आज सितारों की चाल का आपकी राशि, करियर और प्यार पर क्या असर होगा, जान लीजिए।
विज्ञापन
मेष राशि: दोस्तों के साथ बाहर घूमने जाएंगे
2 of 13
मेष राशि
आज आप बहुत संतुष्ट महसूस करेंगे और अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जाना चाहेंगे। आपके रिश्ते भी सुधर रहे हैं। आज प्रेम के क्षेत्र में कुछ गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। इसे रोकने के लिए अपने मन की भावनाओं को खुलकर साथी के साथ बांटें। अगर आप विदेश जाने के लिए वर्क परमिट या वीजा का इंतजार कर रहे हैं तो आज आपको खुशखबरी मिल सकती है। इस अवसर का पूरा फायदा उठाएं और मजा लें। आज का दिन आपकी वित्तीय योजनाओं को सही गति देने वाला है। अपनी नियमित आय के साथ ही आपको आज बोनस या अतिरिक्त आय के साधन की प्राप्ति की सूचना मिलेगी। इन प्राप्तियों का आनंद लीजिये क्योंकि ये आपकी कड़ी मेहनत का ही प्रतिफल हैं। आपको सावधानी बरतने की जरूरत है, लापरवाही से बैठे ना रहें इससे आपकी कमर को परेशानी हो सकती हैं।
विज्ञापन
वृष राशि: जल्द नया प्यार मिलेगा
3 of 13
वृष राशि
आज आपके और आपके दोस्त के बीच का मधुर रिश्ता आपको खुशी देगा। किसी गलतफहमी को हल करने के आपके प्रयास रंग लाएंगे। आज आपको प्रेम संबंध टूटने से ठेस पहुंच सकती है। दोनों के बीच दरार काफी समय से थी। इस खबर को अपने ऊपर प्रभाव ना डालने दें, क्योंकि शीघ्र ही आपको नया प्यार मिलने वाला है। आज किसी नये करार पर हस्ताक्षर करने से पहले होशियार रहना पड़ेगा। बेहतर तो यह होगा कि आप पहले किसी विधि सलाहकार से इस विषय में सलाह ले लें। अगर आपने बिना ठीक से पढ़े-सुने किसी मसौदे पर हस्ताक्षर कर लिया तो हो सकता है, आप भविष्य में किसी बड़ी मुसीबत में फंस जाएं। ध्यान से आज आप रोमांचित और योग से आप अपनी भावनाओं पर काबू रखना सीख पाएंगे, योग और ध्यान आपके शरीर को शान्त रखना ही नहीं बल्कि दिमाग को शान्त रखना भी सिखाएगा।
मिथुन राशि: रोमांस के लिए नहीं है शुभ दिन
4 of 13
मिथुन राशि
कुछ समय से आपके घर पर छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़े हो रहे हैं। लेकिन आज आपने इन झगड़ों को खत्म करने की ठान ली है। आज अपने प्रयासों से आप ये कर ही डालें। रोमांस के मामले में आज का दिन उतना अनुकूल नहीं है। आपकी पसंद के पार्टनर के बारे में आपके परिवार वालों की तरफ से आपको विरोध का सामना करना पड़ सकता है। आज अपने कार्यस्थल पर आपको ऐसे तरीके ढूंढने होंगे, जिनसे कि आप अपने कर्मचारियों को उनकी उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए प्रेरित कर सकें। इस वक्त पैतृक संपत्ति से सम्बंधित मामलों को सामने नहीं लाना चाहिए। यह समय पैतृक संपत्ति के मामले में चर्चा के लिए उचित नहीं है। आपकी नकारात्मक सोच आपका स्वास्थ्य बिगाड़ सकती है। याद रखे नकारात्मक सोच वालों का जीवन अच्छा नही होता इसलिए सकारात्मक सोच रखें। आप किसी भी वजह से गुस्सा न करें और ना ही तनाव लें इससे आपको शारीरिक चोट मिल सकती है।
विज्ञापन
कर्क राशि: तनाव से दूर रहने का प्रयास करें
5 of 13
कर्क राशि
शायद आज आपको लगे कि आपको गलत समझा जा रहा है। अगर कुछ लोग आपके लाख समझाने पर भी आपको समझ नहीं पा रहे तो आप उन्हें समझाने की कोशिश ना करें। आपसी संबंध स्थापित करते समय कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है। वैवाहिक दंपति अनावश्यक वाद-दिवाद में उलझ सकते हैं। अगर आप खुद को अलग सा महसूस कर रहे हैं तो आपको इस बारे में अपने बॉस से बात करनी चाहिए। हो सकता है, आपको विदेश भेजने की तैयारी चल रही हो। आज तो आपके सामने व्यवसाय के एक दो नहीं बल्कि बहुत सारे प्रस्ताव होंगे जो आपके व्यवसाय को एक नई चमक देंगे। इस नये मौके का भरपूर लाभ उठाइये। आज तनाव से सावधान रहें यह आपके स्वास्थ्य पर प्रभाव डाल सकता है। आज आप अस्वस्थ पाचन क्रिया या सिरदर्द का शिकार हो सकते हैं। आप इन परेशानीयों से छुटकारा पा सकते हैं अगर आप तनाव को कम करें और गहरी सांसें लें तो।
विज्ञापन
सिंह राशि: किमती सामान खोने का डर है
6 of 13
सिंह राशि
आज अपने घर की सुरक्षा का ध्यान रखें क्योंकि कीमती सामान खोने का डर है लेकिन अगर आप सावधान रहें तो नुकसान से बच सकते हैं। आज आप रोमांस के मामले में गलत जगह पर लड़खड़ा सकते हैं। यदि आप ग्राफिक डिजायनिंग के क्षेत्र में हैं तब आज का दिन काफी उत्पादक सिद्ध हो सकता है। आज आपकी सृजनात्मकता अपने चरम पर है। अगर आपके पास निवेश करने के लिए कोई अतिरिक्त पैसा है तो आपको निवेश के कई सारे विकल्पों पर विचार करना चाहिए। लंबे समय के निवेश के ख्याल से संपत्ति में पैसा लगाना ठीक रहेगा। अपने व्यापार मे भी अलग अलग योजना बनाकर, उसमें निवेश कर आप आज के दिन का लाभ उठा सकते हैं। आज आप बहुत खुश नजर आएंगे। ऊर्जा का स्तर भी ज्यादा बना रहेगा। आज आप साहस जुटाकर फिर से व्यायाम शुरु कर देंगे। मगर अब वह समय आ गया है जब आप फिर से जिम शुरु करेंगे और अच्छी जीवन शैली को अपनाएंगे।
विज्ञापन
कन्या राशि: पैसा, पहचान, सफलता मिलेगी
7 of 13
कन्या राशि
इस समय आपको पैसा, पहचान और सफलता सब कुछ मिल सकता है। आज आपके मजे करने का दिन है। आज के दिन अपने काम को एक तरफ रखें और अपनी सफलताओं का मजा लें। आज आप समाज में सभी का ध्यान अपनी ओर पाएंगे। आप महसूस करेंगे कि सभी की निगाहें आपकी और केवल आपकी ओर लगी हुई हैं, जिससे आप खुशी महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आप सभी परिस्थितियों में आसानी से काम कर पाएंगे। हो सकता है, इसके लिए आपको कोई खास पहचान या इनाम भी मिले। अगर आपको किसी खास काम को करने की जिम्मेदारी सौंपी जाए तो भी आश्चर्य ना करें। यदि आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो आज का दिन कुछ नवीन सोच के साथ निवेश करने व प्रयोग करने का है। यदि लंबे समय के लिये निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन उपयुक्त है। मोटापे से आपको काफी परेशानी हो सकती है। इसलिए आप कुछ क्रियाएं करनी शुरु करें।
तुला राशि: अपनी शांति भंग ना होने दें
8 of 13
तुला राशि
आज परिस्थिति आपको चाहे कितना भी उकसाए घर की शांति भंग ना होने दें। कभी-कभी अपने गुस्से को पी जाने में ही भलाई होती है। आपके व आपके जीवन साथी के बीच में किसी अन्य के आने के खतरे से सचेत रहें। इस बारे में अपने जीवन साथी से खुलकर बात करें। आज आप अपनी छाती चौड़ी करके शान से चल सकते हैं। क्योंकि, आपने व्यावसायिक क्षेत्र में एक ऐसी समस्या को हल किया है, जिसे कि हल करना किसी के लिए भी संभव नहीं था। अगर आप शेयर बाजार में कुछ निवेश कर रहे हैं, तो ये काम आपके लिए काफी लाभदायक साबित हो सकता है। अपने व्यवसाय पर पूरी तरह मेहनत करें इसके नतीजे आपको कामयाबी ही कामयाबी दिलाएंगे। अगर आपको ब्लडप्रेशर से सम्बन्धित कोई परेशानी है, तो आज आप पाएंगे कि आपकी यह परेशानी काफी हद तक ठीक हो रही है। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी मगर अपने खान-पान और कसरत पर अवश्य ध्यान दें इसका परिणाम आपके लिए लाभकारी होगा।
वृश्चिक राशि: जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा
9 of 13
वृश्चिक राशि
आज आपका मन करेगा कि आप अपने सारे काम को एक तरफ रख कर अपने परिवार व दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करें। जीवनसाथी के साथ शांत एवं निस्तब्ध रिश्ता कायम होगा। आज उन छात्रों के लिये खुशी का दिन होगा जो इंजीनियरिंग या सीए की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिये भी आज का दिन अवसरों की सौगात लेकर आएगा। आज यदि आपने अपने खर्चों पर नियंत्रण नहीं रखा तो वित्तीय संकट आ जाने की आशंका है। आज वित्तीय रूप से आप थोड़े से अवसाद में भी रह सकते हैं। आप अपने लिये या अपनों के लिये कोई वस्तु खरीदना चाहते हैं लेकिन खरीद नही पा रहे हैं। आप अवश्य ही उसे खरीद पाएंगे लेकिन वो समय अभी नहीं है। हो सकता कि आप जिन्हें प्यार करते हैं उनकी सेहत को लेकर आपको भयानक पलों का सामना करना पड़ जाए। चिन्ता ना करें, आप पूरी सावधानी बरतें। कम से कम आप उन्हें भावनात्मक रूप से तो बांधे रखें।
धनु राशि: आर्थिक लाभ मिलेगा
10 of 13
धनु राशि
कार्य कुशलता का गुण आप में कूट-कूट कर भरा है जो इन दिनों और अधिक बढ़ जाएगा। आप सकारात्मक और रचनात्मक ऊर्जा से भरे हैं इस लिए आसानी से उन सभी समस्याओं का हल ढ़ूंढ़ लेंगे जिनको हल करना औरों के लिए नामुमकिन है। आज आप अपने आप को अपने ऑफिस के अकेले सहकर्मियों की ओर आकर्षित पाएंगे। हाल ही में आपके दिमाग में कुछ आर्थिक परेशानियां उत्पन्न होंगी लेकिन आज आपकी सभी समस्याओं का निदान हो जायगा। यह संकट की घड़ी समय के साथ साथ स्वयं समाप्त हो जायेगी। आप देख सकते है कि आपका आर्थिक भाग्य एक मोड़ लेगा और आपका अच्छा दिन आपके पास होगा। अत: इस आर्थिक बदलाव का लाभ उठाएं। आप कफ और कोल्ड जैसी बीमारियों से बचने के लिए सावधानी बरतें। हो सकता है, आप इन बीमारियों के शिकंजे में फंस जाएं। सबसे महत्वपूर्ण होगा कि आप अपने आस-पास के वातावरण को साफ-सुथरा रखें।
मकर राशि: पद वृद्धि जल्द मिलेगी
11 of 13
मकर राशि
जरूरी नहीं कि विदेश से मिली खबर आपके हित में हो। जिस खबर का आपको इंतजार था शायद वो खबर आपको सुनने को ना मिले। धीरज रखें व परिस्थिति को समझने की कोशिश करें। आज आप थोड़ा निराश और उदास अनुभव करेंगे, क्योंकि आपने जिसे दिल दिया, उसने उसका अनुकूल उत्तर नहीं दिया। आज आप कलात्मकता से भरे रहेंगे और आपको ऐसा लगेगा कि आप बहुत अच्छे विचारों को जन्म देते हैं। इन विचारों पर अच्छी तरह से ध्यान दें और इनको वास्तविकता में बदलें। अगर आप कानून संबधित काम करते हैं, विशेषकर सामाजिक कानून तो आपका आज का दिन अत्यंत लाभदायक होगा। आपके हाथ में एक बड़ा काम अर्थात व्यवसाय आएगा या फिर आपको पद वृद्धि मिलेगी। इस समय को अपने आर्थिक लक्ष्य को पाने के लिए इस्तेमाल करें। तनाव स्तर में आए सकारात्मक बदलाव की वजह से आज आप अच्छा महसूस करेंगे। अच्छा और सन्तुलित भोजन, आराम और कुछ व्यायाम आपके लिए फायदेमंद रहेंगे।
कुंभ राशि: कोई वस्तु खो सकती है
12 of 13
कुंभ राशि
आज आप उन लोगों से दूर रहें जो आपकी जिंदगी में नकारात्मकता लाने का प्रयास कर रहे हैं। प्रयास करें कि आप अपनी सकारात्मकता को खत्म ना होने दें। आज आप को किसी अनपेक्षित व्यक्ति से डेटिंग का प्रस्ताव मिल सकता है, जो आपको हैरानी में डाल सकता है। जरूर जाएं और आनंद करें। आज अपने गुस्से पर काबू रखें। आज संकेत हैं कि आप अपने कार्यालय में अपना आपा खो देंगे जिससे आपकी छवि बिगड़ सकती है। आप सावधान रहें क्योंकि आज आपकी कोई प्रिय वस्तु के खोने का भय है। कुछ अनचाहे स्वास्थ्य विकार आपके जीवन पर असर डाल सकते हैं। हो सकता है कि यह आपके जीवन में होने वाली गतिविधियों को भी प्रभावित कर सकें । अच्छा होगा आप तुरन्त इसका उपचार करें इसके लिए आप किसी की सलाह भी ले सकते हैं ताकि आप परेशानी का पता लगा कर अपना स्वास्थ्य सुधार सकें।
अगर आपके दोस्त या रिश्तेदार समुद्र पार से आए हुए हैं तो शायद आज वो आपसे मिलने आपके घर आ सकते हैं। आज का दिन दिक्कतों भरा दिन है, जिसमें आपको ये समझना कठिन होगा कि आपसी गलतफहमियों को कैसे दूर किया जाए। अपनी समझदारी से इस कठिन परिस्थिति से बचकर निकलना होगा। आपकी यही समझदारी आपके साथी को आपकी ओर आकर्षित करने का कारण होगी। आज का दिन अपना पूरा जोर लगाकर अधिकारियों को प्रसन्न करने का है।जो लोग आर्थिक क्षेत्र में व्यस्त हैं उनके लिए आज का दिन काफी मुश्किलों से भरा हुआ है। अपने प्रोफेशनल लक्ष्य में हार जाने के कारण उन्हें काफी नुकसान हो सकता है। आज आप पानी के आसपास या अन्दर ना जाएं। आज पानी से सम्बन्धित कोई घटना घट सकती हैं। अगर आपको पानी के अन्दर जाना पड़े तो कोशिश करें कि आपके पास लाईफ जैकेट हो। आज पानी के आसपास बिलकुल भी असावधानी ना बरतें।