December First Weekly Horoscope 2026: दिसंबर 2026 के पहले सप्ताह में ग्रहों की चाल से 12 राशियों के जीवन में बदलाव आएंगे। जानें करियर, कारोबार, निवेश और धन लाभ के योग।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
December First Weekly Horoscope 2026: दिसंबर 2026 का पहला सप्ताह 12 राशियों के लिए अलग-अलग संदेश लेकर आया है। इस सप्ताह ग्रहों की चाल और उनके प्रभाव से कुछ राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। नौकरी और कारोबार में सफलता मिलने के साथ ही निवेश से लाभ और धन कमाने के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। वहीं, कुछ राशि वालों को अपने काम में सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत और धैर्य से आगे बढ़ना होगा। वहीं, आर्थिक मामलों में भी सप्ताह के दौरान कई तरह के अनुभव हो सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं दिसंबर के पहले सप्ताह का साप्ताहिक राशिफल और सभी 12 राशियों के लिए यह समय कैसा रहने वाला है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन में संभलकर चलने के लिए संकेत कर रहा है। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको करियर और कारोबार से जुड़ी कुछेक चुनौतियों से जूझना पड़ सकता है। इस दौरान आपको छोटे-छोटे कार्यों को पूरा करने के लिए भी अधिक परिश्रम और प्रयास करना पड़ सकता है। आपके सोचे हुए कार्य अधिक भाग दौड़ करने के बाद ही सिद्ध हो पाएंगे। मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह कोई भी बड़ा निर्णय भावनाओं में बहकर या फिर आवेश में आकर लेने से बचना चाहिए, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। इस सप्ताह आपको धन से जुड़े मामलों को समझदारी के साथ हैंडल करना होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय पूर्वार्ध के मुकाबले कहीं ज्यादा प्रतिकूल कहा जाएगा। इस दौरान लोगों के साथ तर्क-वितर्क करने से बचें। मेष राशि के जातकों को अपने व्यवहार को सकारात्मक बनाते लोगों की छोटी-मोटी बातों को इग्नोर करना उचित रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी प्रिय व्यक्ति की खराब सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। प्रेम प्रसंग में सावधानी के कदम आगे बढ़ाएं। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी बात को लेकर प्रेमी युगल के बीच मतभेद हो सकता है। उपाय: प्रतिदिन गाय को मीठी रोटी खिलाएं और हनुमत उपासना करें।
विज्ञापन
3 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सकारात्मक और सुख-सौभाग्य को बढ़ाने वाला कहा जाएगा। सप्ताह की शुरुआत में किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान खोजने में मदद मिलेगी। इस दौरान करियर-कारोबार की दिशा में किए गये प्रयास सफल होंगे। छात्र वर्ग का मन पढ़ाई में रमेगा और उनकी मेहनत रंग लाएगी। परीक्षा-प्रतियोगिता में मनचाहे परिणाम की प्राप्ति होगी और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति की मनोकामना पूरी हो सकती है। व्यवसाय में मनचाहा लाभ और वृद्धि होगी। इस सप्ताह आप कोई बड़ी कारोबारी डील कर सकते हैं। हालांकि वृषभ राशि के जातकों को अपनी उपलब्धियों का बखान खुद करने और योजनाओं का खुलासा उनके पूरा होने से पहले करने से बचना चाहिए, अन्यथा उस पर आपके विरोधियों की बुरी नजर लग सकती है। सेहत और संबंध की दृष्टि से यह पूरा सप्ताह आपके लिए अनुकूल कहा जाएगा। इस सप्ताह परिवार के सदस्य आपसे प्रसन्न रहेंगे और आपके निर्णयों की प्रशंसा करेंगे। समाज एवं परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। महिला वर्ग का मन धार्मिक कार्यों में रमेगा। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। उपाय: प्रतिदिन माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा एवं उनके मंत्रों का जप करें।
4 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य फलदायी कहा जाएगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको करियर-कारोबार से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। हालांकि आप अपनी बुद्धि और विवेक से उनका हल खोजने में अंतत: कामयाब हो जाएंगे। सप्ताह के पूर्वार्ध का समय सेहत और संबंध को लेकर थोड़ा प्रतिकूल कहा जाएगा। जिन लोगों की सेहत पहले से खराब चली आ रही है, उन्हें अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। इसी प्रकार घर-परिवार और आत्मीयजनों के साथ आप अपना व्यवहार सही रखें, अन्यथा वर्षों से चले आ रहे संबंधों में दरार पड़ सकती है। इस सप्ताह किसी दुर्घटना अथवा चोट-चपेट की आशंका तो नहीं लेकिन आपको फिर अपने कार्य जल्दबाजी में करने या फिर तेजी से वाहन आदि चलाने से बचना चाहिए तथा अपने सामान की विशेष सुरक्षा करनी चाहिए। इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों को जोखिम भरे कार्यों और निवेश से बचना चाहिए। प्रेम प्रसंग में मुश्किलों से बचने के लिए दिखावा करने से बचें और सामाजिक मर्यादा को बनाए रखने का प्रयास करें। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी बात को लेकर आपके पार्टनर की बात-व्यवहार में बदलाव आ सकता है। उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की विधि-विधान से साधना एवं आराधना करें तथा बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं।
विज्ञापन
5 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह नये अवसरों के द्वारा खोलने वाला कहा जाएगा। इस सप्ताह आपकी लंबे समय से चली आ रही कोई कामना पूरी हो सकती है। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की योजना फलीभूत होगी। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति के योग बनेंगे। कोर्ट-कचहरी से जुड़े विवाद अप्रत्याशित रूप से बातचीत के जरिए सुलझ सकते हैं। सप्ताह के पूर्वार्ध का समय करियर-कारोबार के लिए अत्यंत ही शुभ और अनुकूल कहा जाएगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को मनचाहा लाभ प्राप्त होगा और उनके कारोबार में आशा के अनुरूप वृद्धि होगी। यदि आप किसी नये कारोबार की शुरुआत करने इच्छुक हों, तो हफ्ते उससे जुड़ी अड़चनें दूर होंगी। कुल मिलाकर इस सप्ताह आपको आपको अपेक्षा से अधिक सफलता प्राप्त होगी। विद्यार्थी वर्ग का अध्ययन में मन रमेगा। मित्रों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने और उनके जरिए कुछेक पुरानी समस्याओं से मुक्ति पाने का जरिया मिलेगा। प्रेम प्रसंग की दृष्टि से पूरा सप्ताह शुभ कहा जाएगा। प्रेमी जनों के बीच अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आप अनुकूलता का अनुभव करेंगे। उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा एवं रुद्राक्ष की माला से 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जप करें।
विज्ञापन
6 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य को लिए हुए है। इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों के सोचे हुए काम सरलता से और समय पर मनचाहे तरीके से पूरे होते हुए नजर आएंगे। सप्ताह की शुरुआत व्यवसाय से जुड़े हुए लोगों के लिए अत्यधिक शुभ एवं लाभप्रद रहने वाली है। इस दौरान व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्रा सफल साबित होगी। आपके संपर्क प्रभावी लोगों के साथ बनेंगे, जिनकी मदद से लाभप्रद योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। सप्ताह के मध्य में अचानक लाभ की स्थितियां बनेंगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। सीनियर और जूनियर दोनों की तरफ से समर्थन और सहयोग मिलता रहेगा। इस सप्ताह आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट की कमान मिल सकती है। यदि आप बेरोजगार हैं तो आपको मनचाहे रोजगार की प्राप्ति संभव है। भूमि, भवन, वाहन आदि का सुख प्राप्त होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार के सदस्यों अथवा इष्टमित्रों के साथ लंबी दूरी की यात्रा संभव है। जीवनसाथी की विशेष उपलब्धि से मन हर्षित रहेगा। प्रेम संबंध सामान्य बना रहेगा। लव पार्टनर के साथ आपका अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा। उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा में चालीसा का पाठ एवं गुरुवार के दिन चने की दाल और गुड़ का दान करें।
विज्ञापन
7 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने पर आपको अपेक्षा से अधिक सफलता और लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे। कन्या राशि के लोगों को घर और बाहर दोनों जगह शुभचिंतकों और स्वजनों का साथ मिलेगा। जिसके कारण उनके सोचे हुए कार्य सरलता से और समय पर पूर्ण होंगे। इस सप्ताह किसी अभिन्न मित्र की मदद से आपकी पारिवारिक एवं आर्थिक परेशानी दूर हो सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से पूरा हफ्ता शुभ कहा जाएगा। इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत और धन संचय की स्थितियां बनेंगी। बेरोजगारों लोगों का नौकरी पाने का सपना सच हो सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए भी समय अच्छा है। प्रयासों के अनुरूप कारोबार में वृद्धि होगी। किसी बड़ी कारोबारी डील को करने पर मार्केट में आपकी साख बढ़ेगी। विदेश से जुड़े कारोबार या काम करने वालों को इस सप्ताह विशेष लाभ एवं सफलता मिलेगी। प्रेम प्रसंग में आ रही अड़चनें दूर होंगी और लव पार्टनर के नजदीकियां बढ़ेंगी। कुल मिलाकर करियर-कारोबार हो या फिर घर-परिवार आपके जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की पूजा एवं गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
8 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
तुला
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह औसत फलदायी कहा जाएगा। इस सप्ताह तुला राशि के लोगों को अपने कामकाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही करने से बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में किसी के साथ हल्के स्तर की बातचीत करने या फिर व्यवहार करने से बचें अन्यथा आपकी मान-प्रतिष्ठा प्रभावित हो सकती है। सप्ताह की शुरुआत में कार्य विशेष को लेकर अधिक भागदौड़ बनी रहेगी। जिसके कारण आपको शारीरिक एवं मानसिक थकान बनी रहेगी। सप्ताह के मध्य में कार्यक्षेत्र में आने वाली मुश्किलों से जूझना पड़ सकता है। इस दौरान लोगों अपने विरोधियों के जाल में फंसने की बजाय आपको उनके सामने एक लंबी रेखा खींचने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में करियर-कारोबार से जुड़ी कठिनाइयों से उबरने में तुला राशि के जातकों के मित्र काफी मददगार साबित होंगे। स्त्री वर्ग से विशेष सुख-सहयोग की प्राप्ति संभव है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह हफ्ता काफी उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस सप्ताह लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकते हैं। सप्ताह के मध्य में प्रेम-प्रसंग में बाधा आने से मन खिन्न रहेगा। परस्पर वैचारिक मतभेदों के चलते लव पार्टनर नाराज हो सकता है। दांपत्य जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करें तथा उसके प्रति ईमानदार रहें। उपाय: प्रतिदिन मां लक्ष्मी को सफेद पुष्प और खीर का भोग लगाकर महालक्ष्मी अष्टकम् का पाठ करें।
9 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ साबित रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में अचानक से किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। यह यात्रा सुखद एवं प्रभावी लोगों से संपर्क बढ़ाने वाली साबित होगी। सप्ताह के पूर्वार्ध में आप अपने शुभचिंतकों के सहयोग से महत्त्वपूर्ण कार्यों को समय पर और मनचाहे तरीके से पूरा करने में कामयाब हो जाएंगे। सप्ताह के मध्य में आपको कार्यक्षेत्र में सीनियर की तरफ से विशेष सुख-सहयोग की प्राप्ति होगी। इस दौरान संपत्ति से जुड़े मामले प्रयास करने पर सुलझ जाएंगे। इस हफ्ते आपकी वाणी और व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगी। आप अपनी बुद्धि एवं कौशल के संयुक्त प्रयास से कार्यक्षेत्र में अपनी अपनी स्थिति को मजबूत करने में कामयाब होंगे। लोग आपके काम को सराहेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में कन्या राशि के जातकों के जीवन में खुशियां बनी रहेगी और उन्हें धार्मिक-मांगलिक कार्यक्रम आदि में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। इस दौरान आपका मन आमोद-प्रमोद एवं पर्यटन की ओर आकर्षित होगा। भूमि, भवन, वाहन, संपत्ति आदि के क्रय-विक्रय के लिए भी यह सप्ताह अधिक सकारात्मक कहा जाएगा। प्रेम-संबंध से जुड़े मामले में परिस्थिति अनुकूल रहेंगी। माता-पिता की ओर से सहयोगात्मक व्यवहार रहेगा। उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा को लाल पुष्प और लाल चंदन अर्पित करके चालीसा का पाठ करें।
10 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
धनु
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सुख-सौभाग्य को लिए हुए है। यह हफ्ता उन लोगों के लिए विशेष फलदायी और लाभप्रद साबित होगा, जो लोग विदेश से जुड़े कार्य या कारोबार करते हैं। जीवन में आगे बढ़ने के लिए जिन अच्छे अवसर को पाने के लिए आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, वह आपको इस सप्ताह प्राप्त हो सकते हैं। राजनीति एवं समाजसेवा से जुड़े लोगों कार्यों को समाज में सराहा जाएगा। उनके कद और पद में वृद्धि के पूरे योग हैं। भौतिक सुख संसाधन में वृद्धि होगी। इस हफ्ते किसी सगे संबंधियों, इष्ट मित्रों आदि के साथ मिलजुल कर कार्य करने से लाभ होगा। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई के प्रति अधिक रुचि लेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता में मनचाही सफलता मिलेगी। उच्च शिक्षा से जुड़े प्रयास सफल होंगे। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। धनु राशि के जातक अपने पारिवारिक दायित्वों का सही ढंग से निर्वाह करेंगे। युवा वर्ग की संगीत, नृत्य आदि के प्रति अभिरुचि बढ़ेगी। प्रेम प्रसंग की दृष्टि से पूरा सप्ताह अनुकूल कहा जाएगा। प्रेमी युगल के बीच प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। धनु राशि को ननिहाल पक्ष से विशेष सहयोग और समर्थन मिलेगा। उपाय: प्रतिदिन केसर का तिलक लगाएं और दैनिक पूजा में नारायण कवच का पाठ करें।
11 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
मकर
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार को लेकर आने वाला है। इस सप्ताह आपकी योजना सफल होगी। करियर-कारोबार में लोगों की तरफ से सुख-सहयोग की प्राप्ति होगी। पूरे हफ्ते सगे-संबंधियों, इष्ट मित्रों की तरफ से सहयोगात्मक व्यवहार बना रहेगा। सेहत भी सामान्य रहेगी। सप्ताह के पूर्वार्ध में अचानक से तीर्थाटन अथवा पर्यटन का प्रोग्राम बन सकता है। कोर्ट कचहरी से जुड़ा विवाद हो या फिर कोई दूसरी कोई बड़ी समस्या, उसका हल खोजने में इस सप्ताह आप कामयाब हो जाएंगे। विरोधी पक्ष स्वयं आपसे सुलह-समझौते की पेशकश कर सकता है। आर्थिक मामलों में योजनाबद्ध रूप से काम करने पर अपेक्षा से अधिक लाभ होगा। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय से लाभ अथवा नवीन संपत्ति और वाहन आदि की प्राप्ति की संभावनाएं बनेंगी। सत्ता-सरकार से जुड़े कार्य सिद्ध होंगे। राजनीति और समाज सेवा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के कार्यों की सराहना होगी। धार्मिक-मांगलिक कार्यक्रमों आपकी सहभागिता बढ़ेगी। घर में भी शुभ कार्य संपन्न हो सकते हैं। सिंगल लोगों की लाइफ में मनचाहे व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। पहले से चले आ रहा प्रेम संबंध और भी ज्यादा प्रगाढ़ होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की उपासना एवं रुद्राष्टकं का पाठ करें।
12 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ साबित होने जा रहा है। इस सप्ताह आप अपने कार्यों को दोगुने जोश और उत्साह के साथ करेंगे। आपका उच्च कोटि का मनोबल आपको अपनी मंजिल तक ले जाएगा। आपके द्वारा कठिन परिश्रम और प्रयास की विरोधी भी प्रशंसा करेंगे। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों अथवा सहयोगियों की मदद से आपके प्रोजेक्ट या फिर कहें टारगेट समय से पहले पूरे हो सकते हैं। यदि आप व्यवसायी हैं तो आपको जन्म स्थान दूर जाकर काम करने पर विशेष लाभ की प्राप्ति संभव है। सप्ताह के मध्य में संतान पक्ष से जुड़ी कोई बड़ी चिंता दूर होने पर आपका मन प्रसन्न रहेगा। इस दौरान आपका अधिक समय स्वजनों के साथ बीतेगा। यदि आप किसी नई योजना पर काम करने या फिर कोई नया कारोबार शुरू करने के लिए लंबे समय से प्रयासरत थे तो इस सप्ताह आपकी यह कामना पूरी हो सकती है। अध्ययन-अध्यापन आदि की दृष्टि से यह सप्ताह शुभ रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को परीक्षा-प्रतियोगिता में मनचाहे परिणाम की प्राप्ति होगी। प्रेम प्रसंग में आ रही अड़चन कम होंगी। वैवाहिक जीवन में पति-पत्नी के बीच सुख-सहयोग और स्नेह बना रहेगा। उपाय: प्रतिदिन भगवान भैरव की उपासना एवं भैरवाष्टकं का पाठ करें।
मीन
मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। जिसके कारण उनके जीवन से जुड़ी परेशानियां दूर और मनोकामनाएं पूरी होंगी। सप्ताह की शुरुआत किसी बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार की प्राप्ति से होगी। जिसके कारण घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। इस सप्ताह आपकी कड़ी मेहनत रंग लाएगी और के धन और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। यदि आप कॉन्ट्रैक्ट पर काम करते हैं तो आपके हाथ कोई बड़ा काम लग सकता है। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपकी आय के नये स्रोत बनेंगे। आर्थिक दृष्टि से यह एक सफल सप्ताह रहने वाला है। यदि आप व्यवसायी हैं तो बाजार में अटका हुआ धन निकल आएगा। जीवनसाथी की समझदारी और सहयोग से किसी बड़ी समस्या का हल निकालने में कामयाब हो जाएंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में इस सप्ताह आप अपनी सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में कला जगत से जुड़े कलाकारों को सम्मानित किया जा सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों का आमजन के बीच विश्वास बढ़ेगा। प्रेम प्रसंग में पूरे सप्ताह अनुकूलता बनी रहेगी। पिता की तरफ से विशेष सहयोग और समर्थन मिलेगा। उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा एवं 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का एक माला जप अवश्य करें।