आज ग्रहों की स्थिति का आपके जीवनए नौकरीए व्यवसायए प्यार और परिवार पर कैसा असर रहेगा जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल।
विज्ञापन
मेष राशि: किसी खास दोस्त की तरफ आकर्षित होंगे
2 of 13
मेष राशि
आज जहां तक आपके व्यावसायिक उद्देश्यों का सवाल है आपके सितारे गर्दिश में ही हैं। आपको इसी जीवन में सब कुछ चाहिए जैसे दोस्त, परिवार, पैसा शोहरत और सफलता। अपने लक्ष्यों को पाने के लिए अभी से काम पर लग जाएं। आजकल आप बहुत रोमांटिक महसूस कर रहे हैं और अपने दोस्तों के साथ प्यार का इजहार करना चाहते हैं। आप विशेषरूप से किसी खास दोस्त से आकर्षित भी हैं। आज आप अपने मन को खुशगुबार रखें, क्योंकि आज आपका प्यार परवान चढ़ने को है। आज का दिन विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई से बाहर निकलकर थोड़ा आराम करना चाहिये। जो थकान आपको पढ़ाई के कारण आ रही है, उसे सिर्फ एक अच्छा बदलाव ही खत्म कर सकता है। आप हल्के-फुल्के भोजन से दूर रहें। अपना ध्यान ताजे फलों पर लगाएं, क्योंकि आज आपको पेट की समस्या से निजात मिल सकती है, अपने अच्छे स्वास्थ्य पर ध्यान केन्द्रित करें। ऐसा करने से आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।
विज्ञापन
वृष राशि: आज लोगों के आकर्षण का केन्द्र रहेंगे
3 of 13
वृष राशि
आज आपको प्रसिद्धी मिल सकती है जिस के कारण आपको सराहना मिलेगी और आप लोगों के आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। इस सफलता का भरपूर आनंद लें क्योंकि इसे प्राप्त करने के लिए आपने बहुत मेहनत की है। रोमांस की दुनिया में आज के लिए आपकी सीख यही रहेगी कि अगर आप अपने पार्टनर से प्यार पाना चाहते हैं तो आपको भी वह उसे देना होगा। यह एकतरफा नहीं हो सकता। यदि आप फैशन के जगत से ताल्लुक रखते हैं तब आज का दिन विशेष फलदायी है। आज का दिन जनसंपर्क में बीतेगा, जिसमें लोगों से मिलना जुलना हो सकता है। आज आपको अधिक खर्च के कारण सामने आने वाली स्थिति का सामना करना होगा। वो अतिरिक्त खर्चा हालांकि आपकी जेब पर भारी था लेकिन आपने हिम्मत कर उसे खरीद डाला।आज आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा तभी वजन कम कर सकेंगे। अपने खान-पान का ध्यान रखें और ज्यादा शारीरिक काम करें।
मिथुन राशि: रोमांस के क्षेत्र में सकारात्मक विकास की संभावना है
4 of 13
मिथुन राशि
आज आप बहुत खुश होंगे कि आपने अपनी समस्या का हल ढ़ूंढ़ लिया। बहुत लंबे समय से आप इस परेशानी का सामना कर रहे थे। शांति और समझ से इस समस्या का हल निकल आएगा जो कि सभी के हित में होगा। पिछले कुछ समय से रोमांस के क्षेत्र में कईं रुकावटें आई हैं, किन्तु अब सकारात्मक विकास होने की पूरी संभावना है। अगर आप अपनी नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं तो आज आपको थोड़ी परेशानी होगी। ध्यान रखें कि आप जितने ऊंचे पद पर होते हैं, नौकरी बदलना आपके लिए उतना ही मुश्किल हो जाता है। जमीन-जायदाद के मामले में उनके कागजातों को सावधानी पूर्वक अध्ययन करें क्योंकि मामूली त्रुटियां भी किसी बड़े झंझट का कारण बन सकती हैं। आप जोखिम भरे जमीन जायदाद के मामले में कदम रख रहे हैं। आपसे जमीन के कागजातों को पढ़ने में कोई भूल भी हो सकती हैं। आपको आराम करने के लिये योग और ध्यान का इस्तेमाल करना चाहिये।
विज्ञापन
कर्क राशि: पुराने निवेश का लाभ मिलेगा
5 of 13
कर्क राशि
आज आपके दोस्तों को आपकी मदद व सलाह की जरूरत है। आपको उनकी मदद जरूर करनी चाहिए। आखिरकार आपका रिश्ता ही कुछ ऐसा है। खूब सोच समझ कर ही किसी को कोई सलाह दें। अपने संबंध को गहरा करने के लिए आप दोनों का प्रयास रंग लाएगा व आज आप अपने साथी के साथ अधिक आनंददायक समय बिताएंगे। आज अपने कार्यक्षेत्र में आप कुछ नए संबंध बनाएंगे, जिनसे आपको भविष्य में लाभ मिलेगा। नए लोगों से मिलने को तैयार रहें व अपने साथियों से गहराई में बात करें। आज तो सब तरफ से खुशी का दिन है। बहुत पहले आपने जो निवेश कर रखा था उसका आज बढ़िया लाभ मिलने वाला है। कोई पुराना लेनदेन जो आप भूल ही चुके थे उसका भी आपको आज लाभ मिलेगा। आप भूतकाल के बारे में सोच कर समय खराब न करें। आप अपनी उर्जा बचा कर रखें और उसका सकारात्मक उपयोग करें। आप खुद को मानसिक तनाव से दूर रखें। आप वही करें जो इस वक्त आपको अच्छे जीवन की ओर ले जाये।
विज्ञापन
सिंह राशि: किसी छोटी यात्रा पर जा सकते हैं
6 of 13
सिंह राशि
आज आप किसी छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। ऐसी यात्रा जिसकी आपने कभी आशा भी नहीं की थी इस यात्रा पर खूब मजे करें। ये यात्रा आपके लिए बहुत अच्छी साबित होगी। अगर आपकी पिछले दिनों अपनी प्रेमिका से अनबन हुई है तो आज आप थोड़ी राहत महसूस करेंगे। आज के दिन आपको आजीविका के क्षेत्र में कुछ सफलता मिलने की उम्मीद है। वर्तमान में पदोन्नति तो नहीं परंतु किसी प्रकार की पहचान या प्रसिद्धी मिल सकती है। हो सकता है, कहीं से आपको ऐसी रकम मिले जिसके लिए आपने कभी कोई प्रयत्न भी नहीं किया हो। हो सकता कोई आपको तोहफा दे दे, कोई आपको अपना उत्तराधिकारी बना ले, या भाग्य भरोसे कोई और धन हाथ लग जाए। जो भी हो यह ऐसा धन है जिसकी आपको कोई उम्मीद नहीं थी। आप भी किसी को कुछ दान करें, या फिर जिन्हें प्यार करते हैं उन्हें कोई उपहार ही दे दें। यानी जिस ढंग से धन आया उसी ढंग से उसमें से कुछ खर्च करें। अच्छी आदत डालें और हर समय खुश रहने की कोशिश करें।
विज्ञापन
कन्या राशि: सकारात्मक रहें, आर्थिक लक्ष्य पा लेंगे
7 of 13
कन्या राशि
आज अपने आप को किसी भी व्याकुलता से बचाने के लिए किसी के द्वारा दी गई सूचना की सत्यता को अवश्य जांच लें। यूं ही किसी बात या अफवाह को सुन कर कोई भी निर्णय ना लें। आज अगर आप अपने पार्टनर के चुनाव को लेकर माता-पिता को मनाने में लगे हैं तो आपको अपनी बात से उन्हे प्रसन्न करने में सफलता मिल सकती है। आप ऑफिस में समय से ना पहुचने को अपनी आदत ही बना चुके हैं। आज आप समय पर पहुंचें वरना बॉस के सामने पेश होना पड़ सकता है। अच्छा होगा कि आप अपनी सभी सीमाओं का पालन करें अन्यथा सभी की उंगलियां आपकी तरफ ही होंगी। आर्थिक प्रबंधन में अपने महारथ और सकारात्मक सोच की बदौलत आप आसानी से अपना आर्थिक लक्ष्य पा लेंगे। आप अपने काम में बहुत सफल होंगे। ध्यान रहे, आज यात्रा करते समय आप वाहन ठीक से चलाएं क्योंकि आज कोई दुर्घटना होने के संकेत हैं। आज आपको सावधानी बरतने की जरूरत हैं।
तुला राशि: प्रियजनों से खुशियां मिलेंगी
8 of 13
तुला राशि
आपके प्रियजन आज आपको बहुत सी खुशियां देंगे और आप उनके साथ इन खुशियों का जश्न मनाएंगे। अपने परिजनों के साथ किसी छोटी सी यात्रा पर जाने के लिए भी समय शुभ है। आज आप आनंद प्राप्त करने की भावना के कारण सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करेंगे। अगर आप हाल ही में घर पर या कार्यस्थल पर दूसरों को अपने विचारों से अवगत कराने की कोशिश कर रहे हैं तो आपको उनके विरोध का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप अपनी बात मनवाना चाहते हैं तो आपको लगातार कोशिश करते रहना होगा। हाल के दिनों में आप जहां भी हाथ डाल रहे हैं फायदा ही फायदा हो रहा है। यही सोचकर आप इन दिनों निवेश के मामले में कुछ बड़े जोखिम उठाने को तैयार हैं। आज आपको अपने भावनात्मक विचारों पर नजर रखनी होगी। हो सकता है पढ़ाई या फिर किसी काम का बोझ आप पर बना रहे। आप किसी से अपने मन की बात कह सकते हैं ताकि आप तनाव कम महसूस करें और खुद को आराम भी दें।
वृश्चिक राशि: नये व्यावसायिक रिश्ते बनेंगे
9 of 13
वृश्चिक राशि
आज शायद आप बहुत ही चिंतित रहेंगे। अपनी चिंता को दूर करने के लिए अपने परिवार और दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएं। आपकी ये चिंता अस्थाई है जो जल्दी ही खत्म हो जाएगी। आज आपको चाहिए कि आप विचार करें, क्या आपके आपसी रिश्ते वास्तव में प्रेम व ईमानदारी से परिपूर्ण हैं? आप अपने उन गोपनीय शंकाओं से जूझ रहें है, जोकि आपके साथी की जानकारी में नहीं हैं। कार्यक्षेत्र में आज आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि कोई छोटी सी परेशानी बार-बार आपको परेशान कर रही है। आज कोई लम्बित पड़ा व्यवसाय लेन देन फाइनल हो जाएगा और नये व्यवसाय के भी रास्ते खुलेंगे। नये संपर्क और व्यावसायिक रिश्ते बढ़ायें। आज के दिन को एक रचनात्मक दिन बना लीजिए। आज आप अपने स्वास्थ्य को उच्च स्तर पर पाएंगे। आपके पास सही मात्रा में ऊर्जा है तो उसका उपयोग जरूरी व्यायाम करने में करें। आप खुद को स्वस्थ रखने की अच्छी आदत को बनाये रखें।
धनु राशि: स्वास्थ्य का ध्यान रखें
10 of 13
धनु राशि
आज आपको एहसास होगा कि आए दिन आपके घर में छोटी-छोटी बातों पर झगड़े हो रहे हैं। परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद बढ़ रहा है। आज आपके किसी प्रियजन का मूड खराब भी हो सकता है।
आज आप को किसी अनपेक्षित व्यक्ति से डेटिंग का प्रस्ताव मिल सकता है, जो आपको हैरानी में डाल सकता है। जरूर जाएं और आनंद करें। इस समय आपका आत्मविश्वास ऊंचाई के शिखर पर है। आप अपने सभी काम अपने उच्चाधिकारियों की उम्मीद के अनुसार ही पूरे कर सकेंगे। आप अपने काम को सौ प्रतिशत मन लगा कर ही करते हो। यदि आपने शेयर बाजार में पहले कभी पैसा नहीं लगाया और इसके लिए सोच रहे थे तो आज इसकी शुरुआत करने के लिए बढ़िया दिन है। आज त्वचा से सम्बन्धित कोई परेशानी हो सकती है। सूरज से बचकर रहें और ज्यादा पानी पीयें। इससे आपकी त्वचा स्वस्थ होने के साथ-साथ चमकने भी लगेगी।
मकर राशि: मजे करने का है दिन
11 of 13
मकर राशि
इस समय आपको पैसा, पहचान और सफलता सब कुछ मिल सकता है। आज आपके मजे करने का दिन है। आखिरकार जिन्दगी ने आपको जो कुछ भी दिया है उसके लिए आपने बहुत मेहनत की है।
अकेले लोगों का दिन आज उनके लिए नया प्यार लाएगा। अब यह आप के ऊपर है कि इस मौके का आप कितना फायदा उठाते हैं। वह व्यक्ति आपके कार्यस्थल पर मिल सकता है। आज कोई खास काम या आकर्षक योजना आपको सारा दिन घेरे रहेगी। आपका सारा दिन इसके बारे में सोचने में ही निकल जाएगा। अगर आप व्यवसाय में हैं तो आज कोई नयी योजना शुरू करने से पहले सावधान रहें। कोई ऐसा काम तो आज कतई शुरू न करें जिसमें मोटी लागत आ रही हो क्योंकि आज का दिन ऐसा काम शुरू करने के लिए ठीक नहीं। आज आप बच कर रहें, ज्यादा तनाव और टेंशन से ब्लडप्रेशर बढ़ सकता हैं। दिमाग को ठन्डा रखें और ज्यादा टैन्शन ना लिया करें। आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है।
कुंभ राशि: कानूनी फैसला हक में रहेगा
12 of 13
कुंभ राशि
कोई कानूनी फैसला अब आपके हक में रहेगा। अब आपको अपने प्रयासों का फल मिल सकेगा। सब कुछ ठीक हो जाएगा लेकिन आपको अपने गुस्से को काबू में रखना होगा। अब खुशियों का समय आ गया है। आज आपको लगेगा कि आपके प्रेम जीवन में आपका कोई नहीं है। फिर भी, आज का दिन आपके लिए परिवर्तन ला सकता है। आप काम से संबंधित एक छोटी सी यात्रा करेंगे, संभवतः विदेश में। आपको अपने स्वभाव पर संयम रखते हुए सारे काम करने होंगे व अपनी प्रतिभा सिद्ध करनी होगी। सारे लक्ष्यों को आप अच्छे से पूरा कर पाएंगे। आज आप लम्बी अवधि के लिए किसी सौदे पर निवेश कर सकते हैं। आपको यह अवसर जल्दी से ग्रहण कर लेना चाहिए। हो सकता है, आज आप अपनी स्वास्थ्य दिनचर्या को अपने सामाजिक जीवन से मिलाएं, जिसका मकसद आपका स्वास्थ्य हो सकता है। आज अपने दोस्त को व्यायाम करने या फिर क्लब जाने के लिए कहें।
अपने दरवाजों को ठीक से बंद करके रखें, नुकसान हो सकता है। इस बात का ध्यान रखें कि आफका घऱ पूरी तरह से सुरक्षित ही हो वरना बेकार का नुक्सान उठाना पड़ सकता है। आशा है कि आप किसी के प्यार में डूब कर अपना दिल उसे दे दें। आप अपनी भावनाओं को साथी के समक्ष अभिव्यक्त करें तो आप पायेंगे कि सामने वाले का भी वही हाल है। आज व्यावसायिक क्षेत्र में आने वाले मौके को हाथ से ना जाने दें। इसका लाभ उठने के लिए जो भी फैसला लेना हो जल्दी ही लें। इन कठिनाइयों से आपको भविष्य में आने वाली कठिनाइयों का सामना करने में मदद मिलेगी। आज आप किसी बड़ी खरीद के विषय में सोच सकते हैं जो कि कोई कार, दोपहिया वाहन अथवा और कोई बड़ी वस्तु हो सकती है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज आप हल्का महसूस करेंगे। आप आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। आप गहरी सांस लें, अपने खान-पान का ध्यान रखें। आपको काफी हल्कापन महसूस होगा।