फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज कई राशियों में लाभ का योग है, आपकी राशि में क्या है देखिए

Mon, 07 Nov 2016 10:24 AM IST
एस्ट्रोयोगी
विज्ञापन
1 of 13
राशि
‌स‌ितारों की स्‍थ‌ित‌ि बता रही है क‌ि आज कई राश‌ियों में लाभ का योग बना है। आपकी राश‌ि में आज स‌ितारों की क्या स्थ‌ित‌ि है जानने के ल‌िए पढ़ें आज का राश‌िफल।
विज्ञापन

मेष राश‌िः आपको कई तरह से लाभ हो सकता है

2 of 13
मेष राश‌ि
आज शायद आप खुद को अपनी इच्छाओं और जिम्मेदारियों के बीच झूलता हुआ पाएंगे। एक तरफ आप सामाजिक समारोह में बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहेंगे और दूसरी तरफ आपको इस बात का भी ध्यान रखना है कि आप अपना काम भी समय पर पूरा करें। ये संतुलन बनाए रखना तो कभी भी आपकी परेशानी थी ही नहीं। तो फिर देर किस बात की है सब को खुश रखें।
आज अपने साथी से प्यार की छोटी निशानी या उपहार आपको खुशी प्रदान करेगा, जिस उपहार के बारे मे आपने सोचा भी ना था, वह आपको तहे दिल से खुशियां प्रदान करेगा। आज अपने ग्राहकों से मिलने के लिए समय शुभ है, इसलिए आप बाहर ज कर इनसे मिलकर अपने संबंधों में सुधार ला सकते हैं। आज आप जो संबंध बनाएंगे उनसे आने वाले समय में आपको कई तरह से लाभ हो सकता है। हालांकि सभी संबंध आपके लिए शुभ नहीं रहेंगे, लेकिन इनमें से एक या दो से तो आपको लाभ होगा ही। आज का दिन आपको सुनिश्चित रूप से उस प्राप्ति अथवा पदोन्नति के अवसर देगा जिसके विषय में आप लंबे समय से सोच रहे थे। आज अपनी गुणवत्ता का पूरा उपयोग कीजिये जिससे आपको लेकर किसी प्रकार की नकारात्मक बातें न हो सकें। आज का दिन आपको कोई अच्छा व्यापारिक अवसर दिला सकता है।
विज्ञापन

वृष राश‌िः नए अवसरों के दरवाजे खुल जाएंगे

3 of 13
वृष राश‌ि
आज आपका आत्म विश्वास ऊंचाई के शिखर पर रहेगा। हर क्षेत्र में आपकी उत्पादन क्षमता अच्छी रही है जिसके लिए आपको बहुत प्रशंसा भी मिली है। इस सकारात्मक ऊर्जा और उत्पादन क्षमता का प्रयोग आपको किसी अटकी हुई समस्या को सुलझाने में करना चाहिए। आज आप अवश्य ही इस समस्या को हल कर लेंगे। इस समय आपका काम अच्छा चलता रहेगा, लेकिन अगर आप अपने काम में और अधिक सफलता चाहते हैं तो आपको विज्ञापन का सहारा लेना चाहिए। इसकी मदद से आपके लिए नए अवसरों के दरवाजे खुल जाएंगे और आपके करियर में भी वृद्ध‌ि होगी। अपनी योजना ध्यान से बनाएं और अपने श्रोताओं को भी ध्यान से चुनें और फिर देखें इसका फायदा आपको कितनी जल्दी मिलता है। जहां तक आर्थिक मामलों की बात है, आपको आज किसी आर्थिक सलाहकार की सलाह की जरूरत पड़ेगी। किसी निवेश संबंधी मामले को लेकर आप उलझन में रहेंगे, ऐसे में कोई समझदार आर्थिक सलाहकार ही आपको सही सुझाव दे सकता है। उसे गौर से सुनें और उस पर अमल करें।

म‌िथुन राश‌िः अचल सम्पत्ति से लाभ मिल सकता है

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज आप बहुत खुश रहेंगे, आपकी खुशियों में कोई बाधा नहीं आएगी। शायद आपको पता नहीं कि आपका सकारात्मक व्यवहार आपके काम में दिखाई देगा, इससे आपके सहकर्मी भी आपसे प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकेंगे। आपको इस समय का पूरा फायदा उठाते हुए अपने सभी अधूरे कामों को पूरा कर लेना चाहिए।
आप में से जो शादीशुदा हैं, आज गैरजरूरी बहस के कारण अपने रिश्ते में बाधा महसूस करेंगे। आज के हालात आपको अवैध संबंध की ओर धकेलेंगे, आप दूसरे के प्रति आकर्षण का अनुभव करेंगे। आप लम्बी सांस लेकर एक बार दोबारा सोचें और ऐसा काम न करें, जिससे आपको बाद में पछताना पड़े।
आपकी संप्रेषण कला, आकर्षक व्यक्तित्व व विषम परिस्‍थ‌ितियों में भी आसानी से काम कर लेने की क्षमता के कारण व्यावसायिक क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। इससे प्रेरणा ले कर और मेहनत से काम करने की कोशिश करें। अपने साथियों की सकारात्मक प्रतिक्रिया के कारण आप और जोश से काम कर सकेंगे।
आप में से कुछ को अपनी पैतृक अचल सम्पत्ति से लाभ मिल सकता है। हो सकता है, यह आपको किसी विशेष प्रोपर्टी के रूप में प्राप्त हो। आज का दिन आपके लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि आज आप लंबे अर्से से चले आ रहे कई प्रकार के ॠणों से छुटकारा पा सकते हैं। और अन्तत: चैन की सांस ले सकते हैं।
विज्ञापन

कर्क राश‌िः शांति से आगे बढ़ेंगे और आपकी आय बढ़ेगी

5 of 13
कर्क राशि
आपके परिवार का कोई सदस्य अथवा कोई मित्र आपको निराश कर सकता है और आपके सामने कोई परेशानी भी खड़ी कर सकता है। गुस्से में आकर शायद आप उन्हें डांटना चाहें लेकिन अच्छा होगा कि आप उसे प्यार से ही समझाएं। उनको सजा देने की बजाय प्यार से समझाना ही ठीक होगा तभी उन्हें अपनी गलती का एहसास होगा। रोमांस की दुनिया में आज सब्र ही सब कुछ है। आप महसूस करेंगे कि आपका गुस्सा ही आपसे वो चीजें कहलवा रहा है, जिनको लेकर आप बाद में पछताने वाले हैं। आज आपका गुस्सा बहुत देर तक नहीं टिकेगा, पर गुस्से के वक्त कहे गए कुछ अनुचित शब्दों का बुरा असर काफी दिनों तक रहेगा। आज आपका लक्ष्य होना चाहिए –अगर कुछ अच्छा कहने को नहीं है, तो चुप रहो। आज के दिन आप विपणन और जनसंपर्क में लगे रहेंगे। यदि ये आपका कार्य क्षेत्र है तब आप काफी ज्यादा व्यस्त रहेंगे। यदि आपका क्षेत्र अलग है तब भी जनसम्पर्क आज होगा। अपने आप को सही तरीके से अभिव्यक्त करें।
आर्थिक संभावनाएं, सरकार संबधित व्यापार के लिए बढ़ेंगी आपके काम शांति से आगे बढ़ेंगे और आपकी आय बढ़ेगी। आज के दिन को ज्यादा से ज्यादा काम खत्म करने के लिए इस्तेमाल करें।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः अच्छी खबर मिलने की संभावना है

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज आपको ये सीखने की जरूरत है कि आप दूसरों के सामने खुद को कैसे ज्यादा अच्छी तरह से अभिव्यक्त कर सकते हैं ताकि दूसरे लोग वही समझें जो आप उन्हें समझाना चाह रहे हैं। इससे आप बहस और गलतफहमी से बच जाएंगे और साथ ही अपने दोस्तों, परिजनों व सहकर्मियों से अपने संबंधों को और प्रगाढ़ बना सकेंगे। आज आप अपने आप को साथी से दूर पाएंगे। इस समय का प्रयोग अपनी रुचि को पूरा करने व पुराने दोस्तों से फोन पर बात करने में बिताएं। आज कार्यालय में समूह के साथ काम करने के लिये काफी अच्छा दिन है। आपको ये महसूस होगा कि जिस प्रोजेक्ट को आप आगे बढ़ा रहे हैं, उसे इस स्तर तक लाने के लिये आपके समूह के सदस्यों का ही सहयोग आपको यहां तक लाया है। आपकी प्रेरणादायी बातों से आपके समूह को स्फूर्ति मिल सकती है। आज आपको वित्तीय क्षेत्र से एक अच्छी खबर मिलने की संभावना है। यदि आप अपनी पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे हैं अथवा किसी नवीन व्यापारिक प्रस्ताव के पाने की उम्मीद कर रहे हैं, तब आज इसके बीच आने वाली रूकावट हट जाएगी। आपकी कड़ी मेहनत का फल आपको मिलने वाला है।
विज्ञापन

कन्या राश‌िः आज अचानक कोई बड़ा फायदा होगा

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
किसी मित्र या साथी के साथ झगड़ने से आप को तनाव हो सकता है। इस तरह की परिस्थिति में आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण करना सीखना पड़ेगा। इस तनाव से बचने का एक रास्ता है कि बातचीत की दिशा में पहला कदम आप ही बढाएं और यदि शीत युद्ध की सम्भावना है तो उनके साथ नरमी से बातचीत करें।
आज अपने कार्यक्षेत्र में आप कुछ नए संबंध बनाएंगे, जिनसे आपको भविष्य में लाभ मिलेगा। नए लोगों से मिलने को तैयार रहें व अपने साथियों से गहराई में बात करें। आप कोई दोस्ती कर सकते हैं, जिससे कि कार्यक्षेत्र में आपको फायदा हो सकता है। आज किसी को भी नजरअंदाज ना करें, क्या पता भविष्य में किसकी जरूरत पड़ जाए। आज अचानक कोई बड़ा फायदा होगा, इससे पिछले दिनों के नुकसान की भरपाई हो जाएगी। इस फायदे को और बढ़ाने की कोशिश कीजिए अपने सारे पैसे अभी खर्च ना कर दें। ये मत सोचिए कि पैसा यूं ही आता रहेगा। इसलिए खर्च के मामले में मुट्ठी बांध के चलिए।

तुला राश‌ि: उत्तरदायित्व और काम के बोझ के लिये तैयार रहना होगा

8 of 13
तुला राश‌ि
आज अपने प्रियजनों से किसी बहस में ना पड़ें। इस समय कुछ झगड़ों की संभावना है इसलिए अपनी जुबान पर काबू रखें। जो बोलें सोच-समझ कर बोलें। इससे आप अनचाही परेशानी से अपने आप को बचा पाएंगे। व्यापारिक प्रबन्धकों के लिये आज का दिन शुभ है। आपको कंपनी में एक उच्च पद शीघ्र ही मिल सकता है। इसके साथ ही उत्तरदायित्व और काम के बोझ के लिये तैयार रहना होगा। आज आपको सही संभाषण कला का लाभ मिलने वाला है। आपको सही सेहत के लिये अपने काम के तनाव को लेकर कुछ कदम उठाने की आवश्यकता है। यदि आप अपना निवेश कहीं और करने की सोच रहे हैं तथा जमीन जायदाद पर आपका ध्यान है तो आपको थोड़े समय का इंतजार करना चाहिए क्योकि अभी यह लाभप्रद नहीं होगा। अभी इस पर शोध कर लें। आज आप जमीन जायदाद सम्बंधित कागजात दस्तखत ना करें।

वृश्च‌िक राश‌िः अधिकारियों का दबाव रहेगा

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
ध्यान रहे कि किसी महत्वपूर्ण काम के लिए आप किसी और पर आश्रित ना रहें। ये काम आप खुद ही करें अन्यथा परिणाम कुछ निराशजनक हो सकते हैं। आज आप किसी सरकारी उच्चाधिकारी से मिल सकते हैं जो कि आपके सरकार से संबंधित काम को करने में मदद करेगा।
विक्रय व विपणन क्षेत्र के व्यक्तियों पर अपने पिछले काम व अधिकारियों का दबाव रहेगा। आज बदलाव के रूप में थोड़ा सा आराम किया जाना चाहिए। बीमा क्षेत्र के लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा है। आप पाएंगे कि दूर विदेश में बैठा कोई आदमी आर्थिक रूप से आपके लिए फायदेमंद साबित हो रहा है। यह फायदा या तो उस नेटवर्क का नतीजा है जो आपने हाल में बनाया था, या ये लाभ सीधे आपके बॉस के चलते मिल रहा है। यूं ही काम करते रहें, फायदे और भी मिलेंगे।
अगर आप मोटापे को लेकर परेशान हैं तो अपने व्यायम में योग को भी जोड़ लें आपको शारीरिक और मानसिक तौर पर लाभ मिलेगा। आप अपनी ध्वनियों, इच्छाओं, योग और साधना पर ध्यान दें। इसका फायदा मिलेगा। आप हर तरह से परेशानियों को हल करने की कोशिश करें।

धनु राश‌िः योजना बना कर चलें, आमदनी बढ़ेगी 

10 of 13
धनु राश‌ि
चाहे आपके व आपके परिवार के विचार आपस में नहीं मिलते तो भी आज आप उनके सहयोग को सराहेंगे। आपको ये एहसास होगा कि चाहे आपके और आपके परिवार के विचार नहीं मिलते तो भी उनसे ज्यादा आपको कोई और नहीं समझता। आप भी उन्हें दिखाएं कि आप उन्हें कितना प्यार करते हैं।
इस समय आप खुद को अपने कार्यालय में बहुत प्रभावी पाएंगे। आज आपका लीडर होने का हुनर अपने चरम पर होगा और दूसरे लोग इस बात की सराहना करेंगे। आपके सितारे ऐसी स्थिति में हैं कि आपको अपने इस हुनर को प्रदर्शित करने के लिए और अधिक जिम्मेदारियां लेनी होंगी।
सफलता की लम्बी व कठिन सीढ़ी चढ़ना बहुत दर्दनाक व धीमा होता है। आपको लगेगा कि आपकी आमदनी बहुत ही कम रह गई है। आप आमदनी तो बढ़ाना चाह रहे हैं लेकिन जो हासिल हो रहा है वह इतना कम है कि आप हतोत्साहित हैं। आपके लिए अच्छा रहेगा कि छोटा-छोटा निवेश करें। अपने बजट को संतुलित रखें व एक योजना बना कर चलें फिर धीरे-धीरे आमदनी बढ़ेगी। छोटे-मोटे खर्चे तो आते ही रहेंगे उसके आपकी आर्थिक स्थिति पर कोई आंच नहीं आएगी।

मकर राश‌िः आय बढ़ाने के ल‌िए प्रयास कीज‌िए, सफल होंगे

11 of 13
मकर राश‌ि
आज शायद आपको अपने आस-पास के लोगों की वजह से निराशा हो। इसका कारण शायद आपकी उनसे अधिक उम्मीदें रखना भी हो सकता है। सच तो ये है कि हमें कभी भी किसी से बहुत अधिक उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। सच को पहचाने और दूसरों को उनकी गलतियों के लिए माफ कर दें। दूसरों से ज्यादा उम्मीदें रखने से निराशा ही होती है। आत्मविश्वासी व मेहनती लोगों के लिए काम की कोई कमी नहीं है। इन विशेषताओं के कारण आप विषम परिस्तितियों में भी आसानी से काम कर सकेंगे। आज कठिन परिस्थितियों में भी आसानी से काम करने की इच्छा के चलते आप अपनी योजनाओं को समय पर पूरा कर सकेंगे। आपकी ताकत व विश्वास आपको बहुत आगे ले जाएगा। अगर आप अपने लाभ को और अधिक बढ़ाना चाह रहे हैं तो आज इस दिशा में भरपूर कोशिश करने का दिन है। हालांकि यह थोड़ा मुश्किल है इसीलिए जो भी बन सके कीजिए। सही समय पर सही प्रयास करके इस लाभ को पाया जा सकता है। आंख में कोई भी परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। ज्यादा देर तक टीवी या कम्प्यूटर के सामने बैठने से आंखों पर दबाव पड़ता हैं। अपनी आंखों को आराम दें। अपना ध्यान ज्यादा से ज्यादा गाजर और उन फलों में लगाएं, जिनमें विटामिन डी की मात्रा अधिक पाई जाती है। ध्यान रहे, छोटे शब्दों में छपी हुई किताब ना पढ़ें और थोड़ी सी परेशानी होने पर डॉक्टर के पास जाएं।

कुंभ राश‌िः सुकून की तलाश कीजिये

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज जहां तक आपके व्यावसायिक उद्देश्यों का सवाल है आपके सितारे गर्दिश में ही हैं। आपको इसी जीवन में सब कुछ चाहिए जैसे दोस्त, परिवार, पैसा शोहरत और सफलता। अपने लक्ष्यों को पाने के लिए अभी से काम पर लग जाएं। लक्ष्य प्राप्ति की इस राह पर शायद आपकी सभी उम्मीदें पूरी ना हो पाएं लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि आप परिस्थितियों से हार मान लें। तब तक लड़ते रहें जब तक कि आप अपना लक्ष्य प्राप्त ना कर लें। आज आपको अचानक भौतिक वस्तुओं के प्रति मोह जागृत होगा। आपको जीवन में सर्वश्रेष्ठ वस्तुएं चाहिए। और आप जानते ही हैं कि इस राह पर चलने का कोई छोटा मार्ग नहीं है। अपने जीवन को वित्तीय रूप से संतुष्टि की राह पर ले जाइए और सुकून की तलाश कीजिये। महत्वपूर्ण ये है कि आप अपने लक्ष्यों को कितनी जल्दी पूरा करते हैं। हो सकता है आज आपका पुरानी बीमारी से पीछा छुट जाए। ध्यान रहे, की आप सन्तुलित और पौष्टिक भोजन लें और कसरत को अपनी जिन्दगी का हिस्सा बनाएं। अच्छी सेहत से आज आप पाएंगे कि पाचन क्रिया भी पहले से अच्छी हो गई हैं। अच्छा कार्य़ करते रहें।
विज्ञापन

मीन राश‌िः आर्थिक रूप से दिन काफी लाभकारी है

13 of 13
मीन राश‌ि
प्रेरणा ही आज आपका मूल मंत्र होगी। आज आप खुद को वो काम करने के लिए प्रेरित करेंगे जिसे दूसरे लोग असंभव मानते हैं। आज किसी भी नकारात्मक भावना को अपने उपर हावी ना होने दें। बल्कि सभी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए अपने लक्ष्य की तरफ बढ़ें। आपके दोस्त आपके दृढ़ निश्चय को देख कर आपसे बहुत प्रभावित होंगे। आज आपको महसूस होगा कि आपकी इंडस्ट्री आपकी सोच से भी तेजी से बदल रही है। आपको बदलते समय के साथ चलने के लिए नए तकनीकी ज्ञान को प्राप्त करने की कोशिश करनी चाहिए। काम को कर लेना एक बात है, लेकिन उसे ठीक से करना ज्यादा महत्वपूर्ण है।
यदि आपका विदेशी ग्राहकों से लेने देन है तो आज आपको आर्थिक फायदा होगा। नये ग्राहक भी बनेंगे और बड़ा आर्डर भी देंगे, इसलिए इस मौके का फायदा उठायें। आपको लगेगा कि आपने इसके लिए बड़े परिश्रम भी किये हैं। बहरहाल आर्थिक रूप से दिन काफी लाभकारी है। 
शारीरिक सेहत की तरफ बढ़ाए गए कदम में आज आप सफल रहेंगे। आपकी ये योजना आपको बेहतर परिणाम की ओर ले जा रही है। रोज योग करें, इससे आपके शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ेगा, साथ ही शरीर में रक्त का संचार भी होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें