फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanteras 2025: धनतेरस पर डबल राजयोग से होगी पैसों की बारिश, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

Wed, 15 Oct 2025 06:38 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhanteras Par Rajyog: धनतेरस 2025 पर हंस योग, बुधादित्य योग और ब्रह्म योग का महासंयोग बन रहा है। इन शुभ ग्रह स्थितियों का लाभ मिथुन, कर्क सहित 5 राशियों को मिलेगा। इन जातकों को धन, संपत्ति और भाग्य का साथ मिल सकता है।
विज्ञापन
1 of 6
इस वर्ष धनतेरस पर हंस योग, बुधादित्य योग और ब्रह्म योग बन रहा है - फोटो : amar ujala
Dhanteras Lucky Rashiyan: धनतेरस 2025 पर इस बार ग्रहों की चाल बेहद खास रहने वाली है। ज्योतिषीय दृष्टि से यह दिन केवल खरीदारी या पूजा-पाठ के लिए ही नहीं, बल्कि कुछ राशियों के लिए सौभाग्य और धनवृद्धि का अनोखा संयोग लेकर आ रहा है। इस वर्ष धनतेरस पर हंस योग, बुधादित्य योग और ब्रह्म योग का शुभ मिलन हो रहा है, जो इसे और भी फलदायक बनाता है।
Dhanteras 2025: घर में सुख-समृद्धि के लिए धनतेरस पूजा कैसे करें? जानें विधि और पूजन सामग्री लिस्ट
गुरु (बृहस्पति) का उच्च राशि कर्क में गोचर जहां हंस योग का निर्माण करेगा, वहीं कन्या राशि में बुध और सूर्य की युति से प्रभावशाली बुधादित्य योग बन रहा है। साथ ही ब्रह्म योग भी इस दिन को विशेष बना रहा है। इन तीनों शुभ योगों के प्रभाव से मिथुन, कर्क सहित 5 राशियों को न सिर्फ धन लाभ के संकेत हैं, बल्कि नए अवसर, सम्मान और सफलता के द्वार भी खुल सकते हैं। आइए जानते हैं कि कौन-सी हैं वो भाग्यशाली राशियाँ जिन्हें इस धनतेरस पर मिलेगा ग्रहों का विशेष साथ।
Temple Vastu Tips: घर के मंदिर में न रखें ये मूर्तियां, आ सकती है तरक्की में बाधा
विज्ञापन

2 of 6
पारिवारिक जीवन में भी मधुरता आएगी, पुराने मतभेद खत्म हो सकते हैं। - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
धनतेरस 2025 मिथुन राशि वालों के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के धन भाव यानी दूसरे घर में हंस राजयोग बन रहा है, जो कि धन-संपत्ति और आत्मविश्वास में वृद्धि का संकेत देता है। इस दौरान आप किसी प्रकार की संपत्ति खरीद सकते हैं या फिर निवेश से अच्छा लाभ कमा सकते हैं। आपकी बातचीत की कला और कार्यकौशल से लोग प्रभावित होंगे, जिससे नए अवसर भी मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन में भी मधुरता आएगी, पुराने मतभेद खत्म हो सकते हैं। साथ ही आपकी रचनात्मकता भी बढ़ेगी, जिससे आप अपनी स्किल्स को और निखार पाएंगे।
विज्ञापन

3 of 6
आर्थिक रूप से भी ये समय आपके लिए मज़बूती लाएगा। - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि में स्वयं गुरु का गोचर हो रहा है, और यही कारण है कि हंस राजयोग का निर्माण भी इसी राशि में हो रहा है। यह समय आपके लिए इच्छाओं की पूर्ति का हो सकता है। वाहन या प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ मिलेगा। साथ ही नौकरी या करियर को लेकर भी कोई बड़ा प्रस्ताव मिल सकता है। आपके अंदर आत्मविश्वास की एक नई ऊर्जा दिखेगी और आप पहले से अधिक स्थिर और केंद्रित महसूस करेंगे। आर्थिक रूप से भी ये समय आपके लिए मज़बूती लाएगा।

4 of 6
आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
इस बार धनतेरस पर कन्या राशि के लिए डबल शुभ संयोग बन रहा है — एक ओर बुधादित्य योग, जो कि सूर्य और बुध की युति से बन रहा है और दूसरी ओर, ग्यारहवें भाव में गुरु का गोचर, जो लाभ और इच्छाओं की पूर्ति से जुड़ा होता है। इस योग के प्रभाव से कन्या राशि के जातकों को करियर में अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी और कोई बड़ा निवेश या संपत्ति खरीदने का योग भी बन सकता है। प्रमोशन या नई जिम्मेदारियाँ भी मिल सकती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
व्यापारियों के लिए यह समय काफी फायदेमंद रहेगा। - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि पर गुरु की पंचम दृष्टि पड़ रही है, जो शिक्षा, संतान, रचनात्मकता और भाग्य का प्रतिनिधित्व करती है। इस गोचर के कारण आपका भाग्य आपका पूरा साथ देगा। व्यापारियों के लिए यह समय काफी फायदेमंद रहेगा। अगर आप संतान की ओर से किसी शुभ समाचार की प्रतीक्षा कर रहे थे, तो वो पूरी हो सकती है। अविवाहित लोगों के लिए शादी के योग भी बन रहे हैं। साथ ही, जो लोग नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए ये समय शुभ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आर्थिक रूप से यह समय बोनस, इंक्रीमेंट या प्रमोशन का अवसर लेकर आ सकता है। - फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि के लिए यह धनतेरस विशेष उपहार लेकर आ सकता है। गुरु की सप्तम दृष्टि इस राशि पर पड़ रही है और सूर्य भी दसवें भाव में गोचर कर रहे हैं, जो कि करियर और सामाजिक प्रतिष्ठा का कारक है। इस शुभ संयोग के चलते आपको कार्यस्थल पर किसी बड़े प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है, या फिर किसी सीनियर या परिवारजन से कोई महंगा उपहार भी मिल सकता है। आर्थिक रूप से यह समय बोनस, इंक्रीमेंट या प्रमोशन का अवसर लेकर आ सकता है। धनतेरस के बाद का समय सफलता और समृद्धि की ओर इशारा कर रहा है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें