आज चन्द्रमा गुरु की राशि मीन में आ चुका है और बुध का पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में गोचर हो रहा है। ग्रहों की स्थिति में बदलाव का आज किसे लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
मेष राशिः प्रतिस्पर्धा से सावधान रहना चाहिए
2 of 13
मेष राशि
आज आपकी रोज की दिनचर्या बदल जाएगी। ये शायद आपके घर में शादी के समारोह की वजह से हो। आप इस समारोह में खूब मजा करेंगे और उन रिश्तेदारों से मिलेंगे जिन से आप बहुत दिनों से नहीं मिल पाए हैं।
अगर आपको अपने काम में उपलब्धियों के लिए प्रशंसा मिले तो आपको अपने कार्यालय और उसके बाहर हो रही प्रतिस्पर्धा से सावधान रहना चाहिए। आपके विरोधी आप पर झूठा इलजाम लगा सकते हैं। इसलिए, किसी से भी कोई बात ना करें। आपके विरोधी सक्रिय हें, लेकिन आप उनसे निबटना जानते हैं।
आप अक्सर पैसे का हिसाब- किताब रखने में भुलक्कड़ हैं इसलिए आज आप अपने खर्चे का ठीक हिसाब रखें। यह भी मुमकिन है कि आपने बैंक से रकम निकाली और उसे गैर जरूरी और छोटी-छोटी चीजों पर खर्च कर दिया, जिसका आपने हिसाब तक नहीं रखा। इसलिए बहुत जरूरी है आज से आप हर छोटे बड़े खर्चे का पूरा-पूरा हिसाब किताब रखें।
विज्ञापन
वृष राशिः आर्थिक स्थिति खूब मजबूत हो रही है
3 of 13
वृष राशि
आज आपकी जिंदगी में थोड़ी हलचल सी मची रहेगी। ऐसा लगता है जैसे आपके आस-पास की परिस्थितियां बिगड़ रही हैं। वो आपके कार्य स्थल पर कुछ अनचाहे बदलाव भी हो सकते हैं। परेशान ना हो सब कुछ ठीक हो जाएगा आप बस अपने गुस्से को काबू में रखें । धीरे-धीरे सब शांत होता जाएगा।
कार्यालय में आपसी परेशानी पैदा हो सकती है। आज आपको चल रही परेशानी को झेलना होगा, जिसने आपको थोड़ा चिड़चिड़ा बना दिया है। घबराएं नहीं क्योंकि ये रुकावटें अस्थाई हैं और जल्दी ही दूर हो जाएंगी। कार्यालय में रिश्ते कुछ ठीक नहीं हैं लेकिन याद रखें कि आप इस बारे में अपने उच्चाधिकारियों को नहीं बता सकते।
व्यापार बहुत बढि़या चल रहा है और लाभ देखकर आप खुश हो जाएंगे। व्यापार से आपकी आर्थिक स्थिति खूब मजबूत हो रही है, यह आपके लिए खुशी की बात है। हालांकि यह आपकी अपेक्षा के अनुरूप नहीं है लेकिन बड़ी बात तो यह है कि आप तरक्की की ओर जा रहे हैं। अपने बजट को संतुलित रखिये खर्च को सही तरीके से कीजिये, तरक्की कायम रहेगी।
मिथुन राशिः आर्थिक व आजीविका, दोनों ही क्षेत्रों में लाभ होगा
4 of 13
मिथुन राशि
आज आप अपनों को अपने प्रति बड़ा मददगार पाएंगे और उनके छोटे-छोटे प्रयास भी आपके दिल को छू लेंगे। उनकी मदद और प्यार के कारण आप उनके प्रति आभारी होंगे। ध्यान रहे कि आप अपनों को उनके प्यार और मदद के लिए धन्यवाद देना ना भूलें चाहे वो मदद छोटी हो या बड़ी।
यदि आज कंपनी द्वारा आपको विदेश जाने के लिये प्रस्तावित किया जाता है, तब ये मौका आपके लिये कई प्रमुख अवसर साथ लाएगा व आपको आर्थिक व आजीविका, दोनों ही क्षेत्रों में लाभ होगा। इस दौरान आपके सितारे काम के लिये यात्रा का संकेत भी करते हैं। इसलिये, इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं।
नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो आज का दिन अच्छा है। आज कार शोरूम में नई कार देखें और खरीद डालें। आपको लग रहा होगा कि कार के बिना ज़िन्दगी में सुख नहीं है, तो आज ये खरीदारी कर ही लीजिए, मजा आ जायेगा।
आज आपके लिए खुशखबरी है कि आपको अपने कमर दर्द और गर्दन के दर्द से निजात मिल जाएगी। पर आज से ही आपको सावधानी बरतनी होगी और ख्याल रखना होगा कि इसे दोबारा ना बढ़ने दें क्योंकि दर्द काफी विघ्नकारी बन जाते हैं।
विज्ञापन
कर्क राशिः खुशखबरी मिलने के संकेत हैं
5 of 13
कर्क राशि
आज आपको विदेश से कोई खुशखबरी मिलने के संकेत हैं। अगर आपके दोस्त या परिवार के लोग विदेश में रहते हैं तो ये खुशखबरी उनकी तरफ से आ सकती है। आज वो दिन है, जब कि आपको किसी विदेश यात्रा के लिए जाना पड़ सकता है। और ये विदेश यात्रा आपको बहुत सी मीठी यादें देगी।
आज सफलता की इच्छा के कारण आप थोड़ा सा खतरा मोल लेने को भी तैयार रहेंगे। अच्छी बात ये है कि आपका विश्वास इसमें आपकी मदद करेगा। छोटी सी असफलता भी आपको कुछ ना कुछ सिखा सकेगी। अगर कोई परेशानी बड़ी दिखे तो भी घबराएं नहीं उसे भी हल करने की कोशिश करें।
अगर आप किसी उद्योग धंधे से जुड़ें हैं जहां कल्पनाओं व उम्मीदों पर काम काम होता है तो आज का दिन लाभ वाला है। अपनी व्यापार की तरक्की या कम्पनी को आगे बढ़ाने की ताक में रहिए। अचानक ही कोई बड़ा फायदा होने वाला है। ऐसे मौके पर लाभ के और भी कई रास्ते खुलते हैं। सबका फायदा उठाइये।
विज्ञापन
सिंह राशिः आज का दिन कई सुखद प्रस्ताव लिये हुए है
6 of 13
सिंह राशि
आज आप अपने जीवन में अपने परिवार, दोस्तों और जीन साथी की भूमिका को पहचानेंगे। आपको जब भी सहायता की जरूरत पड़ती है वो हमेशा आपके साथ रहते हैं। आज आप किसी तरह उन्हें ये अवश्य दिखा दें कि आप भी उनसे कितना प्यार करते हैं और वो आपके जीवन में कितना महत्व रखते हैं।
यदि आप अंकों के व्यवसाय में हैं तब आज का दिन कई सुखद प्रस्ताव लिये हुए है। अवसरों से भरा और उत्पादक अवसरों से भरा दिन है आज का। आप अपनी कड़ी मेहनत का फल, सही परिणामों के रूप में जल्दी ही देख पाएंगे।
आयकर विभाग की तरफ से आपके लिए कोई मुश्किल खड़ी होने के संकेत हैं। इसलिए ध्यान रखें कि आपके कर चुकाए गये हैं। अगर नहीं चुकाए गये हों तो अब चुका दें। आप पहले कभी टैक्स जैसे मामलों में दोषी नहीं रहे हैं इसलिए आज कोई समस्या खड़ी होती है तो उससे आप निपट लेंगे। अगर मन में कोई खोट नहीं है तो फिर ऐसी किसी बात का डर भी क्या है।
विज्ञापन
कन्या राशिः आज का दिन विशेष फलदायी है
7 of 13
कन्या राशि
कोई महत्वपूर्ण व्यक्ति शायद आपको गलत समझ ले। सावधान रहें और सही तरीके से अपनी बात उनको समझाने का प्रयास करें। अगर यह व्यक्ति व्यावसायिक या व्यक्तिगत रूप से आपका प्रिय है तो आपको पूरी कोशिश करनी चाहिए कि आप उनसे झगड़ा ना करें। झगड़े से भविष्य मे परेशानी ही होगी।
यदि आप फैशन के जगत से ताल्लुक रखते हैं तब आज का दिन विशेष फलदायी है। आज का दिन जनसंपर्क में बीतेगा, जिसमें लोगों से मिलना जुलना और सेमिनर व वर्कशॉप आदि में भाग लेना हो सकता है।
यदि आप किराये के घर में हैं तो अपना घर खरीदने के लिए आज विज्ञापन देखना शुरू कर दीजिए ताकि पता तो लगे कि आपके लिए किस तरह के घर उपलब्ध हैं। आपको लगेगा कि इसका भविष्य में अच्छा फायदा मिल रहा है।
तुला राशिः अच्छी खबर मिल सकती है
8 of 13
तुला राशि
आज आपको उनके साथ समय बिताना चाहिए जो बहुत लंबे समय से आपके साथ कुछ पल बिताने का इंतजार कर रहे हैं। अपने दोस्तों से मिलें या फिर अपने परिवार के साथ कुछ समय बिताएं। आपको उनके साथ कुछ समय बिताना बहुत अच्छा लगेगा और आपको एहसास होगा कि वो आपके लिए कितना मायने रखते हैं।
यदि आप पिछले कुछ दिनों से बेरोजगारी की स्थिति में हैं तब आनेवाला समय कुछ अच्छे परिणाम आपके लिये ला सकता है। आज के दिन आपको चिरप्रतीक्षित खबर मिल सकती है। आपके धैर्य का फल आपको मिलेगा। आज आपको अपनी वित्त व्यवस्था में से उन सभी के लिये प्रावधान करना चाहिये जो आप पर निर्भर हैं जैसे आपके बच्चे या माता पिता। अपने बच्चों के लिये किसी प्रकार की शिक्षा से संबंधित योजना या माता पिता के लिये सेवानिवृत्ति की योजना ले लीजिये। माना कि ये एक बड़ा उत्तरदायित्व है लेकिन आज नहीं किया तो आगे जाकर आप इसे लेकर पछताएंगे।
वृश्चिक राशिः आज किसी भी मौके को ना चूकें
9 of 13
वृश्चिक राशि
आज आपको ऐसा ज्ञान प्राप्त करने का अवसर मिलेगा जिससे आपको लाभ होगा। ये ज्ञान आपको किसी व्यक्ति या किसी किताब से प्राप्त हो सकता है। ज्ञान कहीं से भी मिले बात ये है कि आप उसका पूरा लाभ उठाएं। आज आप दूसरों के लिए मदद का स्त्रोत भी हो सकते हैं।
फिल्म जगत से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन महत्वपूर्ण है। आज किसी भी मौके को ना चूकें। व्यावसायियों को अपने कार्यक्षेत्र या मित्रों की ओर से अच्छी खबर मिलने की संभावना है। इन अवसरों को हाथ से ना जाने दें। इन सफलताओं से आर्थिक लाभ भी मिलेगा।
आप परिवार की आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं। ज्यादा खुला खर्च करना आपके तनाव का कारण बन सकता है। एक बार फुरसत से अपने खर्च का हिसाब लगाइये, गैर जरूरी खरीदारी भी बंद कर दीजिए। क्यों नहीं इस सब के लिए किसी आर्थिक सलाहकार से सलाह ले लेते?
धनु राशिः अचानक धन मिलने के संकेत हैं
10 of 13
धनु राशि
आज आपको अपने दोस्तों से खूब प्रशंसा मिलेगी। शायद आपके सहकर्मी भी आपकी तारीफ के पुल बांधें। आप बहुत बुद्धिमान व्यक्ति हैं। अगर कोई आपसे सलाह मांगने आए तो उसे निराश ना करें और जितना आप उसके लिए कर सकते हैं करें।
आज आप अपने लंबे समय से रुके हुई कार्य योजनाओं को पूरा कर सकेंगे। इससे ना केवल आपको मानसिक शांति मिलेगी बल्कि कैरियर में भी वृद्धी होगी। अपने काम को समय पर पूरा करने की कोशिश करें, इससे आपके अधिकारियों पर आपका बहुत ही अच्छा प्रभाव पड़ेगा और आप बेकार के तनाव से भी बच सकेंगे। लॉटरी पर दांव लगाना जारी रखिए, क्योंकि आज आपको कहीं से अचानक धन मिलने के संकेत हैं। आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली है, लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि आप अपनी जमी जमाई नौकरी छोड़ दें। हां बस आर्थिक लाभ के लिए हाथ पांव मारते रहें, लाभ होगा जो पहले नहीं दिख रहा था।
मकर राशिः खर्चों पर थोड़ा काबू रखना होगा
11 of 13
मकर राशि
आपको विदेश जाने का न्योता मिल सकता है। इसलिए अपने आंखें और कान खुले रखें ताकि आप सही अवसर को हाथ से ना जाने दें। ये न्योता काम से संबंधित हो सकता है। या फिर निजी भी हो सकता है। कैसा भी हो लेकिन इससे आपको लाभ होगा। लेकिन आपको अपने खर्चों पर थोड़ा काबू रखना होगा।
आप लगातार अपने कैरियर को आगे बढ़ाने का प्रयास करते रहेंगे। लेकिन ध्यान रखें कि इसके लिए आप ऑफिस में बहुत ज्यादा काम करना शुरू ना कर दें। आप पर काम का बोझ बहुत बढ़ गया है और आप कुछ थका हुआ सा महसूस करने लगे हैं। संतुलन बना कर रखें। अगर जरूरत हो तो काम को पूरा करने के लिए आप थोड़ा और समय भी मांग सकते हैं।
अगर आप कानून संबधित काम करते हैं, विशेषकर सामाजिक कानून तो आपका आज का दिन अत्यंत लाभदायक होगा। आपके हाथ में एक बड़ा काम अर्थात व्यवसाय आएगा या फिर आपको पद वृद्धि मिलेगी। इस समय को अपने आर्थिक लक्ष्य को पाने के लिए इस्तेमाल करें।
कुंभ राशिः आर्थिक मामले में आज का दिन आपके अनुकूल है
12 of 13
कुंभ राशि
अगर आपके दोस्त या रिश्तेदार समुद्र पार से आए हुए हैं तो शायद आज वो आपसे मिलने आपके घर आ सकते हैं। इसलिए अपने घर की साफ-सफाई करके तैयार रहें। आपकी खातिरदारी के बदले में आपको उन से परदेस में छुट्टियां बिताने का निमंत्रण मिल सकता है।
किसी खास काम को करने में आज आपको तनाव पूर्ण परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन इससे आपको अपनी छुपी हुई प्रतिभा को दिखाने का मौका भी मिलेगा। इसलिए दिए गए काम को पूरी मेहनत से पूरा करने की कोशिश करें।
आप पिछले कुछ दिनों में कोई बड़ी खरीदारी करने की सोच रहे हैं, शायद कोई नई कार या बाईक। तो आज ये खरीदारी करने का शुभ दिन है। आर्थिक मामले में आज का दिन आपके अनुकूल है, तो आज अपनी कार या बाइक के सही मॉडल का चुनाव कर ही लें।
आज आप किसी शांत जगह पर आत्म-चिन्तन करें। आप लंबे समय से बहुत कड़ी मेहनत कर रहे हैं। ये ब्रेक आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आत्म-चिन्तन से आप खुद को नकारात्मकता से दूर रख पाएंगे।
काम करने के आपके नवीन तरीकों के कारण आपको उच्चाधिकारियों से सम्मान मिल सकता है। अपनी इस रचनात्मकता से आपको और लाभ उठाने की कोशिश करनी चाहिए। आपको अपने नकारात्मक अनुभवों से भी कुछ सीखना चाहिए और भविष्य में उन्हें नए तरीके से करने की कोशिश करनी चाहिए। साथ ही आपको विषम परिस्थितियों में भी आसानी से काम करने की कला सीखनी चाहिए।
यदि आपको किसी जमीन या संपत्ति खरीदने में विवाद का सामना करना पड़ रहा है तो आप देखेंगे कि अचानक इन समस्याओं का समाधान होता चला जायेगा। आपके अथक परिश्रम से शुरुआती दौर में होने वाली बाधाएं दूर हो चुकी हैं तथा अब आप अपने व्यवसाय को सुचारु रुप से संचालित कर सकते हैं।