फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanteras 2024: अपनी राशि के अनुसार करें धनतेरस की खरीदारी, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Sun, 27 Oct 2024 07:41 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
राशि अनुसार करें धनतेरस की खरीदारी - फोटो : Amar Ujala
Dhanteras Shopping According To Zodiac Sign: दिवाली से दो दिन पहले धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। धनतेरस के दिन खरीदारी करने की परंपरा है। मान्यता है कि धनतेरस में खरीदारी करने से 13 गुना धन की वृद्धि होती है। इस दिन  मां लक्ष्मी, भगवान धनवंतरी और कुबेर देवता की पूजा का विधान है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन समुद्र मंथन के दौरान अमृत कलश लेकर भगवान धन्वंतरि प्रकट हुए थे, इसलिए इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है, जिससे परिवार के सदस्य आरोग्य रहते हैं। धनतेरस के दिन खरीदारी का सबसे ज्यादा महत्व है, लेकिन अगर आप अपनी राशि के अनुसार खरीदारी करते हैं, तो यह बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आप अपनी राशि के अनुसार धनतेरस के दिन कौन सी चीजें खरीद सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 13
मेष राशि - फोटो : amar ujala
राशि अनुसार करें धनतेरस की खरीदारी
मेष राशि:
मेष राशि के जातकों को धनतेरस के दिन चांदी का बर्तन जरूर खरीदना चाहिए।
 
विज्ञापन

3 of 13
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों को धनतेरस के दिन सादा कपड़ा या चांदी का सिक्का ख़रीदना चाहिए।
 

4 of 13
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों के लिए धनतेरस के दिन पीतल का बर्तन खरीदना शुभ होगा। 
 
विज्ञापन

5 of 13
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि: कर्क राशि वाले चांदी का सिक्का या सफेद वस्तु धनतेरस के दिन जरूर खरीदें। इससे माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
विज्ञापन

6 of 13
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि: सिंह राशि वाले लोगों को धनतेरस के दिन वाहन या आभूषण खरीदना चाहिए, जो इनके लिए बेहद शुभ रहने वाला है।
 
विज्ञापन

7 of 13
कन्या राशि - फोटो : amar ujala
कन्या राशि: कन्या राशि के जातक यदि फ्लैट, आभूषण, जमीन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो धनतेरस का दिन बेहद शुभ रहने वाला है। 

8 of 13
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि: तुला राशि के लोग यदि धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदें, तो यह बेहद शुभ रहने वाला है। इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होंगी। .
 

9 of 13
वृश्चिक राशि - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातक धनतेरस वाले दिन धनिया जरूर खरीदें। धनिया को लक्ष्मी माता का प्रतीक माना जाता है। इससे साल भर घर में धन की बरकत बनी रहती है। 

10 of 13
धनु राशि - फोटो : amar ujala
धनु राशि: धनतेरस वाले दिन धनु राशि के जातकों को गणेश लक्ष्मी की प्रतिमा या श्री यंत्र खरीदना चाहिए। इससे आर्थिक उन्नति होती है।

11 of 13
मकर राशि - फोटो : amar ujala
मकर राशि: धनतेरस के दिन मकर राशि के जातकों के लिए पीला वस्तु या पीले कपड़े की खरीदारी शुभ रहने वाली है। इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

12 of 13
कुंभ राशि - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातक धनतेरस के दिन गणेश लक्ष्मी की प्रतिमा या सफेद वस्तु खरीद सकते हैं। इसके अलावा गणेश लक्ष्मी प्रतिमा वाला चांदी का सिक्का भी शुभ रहने वाला है। 
 
विज्ञापन

13 of 13
मीन राशि - फोटो : amar ujala
मीन राशि: मीन राशि के लोगों के लिए धनतेरस के दिन सोना खरीदना बेहद शुभ रहेगा। यदि इस दिन सोना नहीं खरीद सकते, तो आप पीतल का बर्तन अवश्य खरीदें।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें