जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन
मेष राशि: काम में लगाएं मन
2 of 13
मेष राशि
आज शायद अपने काम और जिम्मेदारियों पर ध्यान केंद्रित ना कर पाएं। कोशिश करें कि आप अपने दिमाग को इधर-उधर अधिक ना भटकने दें। हम सब कभी ना कभी अपने भविष्य को लेकर अधिक सोचने लगते हैं। आज आप ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे, जो आपसे छल कर रहा है। इससे बचें। इसका रिश्ता पहले से किसी के साथ टूटा हुआ है। आप इस बात को जानने में सफल होंगे। आज किसी नए रिश्ते को मत अपनाएं। आज आपको एहसास होगा कि आपके ऑफिस में बिजली के उपकरणों में बार-बार परेशानी आ जाती है। उसके लिए आपको अपने डाटा को पहले से सुरक्षित रखना चाहिए। आज निवास स्थान बदलने की संभावना है। परिवर्तन के संकेत है, इसका आनंद लें। आपके गले में परेशानी हो सकती है। आप खुद को ढ़क कर रखें और कुछ ठंडा पेय पदार्थ न लें। आज की परेशानीयां छोटी होगीं, परन्तु ध्यान अवश्य दें।
विज्ञापन
वृष राशि: पर्यटन क्षेत्र में लाभ की उम्मीद
3 of 13
वृष राशि
आज आपका मन किसी तीर्थ यात्रा पर जाने का हो रहा है। आपका रुझान आध्यात्म की ओर रहेगा। आप अपने जीवन में धर्म के महत्व को भी जानना चाहेंगे। आज आप सारे कामों को छोड़कर अपने पार्टनर पर ध्यान केन्द्रित रखेंगे। दोनों एक दूसरे से खूब बातें करेंगे। आज आप पाएंगे कि आप अपने काम और रूचि के मध्य अच्छा संतुलन स्थापित कर पाएंगे। जो लोग पर्यटन के धंधे में हैं उन्हें निकट भविष्य में अच्छी आमदनी के संकेत हैं। अच्छे कैरियर के लिए उस पर ठीक से ध्यान लगाना जरूरी है। अगर आप अपने व्यवसाय के लिए अच्छा आधार तैयार करना चाहते हैं तो अपने ग्राहकों में अपनी अच्छी साख बनाए। इससे कंपनी की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। अपनी कंपनी और सेवा का प्रचार प्रसार करने से भी आपकी आमदनी खूब बढ़ेगी। आज किसी भी तरह के छोटे-छोटे हादसों से बचें। यह हादसे बिजली यन्त्रों से भी हो सकते हैं।
मिथुन राशि: आय में होने वाली है कमी
4 of 13
मिथुन राशि
आज कोई बहस या झगड़ा होने की संभावना है, इसलिए पूरी कोशिश करें कि आप किसी बहस या झगड़े में ना पड़ें। अगर आपको लगे कि परिस्थितियां बिगड़ रही हैं तो अपने आप को उन से दूर रखें। अपने साथी को अपनी भावनाओं से अवगत कराने पर आप आपसी रिश्तों को और मजबूत बनाएंगे। आपके विचारों की अभिव्यक्ति से ना केवल आज, बल्कि भविष्य में भी मार्ग आसान हो जाएगा। आपको सावधानी पूर्वक व्यवहार करना होगा। अगर संभव हो तो अपने अनुभव से आप अपने किसी जरूरतमंद साथी की मदद कर सकते हैं। उसके काम करने की बजाए उसे ये समझाने की कोशिश करें कि उससे गलती कहां हुई है। आपकी आय में कमी होने वाली है। इसीलिए किसी भी नए व्यवसाय को करने में सावधानी बरतें। आपके आय के स्त्रोत में भारी नुकसान होने की सम्भावना है। यदि आप नौकरी पेशे में हैं तो ऐसी कम्पनी में जाएं जहां आपकी तनख्वाह सुनिश्चित है। आप अपने व्यस्त समय से अपने स्वास्थ्य के लिए जरूर समय निकालें।
विज्ञापन
कर्क राशि: मुद्दे को सुलझाने में निकलेगा दिन
5 of 13
कर्क राशि
आज आप रोमांस के मामले में गलत जगह पर लड़खड़ा सकते हैं। मौज-मस्ती के अलावा वहां कुछ गंभीरता नहीं होगी। इस समय सभी चीजें आपके अनुसार ही हैं। सब कुछ आपके नियंत्रण में ही है और आप अपनी जिम्मेदारियां अच्छी तरह से निभा रहे हैं। लेकिन समझदारी इसी में है कि आप अपने खातों का ध्यान रखें। जिस प्रोजेक्ट को आप बहुत फायदेमंद समझ रहे थे वो शायद उतना फायदेमंद ना साबित हो सके। आज आपका पूरा दिन किसी मुद्दे को सुलझाने में ही निकल जाएगा। इन दिनों पैसे रूपये की चिंता सता सकती है लेकिन ये घड़ी भी निकल जाएगी। आज आप बहुत खुश नजर आएंगे। ऊर्जा का स्तर भी ज्यादा बना रहेगा। आज आप साहस जुटाकर फिर से व्यायाम शुरु कर देंगे।
विज्ञापन
सिंह राशि: कर्मचारियों को लेकर ना हो परेशान
6 of 13
सिंह राशि
किसी महत्वपूर्ण काम के लिए आप किसी और पर आश्रित ना रहें। ये काम आप खुद ही करें अन्यथा परिणाम कुछ निराशजनक हो सकते हैं। आज आप किसी सरकारी उच्चाधिकारी से मिल सकते हैं जो कि आपके सरकार से संबंधित काम को करने में मदद करेगा। आज आप अपने जीवन साथी के साथ अथवा होने वाले साथी के साथ छोटी-मोटी यात्रा पर जा सकते हैं, जिससे आपको तनाव से मुक्ति मिलेगी। अगर आप किसी कार्यालय में मैनेजर हैं तो आज आपको अपने कर्मचारियों को लेकर किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आप धैर्य और सही तरीके से स्थिति को संभालने की कोशिश करें और बात इससे आगे ना बढ़ने दें। यदि आप अपना व्यवसाय भी चलाते हैं, तब आज आय के नवीन स्रोत मिलने की उम्मीद है। आज आप थोड़ी सी थकावट महसूस कर सकते हैं। आज आप घबराये हुए हैं और इसका कारण ढूंढने में भी असर्मथ हैं। आप वजह ढूंढने की कोशिश न करें। आराम करें और गहरी सांसें लें ताकि आप हर समय अच्छा महसूस करें।
विज्ञापन
कन्या राशि: अपने मन से चुनें कैरियर
7 of 13
कन्या राशि
दूसरों को देखकर या उनके प्रभाव में आकर आपको अपने लिए कोई कैरियर नहीं चुनना चाहिए। वही कैरियर चुनें जो आपको अच्छा लगता है। आज कोई व्यक्ति आपका ध्यान अपनी ओर खींचेगा। यह आपकी जिंदगी में नई उंमग और जज्बात पैदा करेगा। अपना काम करने वाले लोगों को आज सावधान रहना चाहिए, कहीं वो किसी सट्टेबाजी के चक्कर में ना फंस जाएं। आज आपको कुछ आर्थिक फायदा मिलने के संकेत हैं। आपकी सफलता से आपके कुछ सहकर्मी ईर्ष्या कर सकते हैं लेकिन आपके काम के क्षेत्र में आपकी साख बढ़ेगी। आज आपकी त्वचा के लिए अच्छा दिन है और इससे सम्बन्धित आपकी बीमारी सही होने लगेगी। आप इसे कायम रखें, क्योंकि उससे सकारात्मक बदलाव आ रहे हैं।
तुला राशि: काम रहेगा चुनौतीपूर्ण
8 of 13
तुला राशि
आज आप पूरे दिन चिंतित और परेशान रह सकते हैं। इस तनाव का कारण चाहे जो भी हो आप बस अपनी भावनाओं पर काबू रखें और ज्यादा परेशान ना हों। आप आज किसी ऐसे दोस्त के साथ प्यार का इजहार करने का सोचेंगे, जिससे आप खुद आकर्षित रहे हैं। फिर भी दोस्ती के अलावा किसी भी तरह के व्यवहार के लिए आप तैयार नहीं होंगे। आज आपका काम बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहेगा। कुछ नई योजनाओं के जुड़ जाने से आपके काम का बोझ और बढ़ गया है। आपकी आर्थिक हालात स्थिर हैं। आपने अपनी राह में आने वाली मुश्किलों का बड़ी हिम्मत से सामना किया है। आज आपको कुछ तनाव रहेगा जिसका आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है। इसे दूर करने के लिए आपको तनाव कम करना होगा।
वृश्चिक राशि: जमीन जायदाद खरीदने के लिए करें थोड़ा इंतजार
9 of 13
वृश्चिक राशि
आज आप अपने दोस्तों के साथ खूब नाचने-गाने में व्यस्त रहेंगे। आज का दिन आपके रोमांस भरे दिल में धैर्य रखने एवं दूसरे की गलतियों को अनदेखा करने का दिन है। आज आपसी मतभेद दूर करने का प्रयास करें। व्यावसायिक काम को समय पर पूरा करने की आपकी लगन के कारण आपको सफलता मिलेगी। हालांकि अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए आपको अपनी तकनीक में थोड़ा बदलाव लाना होगा। यदि आप अपना निवेश कहीं और करने की सोच रहे हैं और जमीन जायदाद पर आपका ध्यान है तो आपको थोड़े समय का इंतजार करना चाहिए, क्योकि अभी यह लाभप्रद नहीं होगा। सन्तुलित भोजन लेने की आदत की वजह से आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। व्यायाम करना ना भूलें ताकि आपका वजन फिर से ना बढ़ जाए। आलस से दूर रहें।
धनु राशि: परिवार के साथ विवाद को करें खत्म
10 of 13
धनु राशि
अगर आपको लग रहा है कि कुछ बातों को लेकर आपके और आपके परिवार के लोगों के बीच कोई अनबन चल रही है तो आज आपको उनको खत्म करने का प्रयास करना चाहिए। बिना किसी गलतफहमी के ये मुद्दा आसानी से सुलझ सकता है। अगर आपकी पिछले दिनों अपनी प्रेमिका से अनबन हुई है तो आज आप थोड़ी राहत महसूस करेंगे। आप अकेले रहना भी पसंद कर सकते हैं। आज आपके प्रतिफल आपकी मेहनत के अनुरूप ही रहेंगे। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपको अपने परीक्षा परिणाम की चिंता रहेगी। परेशान ना हों। आपने मेहनत से पढ़ाई की है, इसलिए परिणाम भी संतोषप्रद ही रहेंगे। आज आप कुछ खरीदेंगे। ये चीज़ें बहुत महंगी ना होने के बावजूद आपको थोड़े समय के लिए एक संतोष प्रदान करेगी। लेकिन इसके लिए आपको अपने बजट से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है। आज त्वचा सम्बन्धी बीमारियों में आराम होगा।
मकर राशि: घर खरीदने के लिए अच्छा दिन
11 of 13
मकर राशि
लंबे समय से लटका हुआ कोई कानूनी मुद्दा आज आपके हक में रहेगा। ये मुद्दा आपको बहुत परेशान कर रहा था । अब आपकी सारी परेशानियां हल हो जाएंगी और जिन्दगी सामान्य रूप से चलने लगेगी। आज आप खुश रहेंगे, क्योंकि आपके आकर्षण के प्रेम प्रसंग में बदलने की संभावना है। आज का दिन विद्यार्थियों के लिए शुभ है। आपको अपने मूल्यों में विश्वास करते हुए सकारात्मक आत्मविश्वास रखना है। जो लोग घर खरीदना चाहते हैं उनके लिए आज का दिन भाग्यशाली है। आज बिना किसी भागदौड़ के मनचाहा घर मिल जाएगा। घर खरीदने के लिए अगर कर्जा लेना चाह रहे हैं तो आज आवेदन करने का अच्छा दिन है। आज आप महसूस करेंगे कि तनाव का स्तर बढ़ रहा है और उर्जा कम हो रही है। आप किसी भी अनचाही खबर से तनाव को बढ़ने न दें।
कुंभ राशि: मेहनत करेंगे तो होगी कैरियर में वृद्धि
12 of 13
कुंभ राशि
फिलहाल सत्ताधारी लोगों से ना ही उलझें तो अच्छा होगा, खास तौर से अगर आपको उनसे कोई काम निकलवाना हो तो। आज आप नकारात्मक विचारों से परिपूर्ण रहेंगे। आपका साथी आपकी रोमांस भरी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरेगा। आपको चाहिए कि आजकल चल रहे आपसी रिश्ते के बारे में आप कोई निर्णय लें। अगर आप फार्मेसी या किसी चिकित्सा संबंधी क्षेत्र से जुड़े हैं तो शायद आपको विदेश जाने का कोई अवसर मिल सकता है। अगर आज आप अपने आराम को एक तरफ रख कर सोचें तो आपके कैरियर में वृद्धी होगी। अपने खर्चों पर नियंत्रण लगाएं। आज आपको ये भी लगता है कि आपके पास कुछ धन है जिसे खर्च करना जरूरी है और आप खरीदारी पर निकल पडेंगे। आज का दिन स्वयं के विषय में विचार करने का है। आज आपको सुरक्षित खाना और बचाव के सुरक्षित तरीके इस्तेमाल करने पड़ सकते हैं। इसलिए आप अपने परिवार वालों को किसी बीमारी या संक्रमण से दूर रखें।
आपकी नम्रता और समझदारी आपके रिश्ते में आई खटास को दूर कर देगी। आपके खोए हुए रिश्तो को वापस पाने के आपके प्रयास जरूर सफल होंगे, जिससे ये रिश्ता फिर से मजबूत हो सकेगा। आज आप अपने आप को प्रेम से भरपूर पाएंगे, क्योंकि आपको अपने साथी से मनचाहा साथ प्राप्त होगा। आप महसूस करेंगे कि किन्हीं शर्तो के बिना आपको पहली बार अपने साथी का सहयोग मिलेगा। आज के दिन विद्यार्थियों को बड़े अच्छे परिणाम मिल सकेंगे। इसलिए वे सभी विद्यार्थी जो किसी प्रतियोगिता या साक्षात्कार में जा रहे हैं, उन्हे तनाव में आने की आवश्यकता नहीं है। अगर आप किसी उद्योग धंधे से जुड़ें हैं जहां कल्पनाओं व उम्मीदों पर काम काम होता है तो आज का दिन लाभ वाला है। अपनी व्यापार की तरक्की या कम्पनी को आगे बढ़ाने की ताक में रहिए। आज बिजली से सम्बन्धित कोई भी कार्य करते समय आपको बेहद सतर्क रहने की आवश्यकता हैं। आज आपके साथ कोई दुर्घटना या कोई चोट लग सकती है इसलिए बिजली के घरेलू उपकरणों जैसे की माईक्रोवेव या हीटर का इस्तेमाल करते समय सतर्क रहें।