जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन
मेष राशिः पूंजी निवेश के क्षेत्र में बदलाव लाएं
2 of 13
मेष राशि
शायद आज आपको लगे कि आपको गलत समझा जा रहा है। आज आप अपने किसी सहकर्मी की ओर जज्बाती होते हुए महसूस कर सकते हैं। यह जज्बात दूसरी ओर भी हो सकता है। इसलिए इस रिश्ते के बढ़ने की संभावना है। आज भले ही आपके दिमाग में कोई नया आजीविका का विकल्प हो, लेकिन आज का दिन उसे चुनने का बिल्कुल भी नही है। आप अपने पूंजी निवेश के क्षेत्र में परिवर्तन लाएं। आज के इस दिन के लिए आवश्यक है कि आप यह सुनिश्चित कर लें कि अधिक से अधिक कितना धन अलग से बचा कर रख सकते हैं। आज आप डॉक्टर या आहार विशेषज्ञ से सेहत या वजन से सम्बन्धितसलाह लेंगे।
विज्ञापन
वृष राशिः विदेश में व्यापार करने के लिए अच्छा दिन
3 of 13
वृष राशि
अगर आप किसी विवाहित व्यक्ति के साथ दुविधापूर्ण स्थिति में हैं या एक से अधिक व्यक्तियों के साथ जुड़े हुए हैं तो आज सावधान रहें। अपने कदमों के बारे में काफी अच्छी तरह सोच लें और फिर ठीक निर्णय लें। आज उन लोगों के लिए बहुत अच्छा दिन है, जिन्हें विदेश में व्यापार करने का अवसर मिला है। दूर बैठे साझेदारों से संबंधित व्यवसाय में भी लाभ होगा। विदेश में रह रहे अपने ग्राहकों से मधुर संबंध बनाने में हालांकि थोड़े पैसे भी खर्च होंगे, लेकिन यह फायदेमंद साबित होगा। नतीजा जल्दी ही सामने होगा। आज किसी भी तरह की दुर्घटना से बचने की कोशिश करें। किसी भारी सामान को उठाते समय या फिर चिकने फर्श पर चलते समय बेहद सावधानी की जरूरत हैं। आज किसी भी तरह का आलस ना करें।
मिथुन राशिः नुकसान की होगी भरपाई
4 of 13
मिथुन राशि
आपका कोई प्रियजन आज आपके लिए कोई खुशखबरी लेकर आएगा। आज आपकी पुरानी सोच को आपकी रोमांटिक जिंदगी पीछे छोड़ देगी, जिसके कारण नए रिश्ते बन सकते हैं। अपने साथी के समक्ष अपने विचार रखने में न हिचकें। आज का दिन विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई से बाहर निकलकर थोड़ा आराम करना चाहिये। जो थकान आपको पढ़ाई के कारण आ रही है, उसे सिर्फ एक अच्छा बदलाव ही खत्म कर सकता है। आपको आज लगेगा कि पिछले दिनों आपको जो आर्थिक नुकसान हुआ उसकी आज कुछ भरपाई हो गई। आपको अपनी आंखों की परेशानी पर ज्यादा ध्यान देना होगा।
विज्ञापन
कर्क राशिः लेन देन के लिए अच्छा दिन
5 of 13
कर्क राशि
आज शायद अपने काम और जिम्मेदारियों पर ध्यान केंद्रित ना कर पाएं। कोशिश करें कि आप अपने दिमाग को इधर-उधर अधिक ना भटकने दें। अपने साथी को अपनी भावनाओं से अवगत कराने पर आप आपसी रिश्तों को और मजबूत बनाएंगे। आपको सावधानी पूर्वक व्यवहार करना होगा। कटु शब्दों से अपने रिश्तों में खटास ना आने दें। सदैव ध्यान रखें कि सच्चाई, ईमानदारी और प्यार ही आपसी रिश्तों की डोर को मजबूत बनाता है। अगर आप किसी कार्यालय में मेनेजर हैं तो आज आपको अपने कर्मचारियों को ले कर किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक लेन देन करने के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया है, लेकिन लेन देन में कोई बड़ा जोखिम उठाने के लिए आज का दिन ठीक नहीं है। आज झटपट लाभ उठाने की बजाय धीरे धीरे लेकिन निश्चित होने वाले लाभ का विकल्प चुनिए।
विज्ञापन
सिंह राशिः आज आत्मपरीक्षण की स्थिति में रहेंगे
6 of 13
अजीब और अपरिभाषित सा डर आज आपको परेशान कर सकता है। बिना किसी कारण डरने की जरूरत नहीं है और ना ही बेकार में परेशान होने की जरूरत है। आप किसी के साथ वैवाहिक संबंध स्थापित करने से पूर्व भली-प्रकार सोच-विचार कर लें। आज आप आत्मपरीक्षण की स्थिति में रहेंगे। आपको लगेगा कि आज आपकी सभी व्यवसायिक योजनाएं काम कर रही हैं। आज किसी नये काम का जोखिम ले सकते हैं। आप इसके लिए किसी से सलाह लेने की सोच रहे हैं तो पहले निश्चिंत हो जाइये कि जिससे सलाह ले रहे हैं वह इस काम के लिए एकदम ठीक है या नहीं। किसी भी शारीरिक परेशानी का कारण ढ़ूंढ़ें और अगर जरूरत हो तो डाक्टरी सलाह भी लें।
विज्ञापन
कन्या राशिः खर्चों पर नियंत्रण लगाएं
7 of 13
कन्या राशि
अगर आज आपको मदद की जरूरत पड़ी तो आज आपके मित्र व रिश्तेदार पीछे नहीं हटेंगे। आज अपनों के सहयोग से आप अपनी समस्या आसानी से हल कर लेंगे। ये समय उनको ये बताने का भी है कि उनका सहयोग आपके लिए कितना महत्वपूर्ण है। आज अपने रोमांटिक जीवन में कठिनाइयों को उत्पन्न ना होने दें। आज ऑफिस से बाहर निकल कर आपको लोगों से मिलना चाहिए या फिर किसी सेमीनार में जाना चाहिए, जिससे आपको नवीनतम तकनीक की जानकारी हासिल हो सके। आज का दिन स्वयं के विषय में विचार करने का है। आज आप सेहत को लेकर थोड़ा लड़खड़ा सकते हैं, मगर कोई अच्छी खबर मिल जाने के बाद मानसिक तनाव कम हो जाएगा।
तुला राशिः व्यवसाय का प्रस्ताव मिल सकता है
8 of 13
तुला राशि
आज आप मानसिक शांति पाना चाहेंगे। शांति आपके भीतर ही है, उसे बाहर ढ़ूंढ़ने की बजाय अपने अंदर खोजें। आज आपको अपने परिवार की तरफ से कोई व्यावसायिक प्रस्ताव मिल सकता है, जिसके बारे में आप विचार करेंगे। शायद पहले आप इस व्यवसाय से नहीं जुड़ना चाहते थे, लेकिन अब इस बारे में सोच रहे हैं। लेकिन अभी भी आप समझ नहीं पा रहे हैं कि आपको क्या करना चाहिए। जो भी निर्णय लें, सोच समझ कर लें क्योंकि अगर एक बार आप इस व्यवसाय में घुस गए तो फिर उसे छोड़ना मुश्किल हो जाएगा। सही तरीके से बनाई गई आपकी आर्थिक योजना को आज अच्छा लाभ मिलने वाला है। इससे आपका बैंक बैलेंस भी बढ़ेगा। आज आपको ऐलर्जी हो सकती है इसलिए उपयुक्त दवाई अपने साथ रखें। कुछ सिरदर्द हो सकता है इसलिये समय निकाल कर आराम करें।
वृश्चिक राशिः सम्पत्ति खरीदने का अवसर
9 of 13
वृश्चिक राशि
आज अध्यात्म के प्रति आपकी भूख बढ़ेगी। आज आपको ये जानने की इच्छा होगी कि आप किस दिशा की ओर बढ़ रहे हैं। इस राह पर चल कर आप खुद को सही मायने में समझ पाएंगे। आज आप अपने साथी को अपनी ओर अत्याधिक आकर्षित पाएंगे। इस आकर्षण का आनंद उठाकर आपस में बांटें। अगर आप किसी नई नौकरी की खबर सुनने को बेताब हैं तो वो खबर आपको आज मिल सकती है। इसके लिए आपको अपने सभी विकल्पों को ठीक से खंगाल लेना चाहिए। आज आपको जमीन-जायदाद, व्यवसायिक प्रतिष्ठान आदि खरीदने से लाभ हो सकता है। यदि आपके पास ऐसी किसी सम्पत्ति को खरीदने का अवसर आ रहा है तो आप उसे जल्दी खरीद लें। सेहत के प्रति ज्यादा चिन्तित होने से आपकी बीमारी बढ़ सकती है।
धनु राशिः बोलने से पहले सोच लें
10 of 13
धनु राशि
आज आप और आपके परिवार के लोगों के बीच छोटे-मोटे झगड़े हो सकते हैं जिनके कारण आप उदास हो जाएंगे। लगता है आज सब लोग अच्छे मूड में नहीं हैं इसलिए आपको सावधानी बरतनी पड़ेगी। आज आप ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे, जो वस्तुतः आपसे छल कर रहा है। इससे बचें। इसका रिश्ता पहले से किसी के साथ टूटा हुआ है। आज आपकी अपने सहकर्मियों से बहस हो सकती है। अगर आपके कार्यस्थल पर ऐसे लोग हैं, जो शांति बनाए नहीं रख सकते तो कम से कम आप अपनी जुबान पर काबू रखें। अपने काम में अपनी महारत के कारण आपको आज आर्थिक लाभ की अच्छी खबर मिलेगी। आप आराम करें और खुद को आने वाले समय के लिये तैयार करें।
मकर राशिः मौज-मस्ती का है दिन
11 of 13
मकर राशि
आज कोई बड़ा आपको ऐसी सलाह दे सकता है, जो जिंदगी में आपके काम आए। आप सलाह के लिए किसी को ढ़ूंढ़ भी नहीं रहे थे, लेकिन फिर भी अचानक से आपको लाभकारी सलाह मिल जाएगी। आज आपका एक निराशापूर्ण संबंध टूट सकता है। इसे रोकने के लिए आवश्यक है कि आप आपस में बातचीत करें। आज वो दिन है जबकि आपको अपने कार्यालय में अपने से ज्यादा क्षमता वाले कर्मचारियों को ट्रेनिंग के लिए चुनना होगा। अगर आपके कर्मचारियों को आपकी ओर से प्रोत्साहन और प्रशंसा मिलेगी तो वे आपसे और अधिक वफादारी करेंगे। आज खूब खर्चे वाला दिन है पर मौज मस्ती में खर्च ना करें। इसलिए सावधानी बरतें। इन बीमारियों का कारण बढ़ता तनाव है जो कि आप महसूस कर रहे हैं। आप छोटी परेशानियों को सिरदर्द ना बनाएं और खुद को शान्त रखें योग करें जिससे तनाव कम होगा।
कुंभ राशिः निवेश के लिए शुभ है दिन
12 of 13
कुंभ राशि
आज शायद आपको अपनी संप्रेषण कला का प्रयोग करके अपने आस-पास के लोगों के बीच चल रहे तनाव को कम करना होगा। आप उस झगड़े का हिस्सा तो नहीं होंगे लेकिन सुलह कराने के लिए आपको एक बिचौलिए के रूप में बुलाया जा सकता है। आज आपके रोमांस के लिए बहुत अच्छा दिन है। आप लंबे समय से अपने काम को बदलने का सोच रहे हैं, लेकिन उचित अवसर नहीं मिल रहा है। आज के दिन आपका कोई मित्र अच्छी सलाह व प्रस्ताव दे सकता है। इस प्रस्ताव को स्वीकार करने से पहले अच्छे से पड़ताल कर लेना चाहिये। भविष्य के लिए निवेश करने के लिए आपके सामने आज कई सारे विकल्प खुले हैं। सन्तुलित भोजन लेने की आदत की वजह से आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। व्यायाम करना ना भूलें ताकि आपका वजन फिर से ना बढ़ जाए। आलस से दूर रहें।
आज आप अपने अधूरे सपनों को ले कर कुछ निराशा सी महसूस करेंगे। निराशा में समय व्यर्थ ना गंवाएं बल्कि ये सोचें कि आप किस तरह से अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं। आज आप रंगीले मूड में होंगे और आप की किसी आस-पास के व्यक्ति से मुलाकात होगी। हल्का-फुल्का रोमांस करना हानिकारक नहीं, पर इसको लेकर गंभीर ना हों। आज आपको नौकरी का वो प्रस्ताव मिलेगा, जिसका विचार लंबे समय से आपके मन में चल रहा था। जो लोग किराये के घर में रह रहे हैं उनके अपने घर का सपना साकार होने जा रहा है। कर्ज के आवेदन के लिए यह सही समय है।