फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशिफल: साल के आखिरी महीने में ढ़ाई दिन जरा बचके,राशिनुसार जानें शुभ-अशुभ तारीखें

Sun, 01 Dec 2019 07:23 PM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री
विज्ञापन
1 of 13
राशिफल
ग्रहों के गोचर में प्रतिक्षण निरंतरता एवं राशि परिवर्तन होते रहने के फलस्वरूप आपके जीवन में भी उतार-चढ़ाव आना स्वाभाविक है। सभी ग्रहों के गोचर काल में सर्वाधिक प्रत्यक्ष प्रभाव सूर्य और चन्द्र का रहता है क्योंकि सूर्य जिस राशि का भोग एक माह करते हैं चन्द्र उसी राशि को सवा दो से ढ़ाई दिन में भोग करके अगली राशि की यात्रा पर चले जाते हैं। चन्द्र की गति ग्रहों में सर्वाधिक तीव्र रहती है, इनका सीधा प्रभाव मन पर पड़ता है, अतः मानसिक मजबूती एवं मानसिक कमजोरी दोनों का परिणाम चन्द्र की गति और उनके साथ बनने वाले अन्य ग्रहों के अनुसार ही शुभ अशुभ होता है। मन के प्रभाव से ही व्यक्ति जीवन के सही गलत का निर्णय कर पाता है। इन अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव वाले परिणामों से आपको कभी भी हताश नहीं होना चाहिए, अपितु यह जानकारी रखनी चाहिए कि इस माह में वो कौन-कौन से ढ़ाई दिन हैं, जिनके आने पर मुझे जीवनचर्या से संबंधित बड़े निर्णय सावधानी पूर्वक करने चाहिए। सभी बारह राशियों के अनुसार माह के वो ढ़ाई दिन कौन-कौन से अशुभ हैं, इसी का ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
rashi
मेष राशि- माह के आरंभ का समय काफी उतार-चढ़ाव वाला रहेगा, ग्रह गोचर थोड़ा सा प्रतिकूल है इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखें षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। उच्चाधिकारियों से मतभेद ना पैदा होने दें। ग्रह गोचर दांपत्य जीवन के लिए भी थोड़ा सा प्रतिकूल है। मासार्ध से बेहतर होना आरंभ हो जाएगा इसलिए अपनी उर्जा शक्ति का भरपूर उपयोग करें और भावनाओं में बढ़कर कोई भी निर्णय न लें। 24, 25 दिसंबर का दिन सावधानी बरतने का है।
विज्ञापन

3 of 13
rashi
वृषभ राशि- आरंभिक ग्रह गोचर का प्रभाव अप्रत्याशित और मिलाजुला रहेगा किंतु दिसंबर के दूसरे सप्ताह से सुधार आना शुरू हो जाएगा। इस अवधि के मध्य कार्य व्यापार की दृष्टि से तो माह अनुकूल रहेगा किंतु फिर भी पारिवारिक कलह एवं मानसिक तनाव बना रहेगा। बड़े से बड़ा कार्य अथवा निर्णय पहले सप्ताह में ही आरंभ कर लें तो, परिस्थितियां एवं परिणाम आपके अनुकूल होंगे। माह की 26, 27 तारीखें कुछ अशुभ रहेंगी।

4 of 13
rashi
मिथुन राशि- माह के आरंभ से ही आपकी राशि के सप्तम भाव में चार ग्रह एक साथ हैं और अंतिम सप्ताह में पाँच ग्रह एक साथ हो जाएंगे इसलिए यह माह आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य अथवा निर्णय करना चाहें तो परिणाम आपके पक्ष में रहेगा। व्यापार की दृष्टि से भी माह लाभदायक रहेगा। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। शादी विवाह संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी फिर भी माह की 19, 20 तारीख हैं कुछ अशुभ रहेंगी।
विज्ञापन

5 of 13
rashi
कर्क राशि-  कर्क राशि वालों के लिए माह बेहतरीन रहने वाला है किंतु गुप्त शत्रु बढ़ेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आएगा आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना भी होगी और संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी विदेश यात्रा के लिए वीजा आदि आवेदन करना चाहें तो वह भी सफल रहेगा। माह अनुकूल है बड़े से बड़ा निर्णय लेने से पीछे ना हटे फिर भी माह की 3,एवं 4 तारीखें कुछ अशुभ रहेगी।
विज्ञापन

6 of 13
rashi
सिंह राशि- आपके लिए माह सफलताओं का सिलसिला जारी रखेगा विशेषकर के विद्यार्थियों के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं है अतः प्रतियोगिता में बैठना चाह रहे हों तो अवसर हाथ से न जाने दें। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव का योग बन रहा है। जो लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे वही आपकी मदद करते नज़र आएंगे। मकान वाहन के क्रय का योग बना है लाभ उठाएं। माह की 5, 6 और 7 तारीख है कुछ अशुभ रहेंगी।
विज्ञापन

7 of 13
rashi
कन्या राशि- आरंभिक ग्रह गोचर का प्रभाव काफी मिलाजुला रहेगा। माता पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें यात्रा के समय सामान्य चोरी होने से बचाएं। मकान वाहन के क्रय का योग बन रहा है निर्णय लेने में विलंब ना करें। अपने साहस और पराक्रम से विषम हालात को भी सामान्य कर लेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों से भी मुक्ति एवं नौकरी में पदोन्नति मिलने का योग है। माह की 8 और 9 तारीखें कुछ अशुभ रहेंगी।

8 of 13
rashi
तुला राशि- आपके लिए माह में हर प्रकार से लाभ के अवसर उत्पन्न रहेंगे, किसी भी तरह का बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना चाहें तो परिणाम बेहतर रहेगा रोजगार की दिशा में किया जा रहा प्रयास सार्थक रहेगा। विद्यार्थियों के लिए भी माह अनुकूल है रुका हुआ धन आएगा किंतु परिवार में मतभेद ना पैदा होने दें घूमने-फिरने और विलासिता पर खर्च होगा। प्रेम विवाह की वार्ता भी सफल रहेगी। माह की 11, 12 तारीखें अशुभ।

9 of 13
rashi
वृश्चिक राशि- आपके लिए माह का पहला सप्ताह कुछ उतार-चढ़ाव वाला रहेगा किंतु दूसरे सप्ताह से आपकी राशि के स्वामी मंगल स्वयं ही अपने घर में आ जाएंगे। जिनके प्रभाव स्वरूप आपके बिगड़े काम बनने लगेंगे। रुका हुआ धन वापस आएगा। रोजगार के नए नए अवसर उपलब्ध होंगे। जमीन जायदाद संबंधी मामलों का निपटारा होगा। महिलाओं के लिए यह माह स्वास्थ्य की दृष्टि से थोड़ा सा प्रतिकूल रहेगा। माह की 13, 14 तारीखें अशुभ।

10 of 13
rashi
धनु राशि- आपकी राशि पर बना हुआ चतुर्ग्रहीयोग विषम परिस्थितियों से छुटकारा दिलाएगा। स्वास्थ्य संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। सरकार के प्रतिष्ठानों में सर्विस हेतु आवेदन करना चाहें तो सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी। शादी विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेगी एवं ससुराल पक्ष से सहयोग मिल सकता है। अपनी योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य पूर्ण करें। माह की 15, 16 तारीखें कुछ अशुभ रहेंगी।

11 of 13
rashi
मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए माह का आरंभ काफी उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। कई ग्रहों का गोचर प्रतिकूल दिखाई दे रहा है इसीलिए हर कार्य अथवा निर्णय पूर्ण सावधानी के साथ सोच समझकर ही लें। इस अवधि के मध्य कर्ज के लेन-देन से बचें और झगड़े विवाद संबंधी मामले कोर्ट से बाहर ही निपटा लें तो बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य के लिए भी माह थोड़ा सा प्रतिकूल लग रहा है सावधान रहें। 17,18 तारीखें कुछ अशुभ।

12 of 13
rashi
कुंभ राशि- आपके लिए संपूर्ण दिसंबर माह अनुकूल रहेगा। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य व्यापार आरंभ करना चाहें तो शुभ रहेगा। नौकरी में पदोन्नति एवं नए अनुबंध की प्राप्ति के भी योग बनेंगे। समाज में पद प्रतिष्ठा की भी वृद्धि होगी और आपके विचारों को गंभीरता से सुना जाएगा। उच्चाधिकारियों से संबंध बनाकर रखें। शादी विवाह संबंधी समस्याओं का भी निपटारा होगा। फिर भी माह की 19 एवं 20 तारीखें अशुभ रहेंगी।
 
विज्ञापन

13 of 13
rashi
मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए दिसंबर का माह वरदान की तरह है, आपकी हर सोची-समझी रणनीति कारगर रहेगी फिर भी कर्ज के लेनदेन से बचने का प्रयास करते रहें। जमीन जायदाद संबंधी मामलों का निपटारा होगा। वाहन के भी क्रय का योग बन रहा है। विदेश यात्रा एवं देशाटन का संयोग बनेगा। विदेशी कंपनियों में नौकरी हेतु आवेदन करना चाहें तो बेहतर अवसर है लाभ उठाएं। माह की 21, 22 तारीखें तनाव वाली रहेंगी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें