7 जनवरी का दिन कई राशियों के लिए शुभ साबित होने वाला है, क्लिक कर के जानिए आज आपको कौन से लाभ मिलने वाले हैं।
विज्ञापन
मेष राशि: आज सारी समस्याएं खत्म होंगी
2 of 13
मेष राशि
आज आपकी जिंदगी की लंबे समय से चली आ रही समस्याएं खत्म हो जाएंगी। इस समय का लंबे समय तक खिंचने का कारण इस समस्या से जुड़े लोगों के विचार ना मिलना हो सकता है। खैर जो कुछ भी हो आप जश्न मना सकते हैं। आज अपने प्रेमी के साथ छुट्टी पर जाने के बारे में विचार करें। प्रेमियों के लिए उत्तर दिशा में प्रस्थान करना सबसे सही है।
यदि आप छुट्टियों पर विचार कर रहे हैं तो इसी दिशा में जायें। अपनी सही जगह प्राप्त करना आपके लिए आसान नहीं होगा, क्योंकि आप एक जगह से दूसरी जगह घूमते फिर रहे हैं। आज आप सोच रहे हैं कि आप अपनी सुविधा के दायरे से बाहर निकल कर कोई नया कैरियर शुरू करें। यदि आप अपना व्यापार बढ़ाना चाह रहे हैं तो आज का दिन शुभकारी है। प्रचार, धंधा बढ़ाने का सबसे बढ़िया तरीका है, इसके जरिये लोगों तक आपके व्यापार की जानकारी पहुंचेगी। ध्यान से आज आप रोमांचित और योग से आप अपनी भावनाओं पर काबू रखना सीख पाएंगे।
विज्ञापन
वृष राशि: परिवार का कोई सदस्य खुशखबरी दे सकता है
3 of 13
वृष राशि
आज आपके परिवार का कोई सदस्य आपको कोई खुशखबरी दे सकता है। आज आपको कोई खुशखबरी मिलने के प्रबल संकेत हैं। आज आपके आस-पास का वातावरण सकारात्मक रहेगा। आज आप अपनी रोमांस से भरी जिंदगी से बोरियत महसूस कर रहे हैं। केवल अपने साथी के साथ अन्यथा अन्य जोड़ों के साथ जिंदगी के भरपूर मजे लें। आज रचनात्मक लोगों के लिए अच्छा दिन है, क्योंकि उन्हें उनके हुनर को प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा। अगर आप इस अवसर को हाथ से ना जाने दें तो आप सफल होंगे। इन अवसरों का भविष्य में सफलता पाने के लिए पूरा प्रयोग करें। आज के दिन कईं अच्छे वित्तीय अवसर आपके समक्ष होंगे। बहरहाल उनका सही लाभ उठाने के लिये आपको सही योजना व निर्णय का सहारा लेना होगा। ये योजना लंबे समय तक चलने वाली वित्तीय समयावधि की होनी चाहिये। आज आपको अपनी सेहत के प्रति सावधान रहना होगा। टीवी पर मशीन द्वारा दिखाई गई कसरत पर ध्यान ना दें। जितना आप जानते हैं वही करें।
मिथुन राशि: अध्यात्म की ओर रुझान रहेगा
4 of 13
मिथुन राशि
आज अध्यात्म की ओर आपका रुझान पहले से अधिक रहेगा। आप धार्मिक और आध्यात्मिक मान्यताओं के बारे में सोच विचार करेंगे। इससे आपकी अपनी जिंदगी के बारे में समझ बढ़ेगी। आज आप अपने पार्टनर के साथ बहस से परहेज करें। जज्बाती होने के कारण आज आपके लिए छोटे-छोटे मुद्दे भी तूल पकड़ सकते हैं। आज आपको अपने निर्णय को ले कर अपने सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, फिर चाहे उन्हें अपने विचारों से प्रभावित करने में कुछ ज्यादा ही समय क्यों ना लगाना पड़े। अंत में आप अपने उच्च अधिकारियों और अधीनस्थों को अपनी ही तरफ पाएंगे। कहीं दूर से आर्थिक फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। विदेशी निवेश से फायदे के आज संकेत हैं। यदि आप विदेश में अपना व्यापार बढ़ाना चाह रहे हैं तो यह सही वक्त है। आप विदेशी पार्टियों से संपर्क बढ़ाइये आज इससे फायदे दिखेंगे।
आज आपको पाचन में समस्या होने के संकेत हैं। आज शुद्ध और शाकाहारी भोजन लें। मिठाई और शराब से दूर रहें।
विज्ञापन
कर्क राशि: किसी नये व्यक्ति के साथ रिश्ते बनने की प्रबल संभावना है
5 of 13
कर्क राशि
किसी नजदीकी रिश्तेदार के साथ आपका रिश्ता खराब हो सकता है। आज अपनी तरफ से अपने रिश्ते को सुधारने की पूरी कोशिश करें। इसकी शुरूआत आप अपनी जुबान पर काबू रख के कर सकते हैं। आज आपके किसी नये व्यक्ति के साथ रिश्ते बनने की प्रबल संभावना है। कुछ करने से पहले निश्चित कर लें कि यह सिर्फ आकर्षण तो नहीं, क्योंकि उससे आपको बाद में निराशा ही हाथ लगेगी। आपको ऐसे बहुत से मौके मिलेंगे, जब कि आपको अपनी समझदारी, रचनात्मकता, व क्रियात्मकता का परिचय देना होगा। कभी-कभी कुछ दान देना ठीक ही होता है। इससे टैक्स तो बचता ही है पुण्य भी कमाया जाता है। याद रहे आपके पास कुछ आ रहा है तो उसे आगे भी दीजिए। आप सुबह उठेंगे तो आपको सिरदर्द, दांतदर्द जैसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दिन खत्म होने तक आप आराम महसूस करेंगे। आप इस के बारे में बिल्कुल चिंता न करें क्योंकि ये न ठहरने वाली बीमारी हैं। ठीक खान-पान रखें, व्यायाम करें।
विज्ञापन
सिंह राशि: विदेश से आपको आर्थिक लाभ के संकेत हैं
6 of 13
सिंह राशि
आज आप उन लोगों से थोड़ा हताश हैं जिन्होंने आपको निराश किया है। आपको लगेगा कि लोग वादे तो कर लेते हैं लेकिन उन्हें निभाते नहीं। आपको आज अपना दिमाग शांत रखना होगा। आज के दिन आपसी रिश्ते बनाएं एवं उन पर अपना ध्यान केन्द्रित करके अमल करें। अपने साथी को अपनी भावनाओं से अवगत कराएं, जिससे आपको सकारात्मक फल भी प्राप्त हो सके। व्यावसायिक काम को समय पर पूरा करने की आपकी लगन के कारण आपको सफलता मिलेगी। हालांकि अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए आपको अपनी तकनीक में थोड़ा बदलाव लाना होगा। आज विदेश से आपको आर्थिक लाभ के संकेत हैं। कहीं दूर से आसानी से पैसा मिलने के संकेत हैं। यदि आपने विदेश में निवेश किया है या विदेश से किसी अच्छे समाचार की प्रतीक्षा है तो आज वह दिन है। खुशखबरी मिलेगी। आज आप अपना मन और ध्यान योग में केन्द्रित करेंगे ताकि आप बढ़ते वजन पर रोक लगा सकें। आज लोग आपकी त्वचा की तारीफ करेंगे।
विज्ञापन
कन्या राशि: आज परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकेंगे
7 of 13
कन्या राशि
आप में से वो लोग जो अपने परिवार से दूर रह रहे थे अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकेंगे। इस समय का प्रयोग आप अपनी पुरानी मीठी यादों को ताजा करने के लिए भी कर सकते हैं। साथी के दूर होने के कारण आप महसूस करेंगे कि आपसे लापरवाही बरती जा रही है, आप पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। आज आपको व्यावसायिक सफलता मिलेगी। जो आपको गर्व और उत्साह से भर देगी। ये उन्नति पा कर आपको ये एहसास होगा कि आपने सही समय पर सही कदम उठाए और जब बात आपके काम की आती है तो आप किसी से भी नहीं घबराते। विदेश से लाभ के समाचार मिलेंगे। यदि आपका विदेशी ग्राहकों से लेना देना है तो आज का दिन आपके लिए फायदे का है। अपना उत्पादन और ज्यादा बढ़ाने में लग जाइये ताकि ग्राहकों की मांग पूरी कर सकें। आज आप कुछ आराम महसूस करेंगे। अगर आप अपनी कूलह या कमर की परेशानी से परेशान हैं तो आराम करने से आपको अच्छा महसूस होगा और आपके काम करने की क्षमता भी बढ़ेगी और दर्द को आराम मिलेगा।
तुला राशि: रोमांस से भरपूर होगा आज का दिन
8 of 13
तुला राशि
आज आपको ये जान कर बहुत बुरा लगेगा कि जिनको आप अपना दोस्त समझते थे, वही पीठ पीछे आपकी बुराई करते हैं। ये सब सुन कर आप अपना आपा ना खो बैठें बल्कि शांति व धैर्य से परिस्थिति को संभालने की कोशिश करें। आज आपके लिए हर तरफ रोमांस ही रोमांस है। आपके पास कुछ खाली समय है, जिसमें आप अपनी भावनाओं को अलग अंदाज में पेश कर सकते हैं। अगर आपका अपना व्यवसाय है तो उच्च अधिकारी आपके व्यवसाय को एक नई दिशा देंगे। अगर आज आप अपने उच्च अधिकारियों से अपनी तनख्वाह में इजाफे की बात करने के बारे में सोच रहे हैं तो इस बात को कुछ समय के लिए टाल दें। आज आपको धन का कुछ नुकसान होने का संकेत हैं। नुकसान कम से कम हो इसके लिए निवेश के मामले में सावधान रहें। आप के जोड़ों में दर्द रहेगा इसलिए इन्हें आराम दें। आप दर्द के लिए योग और व्यायाम करें आप अच्छा महसूस करेंगे। आज मौसम का भी ध्यान रखें।
वृश्चिक राशि: लक्ष्य की ओर ठोस कार्य जारी रखें
9 of 13
वृश्चिक राशि
विद्यार्थी आज अपनी पढ़ाई को एक तरफ रख कर अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करना चाहेंगे। आज आप अपने दोस्तों के साथ घूमने-फिरने जाएं लेकिन इसके बाद फिर से पढ़ाई में लग जाएं। आपका अपने साथी के साथ रिश्ता प्रेम से भरपूर होगा, जिसका प्रतिकार साथी से आपकी इच्छानुसार आपको प्राप्त होगा। आज आप किसी कैरियर सलाहकार से सलाह लेने की चाह रखेंगे। ये व्यक्ति आपकी कैरियर से संबंधित सभी परेशानियों को दूर कर देगा। लेकिन आपको ध्यान रखना है कि आप सही सलाहकार का चुनाव करें, ताकि आपका सही मार्गदर्शन हो और आप अपनी आवश्यकता अनुसार सही कैरियर का चुनाव कर सकें। इन दिनों यदि आप सावधान नहीं रहेंगे तो हो सकता है कि आपको कठिन परिस्थितियों से गुजरना पड़े। अपने लक्ष्य की ओर इसी प्रकार ठोस कार्य जारी रखें आप सभी धन बाधाओं को पार करते हुए सफलता हासिल करेंगे। अगर आपको बल्डशुगर जैसी समस्या है तो आज आपको ध्यान रखना होगा कि शुगर की कितनी मात्रा आप ले रहे हैं।
धनु राशि: आज दोस्तों से प्रशंसा मिलेगी
10 of 13
धनु राशि
आज आपको अपने दोस्तों से खूब प्रशंसा मिलेगी। शायद आपके सहकर्मी भी आपकी तारीफ के पुल बांधें। आप बहुत बुद्धिमान व्यक्ति हैं। अगर कोई आपसे सलाह मांगने आए तो उसे निराश ना करें और जितना आप उसके लिए कर सकते हैं करें। आपके जीवन में रोमांस की न्यूनता इसे नीरस बना रही है। सोच समझकर अपने जीवन में नई ताकत व स्फूर्ति लाने का प्रयास करें। यदि आप लेखक अथवा पत्रकार हैं तब आज का दिन श्रेष्ठ व शुभ है। आपके पास नवीन संपर्कों के साथ प्रस्ताव होंगे। अपने नवीन काम के लिये समय दें और आप देखेंगे कि कैसे समय करवट बदलता है। आज इस बात पर नजर रखें कि शेयर बाजार में क्या कुछ चल रहा है, इससे भविष्य में निवेश करने में आसानी रहेगी। इस समय से सबक लें, इसका फायदा भविष्य में मिलेगा। आज आप खुद को ज्यादा ऊर्जावान् महसूस करेंगे। और यह सब अच्छी नींद की वजह से है। अपनी इस ऊर्जा का इस्तेमाल ताजी हवा लेने में और व्यायाम करने में लगाएं, ताकि यह ऊर्जा बराबर बनी रहे।
मकर राशि: वाहन चलाते समय सतर्क रहें
11 of 13
मकर राशि
अगर आप कोई कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं तो आपकी जीत निश्चित है। किसी अनुभवी वकील की सलाह लें। चिंता की कोई बात नहीं है क्योंकि उच्चाधिकारी आपके पक्ष में रहेंगे। आज आप अपने साथी को मनाना चाहेंगे। आज के दिन यदि आप बेरोजगार हैं तब नवीन नौकरी के प्रस्ताव अवश्य मिलेंगे परंतु वे उसी कार्यक्षेत्र में हो, ये जरूरी नहीं। आपको साक्षात्कार के लिये बुलावा भी आएगा, परंतु ये वो काम नहीं होगा जो आप करना चाहते हैं। जो लोग किराये के घर में रह रहे हैं उनके अपने घर का सपना साकार होने जा रहा है। कर्ज के आवेदन के लिए यह सही समय है। आज आपके साथ कोई हादसा घट सकता हैं, जिसमें चोट लगने के संकेत हैं, इसलिए वाहन चलाते समय या खाना बनाते समय आपको बहुत सतर्क रहने की जरूरत हैं। इस बात का ध्यान रहें की आप जो भी काम करें ध्यान से करें ताकि आपको कोई नुकसान ना हो। कोई भी आग का काम या किसी भी नुकीले पदार्थ का काम करते समय ध्यान अवश्य दें।
कुंभ राशि: सेहत का ख्याल रखें आज
12 of 13
कुंभ राशि
घर पर बनी अशांति आज आपको चिंता के दो- चार पल दे सकती है। अपने गुस्से को काबू में रखने की पूरी कोशिश करें। फिर चाहे घर की अशांति का कारण आप ना भी हों, तो भी मानसिक शांति के लिए अपनी भावनाओं पर काबू रखें। अपने साथी की वजह से आपकी दयालुता एवं नरममिजाजी अपनी चरम सीमा पर है। यदि आप किसी भी प्रकार की रक्षा सेवा में जाना चाहते हैं तो आज का दिन इस प्रकार के आवेदन के लिये श्रेष्ठ है। आज के दिन की गई शुरूआत आपको सही सफलता का मार्ग दिखाएगी। यदि इस समय आपको धन की आवश्यकता है तब ये तय है कि आपके उच्चाधिकारी आपको कुछ धन अग्रिम दे सकते हैं। आपको इस मौके का फायदा उठाते हुए अपनी फिलहाल की तंगी से छुटकारा पाना चाहिये। साथ ही ये भी ध्यान रखें कि समय पर आपको इन पैसों को लौटाना है। आज आपको सेहत से सम्बन्धित कोई परेशानी होने के संकेत हैं। हो सकता है, आपको कोल्ड हो जाए। आज आपको पूरे दिन जुकाम, सूखा गला और बुखार जैसा महसूस हो सकता है।
आज आप अपनी बड़ी समस्याओं को हल करने के प्रयास शुरू कर देंगे। ये समय बीमारियों या मुद्दों को केवल ऊपर से हल करने का नहीं है। आपको उन्हें जड़ से मिटाने का प्रयास करना चाहिए। आज आप अपने को काम व संबंध की कशमकश में फंसा पाएंगे। अपने साथी को महत्वपूर्ण महसूस कराने से आप भी अधिक प्रसन्न व सहज रहेंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में आगे बढ़ने के नए मौके मिलेंगे। अगर आप कोई नया व्यवसाय शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है। आज आपको अपनी ताकत व रुझान का विष्लेशण करना चाहिए, इससे आने वाले समय में आपको लाभ होगा।
अचल सम्पत्ति जो विवाद में फंसी थी आज के दिन उसका निपटारा निश्चित रूप से होने की सम्भावना है। आज आप पूरा दिन खेल में गुजारेंगे, क्योंकि खुद को स्वस्थ और युवा बनाए रखने का ये ही एक रास्ता है। आज आपका मन व्यायाम करने में ही नहीं बल्कि टीम के लिए खेल खेलने में भी लगेगा।