फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस राशि वालों को खुद को बदलने की जरूरत, जानें अपना राशिफल

Fri, 09 Jun 2017 07:17 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 13
zodiac - फोटो : zodiac
जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन

मेष राश‌ि: योजनाओं को पूरा करने के लिए मदद लें

2 of 13
मेष राश‌ि
आज आप अपनी जिंदगी को बदलना चाहेंगे। ये कुछ ठोस कदम उठाने का समय है। समस्याओं को नजरअंदाज करने से उनका हल नहीं निकलेगा, बल्कि कोशिश करने से ही आप उनको सुलझा पाएंगे। आज आप अपनी योजनाओं को खुद समय पर पूरा नहीं कर पाएंगे, इसके लिए आपको किसी की मदद की जरूरत पड़ेगी। इस व्यक्ति की जितनी मदद आप लेना चाहें लें, इसमें जरा भी ना हिचकें, इससे आपको लाभ ही होगा। आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य की ओर से थोड़ा बहुत आर्थिक सहयोग मिल सकता है, जो आपको सुकून पहुंचाएगा। आज आपके साथ कोई दुर्घटना घट सकती है, इसलिए बिजली उपकरणों तथा आग से सतर्क रहें। 
विज्ञापन

वृष राश‌िः मेहनत से विरोधियों को हरा देंगे

3 of 13
वृष राश‌ि
आज आप अपने काम से संबंधित किसी यात्रा पर जा सकते हैं,लेकिन ये भी हो सकता है कि आप ये यात्रा अपने दोस्तों के साथ ही करें। आज आप अपनी मेहनत और स्पष्ट बातचीत से अपने व्यवसायिक विरोधियों को निरस्त कर देंगे। आज का दिन सभी तरह के लोगों के लिए आर्थिक रूप से अच्छा है, खासकर व्यापारियों के लिए। आप आपने लक्ष्य से मत भटकिये। आप कुछ दिनों से ज्यादा व्यस्त चल रहे हैं, इसलिए अब आराम करने का समय है। 

म‌िथुन राश‌िः जीवन में आने वाला नया दोस्त

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
शायद ये उम्र भर चलने वाली दोस्ती की शुरूआत है। दोस्त आते हैं और चले जाते हैं, लेकिन ये नया दोस्त हर सुख-दुख में आपका साथ देगा। आज का दिन विद्यार्थियों के लिये शुभ है। आपको आत्मविश्वास भरा हुआ मानस लेकर स्वयं पर यकीन करना चाहिये। इन दिनों काम के सिलसिले में आपको काफी यात्रा करनी पड़ रही है। आज आप महसूस करेंगे कि कोई दर्द या जोड़ों के दर्द की परेशानी आज दिन भर बनी रहेगी। आप इस दर्द से दूर रह सकते हैं अगर आप सन्तुलित और ताजा भोजन खाएं और साथ ही व्यायाम भी करें। 
विज्ञापन

कर्क राशिः आपके हक में रहेगा कानूनी फैसला

5 of 13
कर्क राशि
कोई कानूनी फैसला अब आपके हक में रहेगा। अब आपको अपने प्रयासों का फल मिल सकेगा। सब कुछ ठीक हो जाएगा, लेकिन आपको अपने गुस्से को काबू में रखना होगा। आज आप कोई महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त करने का सपना देखेंगे। इसे केवल एक सपना ही ना रहने दें। आज के गलाकाट आर्थिक प्रतिस्पर्धा के समय में आपको सलाहकारों से सतर्क रहना होगा। यदि आपने आज किसी से सलाह ली तो आपको बाद में एहसास होगा कि उसने आपको गुमराह किया है। उनसे सावधानी बरतें। आज आपको अपना स्वास्थ्य अच्छा महसूस होगा।
विज्ञापन

सिंह राशिः नौकरी में बदलाव के लिए सोच सकते हैं

6 of 13
आज आप किसी यात्रा पर जाने के मूड में हैं। आपकी विदेश यात्रा के भी संकेत हैं। आज यदि आप सरकारी क्षेत्र में हैं तब आप नौकरी में बदलाव के लिये सोच सकते हैं। इसके पीछे ये कारण नही है कि आप अपने काम से संतुष्ट नही हैं, इसके स्थान पर आपको अच्छा अवसर मिल रहा है। आज आप पब्लिक रिलेशन बनाने के लिए खूब खर्च करेंगे। और इससे लोगों में आपकी साख भी बढ़ेगी। बहुत दिनों से आप अपनी छवि को लेकर चिंतित थे, आपको मलाल था कि इतना सब कुछ होते हुए भी लोगों में आपका प्रभाव कायम नहीं हो रहा था सो आपने यह ठीक ही कदम उठाया है। 
विज्ञापन

कन्‍या राश‌िः खुद को बदलने की कोशिश करें

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज आप दूसरों के सामने अपनी छवि सुधारने में ही लगे रहेंगे। आप दूसरों को बदलने की बजाय अपने आपको बदलने की कोशिश करें और ये बदलाव केवल बाहर से ना होकर अंदरूनी होना चाहिए। आज आपको ये सूचना मिल सकती है कि आपका स्थानांतरण किसी अन्य शहर में कर दिया गया है अथवा आपने स्वयं ही शहर को छोड़क़र अन्यन्त्र जाने की ठानी है। आप जल्दी ही अपने आप को अपने काम के जरिये सिद्ध कर दिखाएंगे। ये एक सकारात्मक मोड़ है। आज नया घर खरीदने का इरादा बन सकता है। पुराने घर को भी सजायें संवारें ताकि कुछ बदलाव का एहसास हो सके। आज आप अपने परिवार के साथ जांच के लिए डॉक्टर के पास जाएंगे। 

तुला राश‌िः यात्रा के काम में बदलाव की संभावना

8 of 13
तुला राश‌ि
आज अपने ग्राहकों से मिलने के लिए समय शुभ है, इसलिए आप बाहर जाकर इनसे मिल कर अपने संबंधों में सुधाकर ला सकते हैं। आज आप जो संबंध बनाएंगे उनसे आने वाले समय में आपको कई तरह से लाभ हो सकता है। हालांकि सभी संबंध आपके लिए शुभ नहीं रहेंगे। विदेश से होने वाले लेन-देन या साझे के काम से अच्छे लाभ के संकेत हैं। खासकर किसी विदेशी पार्टी से साझेदारी की सोच रहे हैं तो बातचीत के लिए यह बहुत बढ़िया समय है।  जो लोग किसी यात्रा पर निकले हैं उन्हें अपने कार्यक्रम में बदलाव भी करना पड़ सकता है क्योंकि इस दौरान उनके व्यवसाय में कोई नई प्रगति हो सकती है।

वृश्‍च‌िक राश‌िः तनाव से निकलने के लिए दोस्त से बात करें

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आप शायद कुछ अधिक तनाव से गुजर रहे हैं और इस बारे में अपने किसी दोस्त से बात करना चाहते हैं। बिना हिचकिचाए अपने करीबी मित्र से बात करें। यदि आप बेरोजगार हैं तब आज का दिन आपके लिये शुभ समाचार ला सकता है। हो सकता हे कि ये आपका वो काम न हो, जिसे आपने सोचा था, लेकिन इससे आपकी स्थिति में तो सुधार अवश्य ही होगा। आज भविष्य के लिए अपनी आर्थिक योजना बनाएं। आप अपनी योजना और लक्ष्य को तय कीजिए उसके हिसाब से योजना बनाइये। आपको लम्बी अवधि की आर्थिक योजना में अपने लक्ष्य को चुनना आसान होगा, लेकिन उसके लिए जरूरी है कि उसी के हिसाब से कुछ आर्थिक योजना भी तैयार की जाए। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी और मनोबल ऊंचा रहेगा। 

धनु राश‌िः खुद को असुरक्षित महसूस करेंगे

10 of 13
धनु राश‌ि
आज बिना किसी कारण आपके दिल में उदासी छाई रहेगी, लेकिन आप चिंता ना करें ये उदासी जल्दी ही खत्म भी हो जाएगी। इस समय आप बहुत असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, लेकिन जल्दी ही आप अपनी जिंदगी में सुरक्षा और स्थिरता पाएंगे। आज आपको कोई बहुत ही महत्वपूर्ण काम पूरा करने की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, लेकिन सफलता पाने के लिए आपको औरों का मार्ग दर्शन करना होगा व उन्हें उत्साहित भी करना होगा।  पैसे की सही योजना बनाने का अच्छा नतीजा मिलने वाला है। कहीं से आश्चर्यजनक रूप से पैसा आयेगा। ज्यादा तनाव के कारण आप महसूस करेंगे कि आपने ज्यादा कैलरी ली है। 

मकर राश‌िः सलाहकार की मदद के बाद ही बदलें काम

11 of 13
मकर राश‌ि
आज आप अपने परिवार के साथ किसी खास प्रयोजन का जश्न मनाएंगे या फिर कहीं बाहर घूमने जाएंगे। आज का दिन बहुत रोमांस भरा है। आज उन छात्रों के लिये खुशी का दिन होगा जो इंजीनियरिंग या सीए की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। यदि आप अपने काम को बदलना चाहते हैं तब आज के दिन किसी सलाहकार की सेवाएं ली जानी चाहिएं। आज आप यह सुनिश्चित कर लें कि आप आर्थिक अवसरों को प्राप्त करने के  लिए अपनी पूरी व्यवसायिक ताकत लगा देंगे। अगर आप अपने कार्य मे सजग हैं तो अवश्य ही आपको समय के साथ आर्थिक रूप से फायदा हो सकता है। यह फायदा पदोन्नति या प्रोत्साहन राशि के रूप में हो सकता है।

कुंभ राश‌िः जल्दबाजी में ना लें कोई निर्णय

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज जल्दबाजी में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ना लें। इसके बारे में अच्छी तरह से सोच लें। इस समय शायद आप तनाव से गुजर रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत व ईमानदारी की प्रशंसा होगी। हालांकि अभी भी अपने करियर  को आगे ले जाने के लिए आपको बहुत मेहनत करनी होगी। इसके लिए आप कुछ नई तकनीक भी सीख सकते हैं। अपनी पूंजी के प्रति एवं किसी भी निवेश के प्रति सावधान रहें। इस समय बड़े आर्थिक पूंजी निवेश बहुत लाभदायक नहीं हो सकेंगे। तनाव स्तर में आए सकारात्मक बदलाव की वजह से आज आप अच्छा महसूस करेंगे। 
विज्ञापन

मीन राश‌िः पारिवारिक तनाव को कम करने की कोशिश करें

13 of 13
मीन राश‌ि
अगर आपको लग रहा है कि आपके परिवार के सदस्यों के बीच कोई तनाव चल रहा है तो आपको उस समस्या को जड़ से उखाड़ फेंकने की कोशिश करनी चाहिए। थोड़ी देर से आपको ये महसूस हो रहा है कि अपनी परियोजनाओं को सही समय पर पूरा कर पाना कठिन हो रहा है। ये इसलिए भी है कि आपके आस पास काफी विवाद करने वाले विघ्नकारी लोगों का जमघट है। आपको उन्हे संगठित करने के लिये कुछ करना होगा। आपको खबर मिलेगी कि जो चीज़ आपके लिए काफी मायने रखती थी या फिर बड़ी कीमती थी, वो नष्ट हो गई है, आपको अपने आप को काबू में रखना होगा। आज अच्छी सेहत के लिए बाहर जाकर ताजी हवा और व्यायाम का आनन्द उठाएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें