Aaj Ka Love Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
विज्ञापन
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज आप और आपके पार्टनर एक दूसरे को और अच्छी तरह जान सकेंगे। आपको लगेगा कि आप किसी चीज की खोज में हैं और अपने पार्टनर के साथ अपने जज्बातों को बांटना चाहते हैं। उनके साथ खुलकर ईमानदारी से बातचीत में समय बिताएं। बातचीत से घर में सुख-शान्ति बढ़ेगी।
विज्ञापन
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आपके खाते में आज पुनः मिलन का योग है। आज आप अपने पुराने पार्टनर से मिल सकते हैं। आने वाला व्यक्ति आपको हैरत में डाल देगा। मौके का लाभ उठायें।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आप दोनों के बीच आपसी नजदीकी और जज्बात आज उफान पर हैं। आप दोनों में से कोई एक रिश्ते को गहरा बनाना चाहता है। अपनी भावनाओं को खुलकर जाहिर करें और सुनें भी। आप दोनों के रिश्ते में नई ऊंचाई आ सकती है।
विज्ञापन
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज आप प्रेम की अनूठी अभिव्यक्तियों से अवगत होंगे। मन में उठ रहे विचारों को व्यक्त करके आप हल्कापन महसूस करने लगेंगे। अगर आपके माता-पिता आपके लिए पार्टनर की खोज में हैं तो आज वह पूरी होगी।
विज्ञापन
6 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज आप अपने किसी नए दोस्त से प्रस्ताव पा सकते हैं, जो आपको उलझा सकता है। कोई भी फैसला लेना आज आपके लिए हैरत ही पैदा करेगा। निर्णय लेने में थोड़ा समय लें और अपने अन्दर की आवाज को मानें।
विज्ञापन
7 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज आपके प्रेम जीवन की शुरुआत हो सकती है। कोई व्यक्ति आज आपको बाजार में आपकी तरफ निहारता नजर आएगा। इस रिश्ते को निर्णायक रूप देने की कोशिश की जा सकती है। आज मौका हाथ से ना निकलने दें।
8 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): अपने पार्टनर की खोज में लगे लोगों को आज अपने पेशे के अन्दर ही कोई जीवनसाथी मिल सकता है। पिछले दिनों आप अपना अनुकूल पार्टनर खोजने में भले ही नाकाम रहे हैं, पर आज आपके मन मुताबिक जीवनसाथी मिलने की पूरी संभावना है।
9 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): छात्रों को अपना ध्यान पढ़ाई में लगाने में कठिनाई होगी, क्योंकि कोई उन्हे प्यार भरे संदेश भेज रहा है। इस समय पढ़ाई सबसे जरूरी है व किसी कीमत पर अपना ध्यान ना बंटने दें। परीक्षा के बाद ही संदेशों पर ध्यान दें।
10 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज आप अपने प्रेम सम्बन्धों को लेकर दुविधा में रहेंगे, क्योंकि आपकी पसंद को लेकर आपके परिवार वालों और दोस्तों की सहमति नहीं है। उनकी बात जरूर सुनें, क्योंकि वे आपका भला ही सोचेंगे, पर अन्ततः अपने मन की करें।
11 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): अपने पार्टनर की खोज में आपका उत्साह चरम पर है। पिछले दिनों इस काम में आपको सफलता नहीं मिली, पर आज आपके होने वाले पार्टनर के पारिवारिक सदस्य आपके लिए तैयार बैठे हैं। आज आप इस तरफ पूरा ध्यान दें। परिणाम आपके लिए आनन्ददायक होगा।
12 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): अगर आप अपने रिश्ते को मजबूत बनाना चाहते हैं तो आज का दिन गंभीरतापूर्वक निर्णय लेने का है। अगर आप उसके प्रति आसक्त हैं तो यह मन में साफ कर लें कि आप क्या चाहते हैं और अगर आपका निर्णय हो जाय तो उसे सार्वजनिक किया जा सकता है।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आपके रोमांस की जिंदगी में आज खुशी के कुछ पल आ सकते हैं। आप उससे ऐसे हालात में मिल सकते हैं, जैसे अपने सोचा भी ना हो। वह मिलने वाला पार्टनर दोस्त का दोस्त या आपका पूर्व परिचित हो सकता है। इन पलों में आनंद करें। इस रिश्ते को संयोग के रूप में ही लें तो अच्छा है।