फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

December 2022 Horoscope: दिसंबर में शुक्र ग्रह करेंगे दो बार राशि परिवर्तन, 5 राशि वालों की बढ़ेंगी मुश्किलें

Tue, 22 Nov 2022 07:05 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
venus transit 2022 - फोटो : अमर उजाला
December 2022 Horoscope: साल 2022 अब जल्द ही खत्म होने वाला है। दिसंबर साल का आखिरी महीना होगा और इस माह में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन भी देखने को मिलेगा। साल के आखिरी महीने में ग्रहों के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी जातकों के जीवन पर पड़ेगा। दिसंबर माह में बुध और शुक्र दोनों ग्रह एक माह के अंतराल में दो-दो बार अपनी राशि बदलने के कारण कुछ राशि के जातकों पर अच्छा तो कुछ पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। शुक्र 5 दिसंबर को धनु राशि में गोचर करेंगे फिर 29 दिसंबर को शुक्र मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को सुख,सुविधा,वैभव,धन-संपत्ति और ऐशोआराम प्रदान करने वाला ग्रह माना जाता है। लेकिन एक माह के दौरान शुक्र ग्रह का दो बार राशि बदलना कुछ राशि के जातकों के लिए शुभ नहीं होगा। आइए जानते हैं शुक्र ग्रह के दिसंबर महीने में गोचर से किन-किन राशियों के लोगों को परेशानियां बढ़ सकती है।

Astrology: मंगल-शुक्र से बन रहा राशि परिवर्तन राजयोग, इन 3 राशि के लोगों पर बरसेगा धन

Shani Transit 2023 : 30 साल बाद कुंभ में शनि, इन राशियों की खत्म होगी साढ़ेसाती और ढैय्या, इन पर होगी शुरू

Mercury Transit 2022: 3 दिसंबर को बुध का धनु राशि में गोचर, 12 राशियों पर क्या होगा इसका प्रभाव

Weekly Horoscope (21-27 Nov): आने वाला सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, किसको मिलेगा भाग्य का साथ
विज्ञापन

2 of 6
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
इस राशि के जातकों के स्वामी शुक्र ग्रह ही होते हैं। ऐसे में शुक्र का एक माह के दौरान दो बार परिवर्तन ज्यादा शुभ नहीं है। आपको स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को कार्यालय में ज्यादा काम के चलते तनाव रह सकता है। वाद-विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है ऐसे में आपको संयम बरतना होगा नहीं तो बात बिगड़ सकती है। धन हानि होने से आपका मन दुखी रहेगा। आपके सुख-सुविधाओं में कमी हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 6
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
दिसंबर माह में शुक्र का धनु और मकर राशि में प्रवेश इस राशि के लोगों के लिए धन हानि के संकेत दे रहा है। आप पारिवारिक झगड़े में फंस सकते हैं। आपको इसके चलते कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। व्यापार में नुकसान अधिक होने की संभावन है। किसी को उधार देने बचे। आपके मान-सम्मान में गिरावट भी हो सकती है।  

4 of 6
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
शुक्र ग्रह का गोचर आपके लिए किसी भी तरह से शुभ नहीं रहेगा। आपको परिवार में विरोध का सामना करना पड़ सकता है। आप दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं इसलिए सावधानी से रहें। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों से वाद-विवाद होने की संभावना है। 
विज्ञापन

5 of 6
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
आपको धन हानि और बीमारियां घेर सकती हैं। रिश्तों में खटास पैदा हो सकता है। जमीन -जायदाद के मामलों में आपके शत्रु हावी हो सकते हैं इसलिए संभलकर रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
शुक्र ग्रह दिसंबर माह में दो बार राशि परिवर्तन करना कारोबार में गिरावट के संकेत हैं। फिजूलखर्ची बढ़ने से आपको धन ही होगी। इसलिए इसे रोकने का प्रयास करें। काम का बोझ बढ़ जाने के कारण मन परेशान हो सकता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें