फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुधवार लाया है इन राशियों में लाभ का योग

Wed, 09 Nov 2016 07:52 AM IST
एस्ट्रोयोगी
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र
बुधवार को ग्रहों का संयोग कई राश‌ियों में लाभ का योग बना रहा है। देख‌िए आपकी राश‌ि के ल‌िए आज का दिन कैसा रहने वाला है।
विज्ञापन

मेष राश‌िः व्यावसायिक क्षेत्रों में उन्नति के आसार हैं

2 of 13
मेष राश‌ि
आज आपको शायद थोड़ा तनाव महसूस हो, क्योंकि आपके परिजन आपसे मदद मांगने को आएंगे। आज आपको कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी भी लेनी पड़ सकती हैं। आपको जो भी करने को कहा जाए पूरे मन से करें। क्योंकि, आपका परिवार बदले में हमेशा आपकी मदद करेगा। इस समय आपके परिवार वाले शायद आपसे मदद की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
आज आप अपने को पार्टनर के सपनों में खोया पाएंगे, गहरे प्यार के समन्दर में गोते लगाते रहेंगे। व्यावसायिक क्षेत्रों में उन्नति के आसार हैं। आपकी कड़ी मेहनत के फलस्वरूप आपके अधिकारी आपको बोनस दे सकते हैं। अथवा, पदोन्नति भी संभव है। चाहे जो भी हो, आज का दिन प्रसिद्घ होने और पैसा कमाने का है। 
आज आप आपने आपको बहुत ऊर्जावान एवं सकारात्मक अनुभव कर रहे हैं क्योंकि आपकी जिन्दगी में बदलाव आने की संभावना है इस सकारात्मक पहलू का अच्छा असर आपके बैंक खाते व आपकी कार्यशैली पर पड़ सकता है। सर्वदा खुश रहने का प्रयास करें तो आप यह पाएंगे कि इससे आपके जीवन पर अच्छा असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

वृष राश‌िः आर्थिक रूप से अच्छा द‌िन है

3 of 13
वृष राश‌ि
आज अपने लिए बड़े सपने देखने का दिन है। आपको जिंदगी में क्या करना चाहिए। आज ही उन सब चीजों की सूची बनाएं जो आप अपने जीवन में करना चाहते हैं। इस दिशा में किये गए प्रयास बहुत ही लाभदायक रहेंगे। आज से ही अपने जीवन के उद्देश्यों को प्राप्त करने की दिशा में काम शुरू कर दें।
रोमांस के मामले में आज का दिन आपको हैरत में डाले देगा। एक दोस्त बड़े आश्चर्यजनक रूप से आपके कामों में हाथ बंटाना शुरू कर देगा और आपकी ओर सम्मोहित हो जाएगा। आमतौर पर आप बहुत आत्मविश्वासी हैं, लेकिन आज आप पाएंगे कि आपके विरोधियों का दबाव आपके आत्मविश्वास को कम कर देगा। आपको कभी भी खुद को विरोधियों की नजर से नहीं देखना चाहिए। अपने दिमाग में आप उनकी बात को घर ना करने दें। आप अपनी अच्छाई पर ही भरोसा करें तो अच्छा होगा। आज का दिन सभी तरह के लोगों के लिए आर्थिक रूप से अच्छा है, खासकर व्यापारियों के लिए। आपका व्यवसाय तरक्की कर रहा है व आपको पता है कि इसका क्या फायदा उठाया जा सकते हैं।

म‌िथुन राश‌िः फिजूलखर्ची से बचें

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज आप अपने घर की सजावट को एक नया रूप देना चाहेंगे। इससे आपको अपनी जिंदगी में भी नएपन का एहसास होगा। घर में किए गए ये परिवर्तन आपके अंदर के परिवर्तन को ही दर्शाएंगे। एक बात का ध्यान रखें कि आप सजावट के लिए केवल वो ही सामान खरीदें जिसकी आपको जरूरत है। फिजूलखर्ची से बचें।
आज आपको अपने पार्टनर की तरफ से बड़ा ज्यादा प्यार और गर्मजोशी मिलेगी। अपनी भावनाएं उसके साथ खुलकर बांटें, आपको भी जवाब में वही मिलेंगी। अब आपके ग्रह आपकी आजीविका के क्षेत्र में आपके पक्ष में हो रहे हैं। यदि आप शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहे हैं तब कुछ रुकावटें आने के संकेत है। इन सभी रुकावटों को आपको, एक के बाद एक, अपने अधिकारियों की मदद से सुलझाना होगा। आप देखेंगे कि व्यावसायिक दृष्टि से यह आपके लिये काफी सकारात्मक परिणाम देने वाला समय है। आप अपनी गाड़ी या अपना घर बेचना चाह रहे हैं तो इसका अखबार में या इंटरनेट पर विज्ञापन आज ही दे दें। इस दिशा में किया गया आज का प्रयास सार्थक होगा।
विज्ञापन

कर्क राश‌िः आज का दिन शुभकारी है

5 of 13
कर्क राशि
भविष्य की योजनाएं बनाने के लिए ये समय बहुत ही अच्छा है। आप में से जो लोग परेशानी को सामना कर हे उन्हें अपनी रणनीति में परिवर्तन करना चाहिए ताकि आप अपने लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर सकें। ये सब करने के लिए आज से ज्यादा बेहतर दिन हो ही नहीं सकता। आपका यही कदम आपके भविष्य के लिए शुभफल दायक रहेगा।
आज आप अपने रोमांस को लेकर दुविधा में रहेंगे, क्योंकि आपकी पसंद को लेकर आपके परिवार वालों और दोस्तों की सहमति ना हो। आज आपको ये महसूस होगा कि आप वाकई कंपनी के किस विभाग के लिये काम करना चाहते हैं। आप अपने संस्थान से तो खुश हैं, परंतु अपने विभाग से नहीं।
यदि आप अपना व्यापार बढ़ाना चाह रहे हैं तो आज का दिन शुभकारी है। प्रचार, धंधा बढ़ाने का सबसे बढ़िया तरीका है, इसके जरिये लोगों तक आपके व्यापार की जानकारी पहुंचेगी। अपना प्रचार-प्रसार करने का यह बढ़िया दिन हे, मौका ना गंवाएं। जो लोग पेट के रोग से ग्रस्त हैं आज उन्हे उसका उपचार मिलेगा। पर शुरुआती दौर मे पेट का ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः आर्थिक रूप से आज का दिन अच्छा है

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज आप जुबान पर काबू रखें वरना अपने प्रियजनों को ठेस पहुंचा बैठेंगे। बेकार की बातें करने से परहेज करें और अपने रिश्तों को और अधिक मजबूत बनाने की कोशिश करें। साथ ही ध्यान रखें कि आप अपने कटु शब्दों से किसी का मूड़ ही खराब ना कर दें।
यदि आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तब आपको अपने किसी मित्र से आज किसी आकर्षक प्रस्ताव में सहायता का सन्देश आ सकता है। हो सकता है कि ये वास्तविक काम न हो जिसे आप ढूंढ रहे हैं, लेकिन इसे स्वीकार करने पर आप प्रगति के सही पथ पर बढ़ते जाएंगे। कोई बड़ा नुकसान नहीं दिख रहा है, बल्कि कुछ अच्छे फायदे हो सकते हैं इसलिए कुल मिलाकर आर्थिक रूप से आज का दिन अच्छा है। पैसे रुपये को लेकर कोई ठोस योजना बनाइए ताकि आज या भविष्य में आने वाले किसी मुश्किल हालात से आप आसानी से उबर सकें। निवेश करने के मामले में समझदारी से काम लीजिए, फिर देखिए आप अपनी मेहनत और समझदारी के दम पर कहां से कहां पहुंच गये हैं। अपनी योग्यता को बढ़ाइए, आपके कैरियर और आर्थिक क्षेत्र में नये अवसर हाथ लगेंगे।
विज्ञापन

कन्या राश‌िः आज आपकी आमदनी बढ़ेगी 

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज आप अपने मूड में बदलाव महसूस करेंगे और इसी कारण काम में भी आपका मन नहीं लग पाएगा। अपने चिड़चिड़े व्यवहार पर नियंत्रण रखें। ये कुछ ही समय की बात है आप दोबारा से सामान्य व्यवहार करने लगेंगे।
आपकी मेहनत, लगन व कार्य कुशलता को परखने के लिए आपको कोई ऐसा काम दिया जा सकता है, जिसे आपको निर्धारित समय में ही पूरा करना होगा। इस समय आपको अपनी पूरी क्षमता के साथ इस लक्ष्य को हासिल करना होगा। हालांकि आपके अंदर इस चुनौति से पार पाने की सारी संभावनाएं मौजूद हैं बशर्ते आप उनकी पहचान कर उनका अच्छे से इस्तेमाल करें। यदि आप इस लक्ष्य को हासिल कर लेते हैं तो यह कार्यस्थल पर आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगा।
चाहे आप किसी संस्था के साथ जुड़ें है चाहें अपने व्यवसाय से, आज आपकी आमदनी बढ़ेगी। जो लोग काम के सिलसिले में यात्रा पर निकल रहे हैं तो समझिए पूरा दिन यात्रा में ही बीतेगा। अगर आप ट्रैवल व्यापार में हैं तो समझिए कि इस व्यापार से आपको खूब आमदनी होने वाली है। आज आपको छोटी-छोटी बीमारियों जैसे कफ और कोल्ड से बचकर रहना होगा।

तुला राश‌िः काम के हिसाब से ये उतना अच्छा दिन नहीं रहेगा

8 of 13
तुला राश‌ि
आपके प्रियजन आज आपको बहुत सी खुशियां देंगे और आप उनके साथ इन खुशियों का जश्न मनाएंगे। अपने परिजनों के साथ किसी छोटी सी यात्रा पर जाने के लिए भी समय शुभ है। इससे आपके रिश्तें में और भी मजबूती आएगी।
आपको चाहिए कि आप अपने साथी के समक्ष अपने प्यार को इस प्रकार व्यक्त करें, जिससे वह आज कुछ नयापन व खास अनुभव कर सके। इस बात का ध्यान रखें कि प्रोत्साहन तारीफ पाकर इंसान की कार्य क्षमता बढ़ जाती है। इससे आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी। इसलिए, अपने प्यार को बढ़ावा देने के लिए अपने साथी को प्रोत्साहित करें, उसकी तारीफ करें।
काम के हिसाब से ये उतना अच्छा दिन नहीं रहेगा। आज कार्यस्थल में होने वाली परेशानियों को आपको पूरी कुशलता से हल करना चाहिए। आप समस्याओं को बढ़ने से तो नहीं रोक सकते, लेकिन ये तो आपके हाथ में ही है कि वो किस दिशा में बढ़ें। समझदारी से आप इन परेशानियों को आसानी से हल कर सकेंगे।

वृश्च‌िक राश‌िः आज का दिन अच्छी खबर ला सकता है

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज आपकी जिंदगी में गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं, सावधान रहें। अपनी कथनी पर ध्यान दें, जिससे आप अपने दोस्तों को कुछ गलत ना कह बैठें। कोई ऐसी बात ना बोलें जिससे उन्हें ठेस पहुंचे। आप शांत रह कर अपने रिश्तों को और अधिक मजबूत बना पाएंगे।
अपने प्रेम को ताजा रखने का प्रयास करें। अपने साथी के साथ रात का खाना मदद करेगा। आज का दिन कुछ अच्छी खबर आपके लिये ला सकता है। आप धैर्य और उत्तेजना के साथ इस दिन की प्रतीक्षा कर रहे थे। आपकी उपलब्धि से परिजनों का सीना भी गर्व से फूला नहीं समाएगा। करियर के लिहाज से यह दिन आपके जीवन का एक अहम दिन साबित हो सकता है।
आज आपका अपने घर की मरम्मत या इसे बड़ा करवाने या फिर नया घर खरीदने का विचार बन सकता है। खुद के रहने के लिए नहीं तो कम से कम निवेश के ख्याल से ही नई संपत्ति खरीदने का मन बनेगा। अपने बच्चों या अपने अभिभावक के कमरों को बड़ा करवाने का भी मन बनेगा। आज मनचाही संपत्ति मिलने के संकेत है। 

धनु राश‌िः दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा है

10 of 13
धनु राश‌ि
आज अध्यात्म की ओर आपका रुझान पहले से अधिक रहेगा। आप धार्मिक और आध्यात्मिक मान्यताओं के बारे में सोच विचार करेंगे। इससे आपकी अपनी जिंदगी के बारे में समझ बढ़ेगी।
यदि आपने किसी नौकरी के लिये आवेदन किया है तो संभव है कि आज आपको कोई साक्षात्कार या शुभ समाचार प्राप्त हो। अपने संपर्कों को दुरूस्त रखें और इस अवसर का लाभ लें। यदि ये वही नौकरी है, जिसका सपना आपने देखा है तब इस मौके को पूरा भुना लें। 
आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से सर्वश्रेष्ठ है। जो प्रबंधन के कार्यों में लगे हैं वे पायेंगे की उनकी कम्पनी एक अच्छी प्रोत्साहन राशि देगी या उनको कम्पनी के प्रति कठिन परिश्रम एवं समर्पण के कारण कंपनी में भागीदार बनाया जा सकता है। निश्चित रूप से आप इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं ताकि आप अपना गौरव पूर्ण तथा लाभ दायक कैरियर बना सकें।

मकर राश‌िः आर्थिक लाभ होगा

11 of 13
मकर राश‌ि
बहुत लंबी प्रतीक्षा के बाद कानूनी लड़ाई का फैसला आपके हक में रहेगा। अब आप चैन की सांस ले सकते हैं। आपके वकील की सलाह अब काम आएगी। परिस्थिति को ध्यान से समझें और जरूरी कदम उठाएं। इस कानूनी मुद्दे को अब पूरी तरह से खत्म कर दें।
आज आपको इस बात की खुशी होगी कि अपनी मेहनत के कारण आप अपने काम में सफल हो सके हैं। आपका साथी भी इस बात से खुश होगा कि आप अपने काम व सफलता का मजा ले रहे हैं। इस अच्छे समय का पूरा लाभ उठाने की कोशिश करें।
आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। बहुत हद तक मुमकिन है कि ऑफिस में आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाये, जिससे कि आपको आर्थिक लाभ होगा। आर्थिक सफलता से आपकी जिन्दगी में ना सिर्फ एक नई चमक आयेगी बल्कि उन्नति के और भी कई रास्ते खुलेंगे। यह भी मुमकिन है कि आपके वेतन में बढ़ोतरी हो। जो लोग इंटीरियर डिजाइन का कोर्स कर नई नौकरी ढूंढ रहे हैं उन्हें आज नौकरी के लिए बुलावा आने की भी संभावना है।

कुंभ राश‌िः किसी तरह का नकारात्मक निर्णय ना लें

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज आप अपने निर्णयों पर दृढ़ रहें और दूसरों के विचारों से प्रभावित ना हों। अच्छा होगा कि आप अपने ही विचारों को सुने। किसी भी व्यक्ति को अपने ऊपर उसके विचार थोपने ना दें। आज आपके अंदर की आवाज ही आपकी सच्ची साथी होगी।
व्यवसायी, खासतौर से जिनका छोटा-मोटा व्यवसाय है, आज शायद उन्हें अपने कर्मचारियों को ले कर कुछ परेशानी का सामना करना पड़े । चाहे कितनी भी मजबूरी हो फिर भी किसी तरह का नकारात्मक निर्णय ना लें। वो लोग जो वित्त से संबंधित काम करते हैं, उन्हें आज अपने लक्ष्यों को पाने में परेशानी होगी।
आप बढ़िया काम कर रहे हैं, अपने अच्छे काम के लिए खुद का थोड़ा सम्मान कीजिए। बैंक से ज्यादा नहीं, कुछ पैसे अपने लिए निकालिए कहीं घूमिए फिरिए, थोड़ा मनोरंजन कीजिए। बहुत दिन से केवल अपने काम में ही व्यस्त थे। आज सब भूल कर जीवन का आनंद उठाइये। कल फिर से काम में जुटेंगे तो बहुत अच्छा अनुभव करेंगे।
विज्ञापन

मीन राश‌िः आज आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा

13 of 13
मीन राश‌ि
आज आपका मन अपने दोस्तों के साथ खूब मौज-मस्ती करने का करेगा। आज कल आपके रिश्तों में सुधार आ रहा है जिससे आपको बहुत खुशी मिल रही है। आज आप ज्यादा से ज्यादा समय अपने परिजनों या मित्रों के साथ बिताएं और अपने जीवन का मजा लें।
इस समय सभी चीजें आपके अनुसार ही हैं। सब कुछ आपके नियंत्रण में ही है और आप अपनी जिम्मेंदारियां अच्छी तरह से निभा रहे हैं। आप बस इसी तरह से चलते रहें तो सब कुछ आपके हक में ही रहेगा। लेकिन, समझदारी इसी में है कि आप अपने खातों का ध्यान रखें। जिस प्रोजेक्ट को आप बहुत फायदेमंद समझ रहे थे वो शायद उतना फायदेमंद ना साबित हो सके। आज आपका पूरा दिन किसी मुद्दे को सुलझाने में ही निकल जाएगा।
आज आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, आपको इससे खुशी मिलेगी। याद रखिये यह आपकी मेहनत ही है जो आर्थिक लक्ष्य पाने में आपको सही दिशा में ले जाएगी। आज कोई छोटी अवधि की आमदनी के संकेत हैं। आपका भाग्य एवं कठिन परिश्रम ही यांत्रिक रूप में आपकी सफलता में सहायक सिद्ध हुआ है। जीवन में मिली इस सफलता का लाभ उठाएं। आपका यही कठिन परिश्रम एवं भाग्य आपको उस मुकाम पर पहुचा देगा जहां आप पहुंचना चाहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें