December Pradosh Vrat 2026 Date: दिसंबर 2026 का पहला प्रदोष व्रत मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर रखा जाएगा। इस बार यह व्रत रविवार को पड़ने के कारण रवि प्रदोष कहलाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, प्रदोष काल में भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से आराधना करने से भक्तों के कष्ट दूर होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। इस दिन शोभन और अतिगण्ड योग का संयोग भी बन रहा है। आइए जानते हैं दिसंबर के पहले प्रदोष व्रत की सही तारीख, पूजा का समय और इसका धार्मिक महत्व।