरों की सौगात लेकर आएगा। यदि आप अपने काम को बदलना चाहते हैं तब आज के दिन किसी सलाहकार की सेवाएं ली जानी चाहिए।
अगर आप आज किसी कॉन्फ्रेन्स या सेमीनार में जा रहे हैं तो पायेंगे कि यहां आना आपके कैरियर के लिए बड़ा फायदेमंद रहा। लोगों को अपने बारे में बताइये, आप पायेंगे कि कई बड़े काम के लोगों से आपका संपर्क बना। और फिर आगे इसका फायदा ये कि आपका व्यापार बढ़ेगा। और यह सब हुआ लोगों से आपका व्यापार संपर्क बढ़ाने की वजह से।
विज्ञापन
कन्या राशिः अपने कीमती सामानों का ध्यान रखें
7 of 13
कन्या राशि
आज आप अपने दोस्तों के साथ खूब नाचने-गाने में व्यस्त रहेंगे। आपके दोस्त आज आपके घर भी आ सकते हैं उनका दिल से स्वागत करें। उनसे मिल कर आपका तनाव बिल्कुल खत्म हो जाएगा। उनके साथ मिल कर आप अपनी पुरानी यादें ताजा करेंगे जिससे आपके बहुत खुशी होगी।
कार्यस्थल पर उन लोगों को पहचानने की कोशिश करें, जो आपकी छवि खराब करने पर तुले हैं या फिर आपका काम बिगाड़ने पर उतारू हैं। वो आपको बुरा और खुद को अच्छा साबित करना चाहते हैं। वो शायद आपका बुरा नही करना चाहते, लेकिन उनका प्रभाव आपके कैरियर के लिए घातक हो सकता है।
आज आपकी महत्वपूर्ण वस्तुएं अथवा कीमती सामान गुम हो सकता है, आज आपको बेकार में कुछ नुकसान उठाना पड़ सकता है। आप अपने कीमती एवं महत्वपूर्ण सामान के प्रति विशेष सजग रहें। यह सुनिश्चित कर लें कि आप अपने सामान को बुरी नजरो से दूर रखें।
आज वह दिन है जब आपको साधारण कामों में ध्यान लगाना होगा जैसे चलना किताब पढ़ना आदि ताकि आप अपने दिमाग को व्यस्त रख सकें परन्तु जरूरत से ज्यादा शारीरिक गतिविधि भी न करें। इस दिन आप जिम से अवकश ले सकते हैं। स्वस्थ खाएं जिससे आप अपने स्वास्थ्य मे भी तरक्की महसूस करेंगे।
तुला राशिः सोच समझकर खर्च करें, बचत का ध्यान रखें
8 of 13
कन्या राशि
आज आप आत्म विश्लेषण के मूड में रहेंगे। आप सोचेंगे की आपने अभी तक जीवन में जो सफलता पाई है वो कितनी मेहनत से पाई है और भविष्य में आपको क्या करना चाहिए। इससे आपके भविष्य में अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
अपने नजदीकी लोगों से बेकार की बहस में ना पड़ें। इस समय छोटे-मोटे झगड़ों की आशंका है। जो भी बोलें सोच-समझ कर ही बोलें। अपने शब्दों का चुनाव सोच-समझ कर ही करें। कूटनीति से पेश आएं, इससे आप अनचाहे तनाव से बच सकते हैं।
जो लोग भवन निर्माण या किसी और निर्माण उधोग से जुड़ें हैं उनके लिए आज का दिन काफी फायदे वाला है। असल में आपके धंधे में तेजी का दौर चल रहा है, अब आप पर निर्भर करता है कि आप इस काम को कितनी तेजी से खींचते हैं। ध्यान रखिये की इस आमदनी को ठीक ढंग से प्रबंधन हो क्योंकि कोई नहीं कह सकता कि आपके धंधे में कब क्या हो। आज हो रही अच्छी आमदनी को भविष्य के लिए भी बचाकर रखिए।
आज आपको छोटी-छोटी चोटो से सावधान रह कर रोजमर्रा के काम करने पड़ सकते है। हो सकता ये चोटें आपको परेशान भी कर दें। आज आपको बेहद सतर्क रहकर अपना एक-एक कदम रखना होगा।
वृश्चिक राशिः आज का दिन भाग्यशाली है
9 of 13
वृश्चिक राशि
आज घर पर अफरा-तफरी मची रहेगी। घर पर बहुत से काम एक साथ चलते रहेंगे। आज आपके घर विदेश से मेहमानों के आने की संभावना है। अपनी सभी परेशानियों को एक तरफ रख कर अपने दोस्तों व रिश्तेदारों के साथ मजा करें।
यदि आप ग्राफिक डिजायनिंग के क्षेत्र में हैं तब आज का दिन सुखद बीतेगा। आपका उच्च आत्मविश्वास ही आपको सही सफलता दिला सकता है। आपके व्यावसायिक स्वप्न अवश्य पूर्ण होंगे। इसके साथ ही, कोई विदेशी काम का प्रस्ताव भी सामने आ सकता है। इसका लाभ उठाएं।
घर या गाड़ी में निवेश या किसी कर्जा लेने का आवेदन करने के लिए आज का दिन भाग्यशाली है। ग्रह सितारे संकेत दे रहे हैं आज आपके जीवन में शुभ परिवर्तन होने वाला है, इसका आनंद उठाएं। आगे बढ़ें, आपको लगेगा कि आपने अच्छा फैसला लिया है। आज आपको अपनी शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक क्षमता को बढ़ाना होगा। आप जिम और योग से अपने में काम करने की क्षमता को बढ़ा सकते हैं।
धनु राशिः शेयर बाजार में निवेश लाभप्रद हो सकता है
10 of 13
धनु राशि
आज आपके सरकार से संबंधित अटके हुए काम बन जाएंगे। उन संस्थानों से आपके काम को प्राथमिकता मिलेगी जहां अब तक आपके काम पर ध्यान नहीं दिया जाता था। इस अच्छे समय का लाभ उठाते हुए आप अपना सारा काम समय पर पूरा कर लें।
अगर आप किसी कार्यालय में मेनेजर हैं तो आज आपको अपने कर्मचारियों को ले कर किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपके कर्मचारी शायद जिद्दी हों और आपकी बात ना मानें। आप धैर्य और सही तरीके से स्थिति को संभालने की कोशिश करें और बात इससे आगे ना बढ़ने दें।
अगर आप शेयर बाजार में कुछ निवेश कर रहे हैं, तो ये काम आपके लिए काफी लाभदायक साबित हो सकता है। आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों से लाभदायक है, इसलिए इस समय को अच्छी तरह से इस्तेमाल करें। अपने व्यवसाय पर पूरी तरह मेहनत करें इसके नतीजे आपको कामयाबी ही कामयाबी दिलाएंगे।
आज आप अपने खाने पर बहुत ध्यान देंगे। आपको ख्याल रखना होगा कि जो भी भोजन आप चुनें उसका आपकी सेहत पर क्या फर्क पड़ेगा और कौन सी चीज खाने से आपको ताकत आएगी। व्यायाम को अपने दिलो-दिमाग में बसा लें और योग और ध्यान को भी जिन्दगी का हिस्सा बनाएं।
मकर राशिः कम बजट पर घर सजाने की योजना बनाएं
11 of 13
मकर राशि
ये समय घर पर ध्यान देने का है। अपने आस- पास देखें और सोचें कि आप किस तरह अपने वातावरण को खूबसूरत बना सकते हैं। पैसा खर्च करने से ज्यादा इस बात पर ध्यान दें कि आप अपनी रचनात्मकता से किस तरह अपने घर को खूबसूरत बना सकते हैं। अपने घर को खूबसूरत बनाने से आपको भी तरोताजा महसूस होगा।
आज आप नकारात्मक विचारों से परिपूर्ण रहेंगे। आपका साथी आपकी रोमांस भरी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरेगा। आपको चाहिए कि आजकल चल रहे आपसी रिश्ते के बारे में आप कोई निर्णय लें।
यदि आप नई नौकरी की तलाश है तब आज कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। हो सकता है कि ये वो काम न हो जिसके विषय में आपने सोचा था, लेकिन शुरूआत की जा सकती है, जिससे आर्थिक लाभ के संकेत प्रबल होते हैं। अनुभव का लाभ मिलेगा और बेरोजगारी दूर होगी।
रचनात्मक काम में लगे लोगों के लिए आज का दिन फायदे का है। आर्किटेक्ट और इंटीरियर डिजायनिंग का कोर्स कर रहे लोगों के लिए आज नौकरी के मौके हैं, इंटरव्यू में उन्हें सफलता मिलेगी। जो लोग पहले से ही इस क्षेत्र में हैं उनके काम को प्रोत्साहन मिलेगा। ज्यादा से ज्यादा प्रोजेक्ट हाथ में होंगे और उसका अच्छा लाभ दिखेगा।
कुंभ राशिः धनतेरस पर मिलेगी अच्छी खबर
12 of 13
कुंभ राशि
आप आपने स्वास्थ्य की ज्यादा चिंता करते हैं जिसके कारण आपको लम्बे समय में परेशानी हो सकती है। आपकी इच्छाएं आपको किसी बीमारी की तरफ ले जा सकती हैं। आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और सकारात्मक सोच बढ़ायें। उन्नति से आपको अच्छा स्वास्थ्य भी मिलेगा।
आपसी मतभेदों को दूर करने का प्रयास करें। आज आप देखेंगे कि आपके प्रयासों से मतभेद कम हो रहे हैं तथा आपसी प्रेम अपनी चरम सीमा पर है। आपसी रिश्तों में सुधार आयेगा।
यदि आपने किसी सरकारी नौकरी के लिये आवेदन किया है तब आज आपको सकारात्मक समाचार मिलने की संभावना है। ये आपके लिये अच्छा अवसर होगा। ये समय आपके लिये वेतनवृद्धि अथवा पदोन्नति पाने के लिये भी अच्छा है। आप पाएंगे कि ये नया काम आपके लिये आश्चर्यजनक विकास लेकर आ सकता है।
आज आप सबसे पहले अपने वित्तीय सलाहकार से चर्चा करते हुए भविष्य की योजनाओं पर जोर देंगे। ये एक सही निर्णय होगा जिससे आपको अपने सही कार्य पर लौटने में मदद मिलेगी। ये ध्यान रखें कि आप किसी व्यावसायी के पास ही जाएं और उससे मिली हुई सलाह को अमल में लाएं।
आज आपकी मानसिक ऊर्जा चरम सीमा पर रहेगी। आपको मुश्किलें भी अवसर के रूप में दिखेंगी और ये आज आपके लिए बहुत लाभदायक रहेगा। मुश्किलों से लड़ने का आपका ये स्वभाव आपको जिंदगी में बहुत आगे ले जाएगा। ये अपनी पहले से चली आ रही समस्याओं को हल करने का समय है।
यदि आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको किसी ऐसे नियोक्ता से प्रस्ताव मिलने की संभावना है, जो अनेक प्रकार के कार्यों में संलग्न है। आपका अवसाद समाप्त होगा और इनमें से आपको सही विकल्प को सोच समझ कर चुनना चाहिये। आपको अपने काम में वापिस आकर अच्छा लगेगा।
आपकी राजनैयिक योग्यताओं एवं कठिन परिश्रम से आपकी अच्छी आय की वापसी हो सकती है जिससे आपके अधिकारियों पर आपके प्रति अच्छी धारणा बन सकती है। अत: आपको कठिन परिश्रम करने की आवश्यकता है क्योकि आपके अधिकारियों की नजरें आप पर टिकी हैं। आप इसका अनुभव करें या न करें लेकिन आपके संस्थान में आपके साथ कार्य करने वाले लोगों का ध्यान आपकी कार्य कुशलता की ओर अवश्य रहता है।
आज आपको पेट की परेशानी से आराम मिलेगा। बर्गर, चिप्स न खाएं क्योंकि आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा तो सिर्फ अच्छा ही खाएं। अपना रात का खाना समय पर खाएं, तनाव कम करें, और ठीक खाना खाएं इससे आपकी पाचन क्रिया स्वस्थ होगी।