Kartik Purnima 2026 Upay: हिंदू पंचांग में पूर्णिमा तिथि का विशेष धार्मिक महत्व बताया गया है। सालभर में आने वाली 12 पूर्णिमाओं में कार्तिक पूर्णिमा को अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं और इसके बाद कार्तिक पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। वर्ष 2026 में कार्तिक पूर्णिमा 24 नवंबर को पड़ रही है। इस दिन स्नान, दान, दीपदान और भगवान विष्णु की पूजा के साथ चंद्र देव की आराधना का भी विशेष महत्व है।
ज्योतिषीय मान्यताओं के मुताबिक, पूर्णिमा की रात चंद्रमा को अर्घ्य देने से मानसिक शांति प्राप्त हो सकती है और कुंडली में चंद्रमा से संबंधित अशुभ प्रभावों को कम करने में मदद मिल सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं कार्तिक पूर्णिमा पर चंद्रोदय का समय, चंद्रमा को जल अर्पित करने का शुभ मुहूर्त और इससे मिलने वाले धार्मिक व ज्योतिषीय लाभ।