Lakshmi Narayan Rajyoga On Dhanteras: धनतेरस का पर्व इस बार ज्योतिषीय दृष्टि से भी खास रहने वाला है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, इस अवसर के आसपास बुध और शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र में इस योग को सुख-संपन्नता, धन-दौलत, ऐश्वर्य और प्रतिष्ठा से जोड़कर देखा जाता है। इस वर्ष धनतेरस 6 नवंबर 2026, शुक्रवार को मनाई जाएगी।
ज्योतिष के अनुसार, जब बुद्धि, वाणी और व्यापार के कारक बुध ग्रह का मिलन सुख-सुविधाओं, प्रेम और वैभव के कारक शुक्र के साथ एक ही राशि में होता है, तब लक्ष्मी नारायण राजयोग बनता है। इस योग का प्रभाव कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से अनुकूल माना जा रहा है। मान्यता है कि इससे इन राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है और कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर मिल सकते हैं। आइए जानते हैं किन तीन राशियों के लिए यह योग शुभ परिणाम लेकर आ सकता है।
नरक चतुर्दशी 2026: छोटी दिवाली पर नहीं करने चाहिए ये काम, जानें इस दिन यम दीप क्यों जलाया जाता है?