आज गुरुवार है और चन्द्रमा भी गुरु की राशि में है। इस पर संयोग यह है कि चन्द्रमा पर गुरु की शुभ दृष्टि भी बनी हुई है। चन्द्र गुरु का यह संयोग आज कई राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा।
विज्ञापन
मेष राशि: जिंदगी में प्रेम का फूल खिलता नजर आएगा
2 of 13
मेष राशि
आज आप किसी पारिवारिक समारोह में खूब जम कर नाचेंगे। आजकल आपके रिश्ते सभी के साथ मधुर हैं इस कारण आपको अपनों से बहुत खुशियां मिलेंगी। आज का दिन आपके रोमांस के लिए भाग्यशाली है। आप किसी नए व्यक्ति से मिलेंगे और आपको अपनी जिंदगी में प्रेम का फूल खिलता नजर आएगा। आपके साथ समूह में काम करते आपके सहकर्मी आज आपकी सफलता की कुंजी होंगे। आज के दिन आपको किसी प्रकार के विरोध का सामना नहीं करना पड़ेगा। लेकिन आपको सभी का सम्मान करना भी जरूरी है। रचनात्मक काम में लगे लोगों के लिए आज का दिन फायदे का है। आर्किटेक्ट और इंटीरियर डिजायनिंग का कोर्स कर रहे लोगों के लिए आज नौकरी के मौके हैं, इंटरव्यू में उन्हें सफलता मिलेगी। आज आप मानसिक और शारीरिक दोनों तरीकों से अच्छा महसूस नहीं करेंगे। इसलिए खुद की आराम दें ताकि आप फिर से काम कर सकें। अपने आप पर ज्यादा दबाव ना डालें, अगर आपका जिम जाने का मन नहीं है तो टहलने चले जाएं।
विज्ञापन
वृष राशि: किसी से नया रिश्ता कायम होगा
3 of 13
वृष राशि
आज आपका किसी से नया रिश्ता कायम हो सकता है। ये प्रेम से संबंधित रिश्ता नहीं होगा बल्कि दोस्ती या गुरू- शिष्य का रिश्ता होगा। आज आपकी जिंदगी में कोई ऐसा व्यक्ति आएगा जो आपका सही मार्ग दर्शन करेगा। आज आपकी किसी अति-आकर्षक व्यक्ति से मुलाकात की प्रबल संभावना है। संभव है आप उससे कार्यस्थल पर मिलें। यह मुलाकात आपके लिए बहुत रोचक साबित हो सकती है। आप लगातार अपने कैरियर को आगे बढ़ाने का प्रयास करते रहेंगे। लेकिन ध्यान रखें कि इसके लिए आप ऑफिस में बहुत ज्यादा काम करना शुरू ना कर दें। संतुलन बना कर रखें। अगर जरूरत हो तो काम को पूरा करने के लिए आप थोड़ा और समय भी मांग सकते हैं। आज आप सकारात्मकता पर ध्यान केन्द्रित करने की वजह से लाभ उठाएंगे। ध्यान रहे कि जो छवि हम अपने दिमाग में बनाते हैं, उसका हमारी सेहत पर बहुत असर पड़ता है। इसलिए सकारात्मक सोच अपनाएं ताकि लाभदायक फल मिले। आप ध्यान रखें, कि अपने लक्ष्य को स्पष्ट रखें।
मिथुन राशि: परिवार के साथ समय गुजारेंगे
4 of 13
मिथुन राशि
आज आप अपना ज्यादा समय अपने परिवार के साथ गुजारेंगे। आपके अपनों का साथ आपको बहुत खुशी देगा। अपने प्रति उनकी चाहत और इज्जत को देख कर आप फूले नहीं समाएंगे। आज आपको दावेदार होने और उतावला होने के बीच अन्तर को समझने की जरूरत है। आज आप उतावलेपन पर तुले हुए हैं, इसलिए दूसरों की ओर प्रतिक्रिया आज संभल कर करें। आज आपको इस बात का एहसास होगा कि आपको काम करने के लिए ऐसी तकनीकी योज्ञता की जरूरत है जो कि आपके पास नहीं है। कोशिश करें, क्योंकि ये बदलाव किसी ना किसी वजह से ही हुए हैं। आज आपको आर्थिक मामलों में कोई गहरा झटका लग सकता है। अगर किसी कर्ज के लिए आवेदन कर रखा है तो वहां से मनाही हो सकती है। और आपको पैसे के लिए कोई और रास्ता ढूंढना पड़ जाए। आज आपको अपने स्वास्थ्य के बारे में अच्छी खबर मिलेगी। आज आप अपनी अस्वस्थ आदतों को छोड़कर स्वस्थ जीवन शैली अपनाएंगे जिसमें आपकी लगन और मित्र महयोग देंगे।
विज्ञापन
कर्क राशि: पार्टनर के साथ समय बिताएंगे
5 of 13
कर्क राशि
आज आपको लगेगा कि आप बहुत व्यस्त और कुछ परेशान हैं। ये समय थोड़े बदलाव का है जिसके कारण आप कुछ परेशान रहेंगे। लेकिन ध्यान रखें कि ये बदलाव ही आपके लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगा और आपकी सोच के दायरे को बड़ा कर देगा। आज आपका पार्टनर आपके लिए सहूलियत लाएगा। आप दुनियाभर के तनाव को किनारे कर अपने सच्चे पार्टनर के साथ समय बिताएंगे। लगातार रोक-टोक के कारण आप अपने उद्देश्यों को समय पर प्राप्त नहीं कर पाएंगे। आपको खुद ही इस बात का निर्णय लेना होगा कि इन बातों से कैसे निबटा जाए। अपनी चतुरता से आप इस समस्या का समाधान आसानी से खोज सकेंगे। पैसा कमाने के साथ साथ अपने कैरियर में ऊंचा उठना भी आपके दिमाग मे है। आप अपने काम और व्यवसाय दोनों में एकदम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। ज्यादा तनाव मे रहने वाले लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। अगर आप ज्यादा वजन से परेशान हैं तो उसे अभी कम करें, क्योंकि यही आपके लिये लाभदायी है।
विज्ञापन
सिंह राशि: सम्मान, पहचान, पैसा और सफलता मिलेगी
6 of 13
सिंह राशि
आज आपको खूब सम्मान, पहचान, पैसा और सफलता मिलेगी। आज आप इस स्थिति में हैं कि अपने विचारों को क्रियान्वित कर सकें। जिन्दगी ने आपको जो कुछ भी किया है और जिस दिशा में आपको ले जा रही है उससे आपको संतुष्ट रहना चाहिए। यदि आप अभिभावक हैं तो अपने विवाहित बच्चों के संबंध में अपनी सीमाएं निश्चित कर लें। आपके द्वारा भले के लिए दी गई सलाह का आपके बच्चों पर नकारात्मक असर हो सकता है। अगर हो सके तो अपनी समस्या सुलझाने के लिए अपने सहकर्मियों की मदद लें। समय पर की गई उनकी मदद से आपको फायदा होगा। आपको कुछ और जिम्मेंदारियां मिल सकती हैं, क्योंकि आपका बॉस चाहता है कि आप थोड़ा और सहयोग दें। अगर शेयर बाजार में आपकी रूचि है तो अभी सिर्फ बाजार पर नजर रखे, जांच परख के बाद ही पैसा लगाना ठीक रहेगा। अगर कोई निवेश करें तो लम्बी अवधि के लिए करें। अगर कोई छोटी अवधि का निवेश करते हैं तो भविष्य में उसका उतना फायदा शायद न मिले जितना आप सोच रहे हैं।
विज्ञापन
कन्या राशि: आज आत्मविश्वास शिखर पर रहेगा
7 of 13
कन्या राशि
आज आपका आत्मविश्वास शिखर पर रहेगा। इसका पूरा लाभ उठाएं। आप अपने आत्म विश्वास व सकारात्मक सोच से अपने आस-पास के लोगों को प्रभावित करेंगे। आप के संबंधों में पिछले कुछ समय से कोहरा छा गया है। आप व आपका साथी मानसिक तौर पर साथ नहीं हैं। मानसिक व शारीरिक स्वास्थय के कारण आपके कार्य प्रदर्शन में वृद्धी होगी। आपके काम व पढ़ाई में आप पूरा मन लगा कर काम करना चाहेंगे। आज आपको कार्यक्षेत्र में अपना लोहा मनवाने की कोशिश करनी चाहिए। आर्थिक मामलों में जो आपको नुकसान हुआ है उसकी भरपाई करने के लिए बड़े जोखिम वाला कोई निवेश ना करें, अन्यथा नुकसान और बड़ा होगा। कुछ आर्थिक मामले ऐसे आयेंगे जिसे आप टाल भी नहीं सकते। आज आपको अपनी आंखो को आराम देना होगा, क्योंकि ज्यादा देर तक टीवी या कम्प्यूटर पर बैठने से आंखें खराब हो जाती हैं। आज आंख में दर्द हो सकता है इसलिए तनाव को कम करने की कोशिश करें।
तुला राशि: आज आर्थिक लाभ मिलने की खबर मिलेगी
8 of 13
तुला राशि
आज आपका मन करेगा कि आप घर और ऑफिस से बाहर निकल कर प्रकृति का आनंद लें। आप अपने तनाव को खत्म करके अपने दिमाग को शांत करना चाहते हैं। आज अपने मन की भावनाओं को अपने साथी के समक्ष स्पष्ट रूप से रख दें। यदि आपको डर है कि प्रतिकार कैसा होगा तो लिख कर अपनी भावनाओं को प्रकट करें। खत के माध्यम से अपने प्यार को प्रकट करें। आज आप किसी नजदीकी व्यक्ति के साथ साझेदारी कर सकते हैं। ऐसा सोचना तो ठीक है, लेकिन अभी आपको इसके लिए हां नहीं कहनी चाहिए। आप अपनी आमदनी में बढ़ोतरी की बात सोच रहे थे। आज कहीं से आर्थिक लाभ मिलने की खबर मिलेगी। वक्त तो लगा लेकिन देखिए आखिरकर आपको सब्र का मीठा फल मिला ना! आपका अच्छा स्वास्थ्य और उर्जा आपको आने वाली हर परेशानी से पार लगा देंगे। परन्तु आप आराम के लिए समय जरूर निकालें। आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। भाग्यवश आप सभी कार्यों को पूर्ण करने में सक्षम रहेंगे, अच्छे स्वास्थ्य को धन्यवाद दें।
वृश्चिक राशि: व्यावसायिक और सामाजिक जीवन में सफलता पाएंगे
9 of 13
वृश्चिक राशि
आप अपनी जान-पहचान के जरिये अपने व्यावसायिक और सामाजिक जीवन में सफलता पाएंगे। इस रिश्ते को बनाए रखें क्योंकि इससे आपके जीवन में बहुत से बदलाव आएंगे। यह भली प्रकार जान लीजिए कि आपकी शारीरिक आवश्यकता आज भली प्रकार पूरी ना हो सकेगी। अनावश्यक जोर डालने पर बाद में आपको खेद होगा। आज का दिन विशेष रूप से उन सभी के लिये अच्छा है जो चार्टर्ड अकाउंटैंसी के क्षेत्र में काम करते हैं। आज आपको नवीन ग्राहकों के अनेक संपर्क मिलेंगे। आपको थोड़ा सा अधिक समय देकर इन अवसरों का लाभ लेना चाहिये। पर्यटन के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों के लिये आज धन लाभ का दिवस है। आज अपने काम के कुछ अधिक घन्टे देते हुए उस अवसर का पूरा लाभ लीजिये जो आपके व्यवसाय को लाभ देने के लिये आ रहा है। आज आप खुद को ऊंचाई पर महसूस करेंगे। आज आपका आत्मविश्वास और बल भी ऊंचे रहेंगे जिससे आप किसी भी कार्य को कर सकेंगे।
धनु राशि: विदेश से खुशखबरी मिलने के संकेत हैं
10 of 13
धनु राशि
आज आपको विदेश से कोई खुशखबरी मिलने के संकेत हैं। अगर आपके दोस्त या परिवार के लोग विदेश में रहते हैं तो ये खुशखबरी उनकी तरफ से आ सकती है। आज का दिन रोमांस से भरपूर होगा, इसलिए आप अपने मनपसंद रेस्टोरेंट में अपनी रोमांटिक भावनाओं मे डूबे रहकर भरपूर मस्ती करेंगे। आज आपको समय पर काम पूरा करने के लिए थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत पड़ेगी। आलस के कारण आप पीछे रह सकते हैं। परेशान ना हों। अभी भी कुछ नहीं बिगड़ा है, थोड़ी सी मेहनत करके आप फिर से अपने उसी स्थान पर पहुंच सकेंगे। व्यावसायिक मोर्चे पर आज आपको अपनी योग्यता साबित करने के लिए सही योजना बनाकर चलने से फायदा होगा। अपनी इस योग्यता का इस्तेमाल अपनी आर्थिक स्थिति को और मजबूत करने में करें। आज आपको महसूस होगा कि आपके दोस्त और घरवाले आपके स्वास्थ्य की चिंता करते हैं और आपको स्वस्थ जीवनशैली अपनाने में मदद करेंगे।
मकर राशि: कहीं से धन की प्राप्ति होगी
11 of 13
मकर राशि
आज नई दोस्ती की नींव रखने का दिन है। आज नए व्यावसायिक व सामाजिक संबंध बनने के प्रबल संकेत हैं। किसी सामाजिक समारोह में आप नए- नए लोगों से मिलेंगे जिससे कई नए संबंध भी स्थापित हो सकते हैं। पार्टनर के बारे में ख्याल आज आपके प्रेम-संबंधों को गर्मजोशी से भर सकते हैं। अगर आप अपने रिश्ते को मजबूत बनाना चाहते हैं तो आज का दिन गंभीरतापूर्वक निर्णय लेने का है। यदि आपने किसी नवीन नौकरी के लिये आवेदन दिया है तब आज कोई शुभ समाचार अपेक्षित है। यदि आपने आवेदन नही दिया है तो आज का दिन उस आवेदन को भरकर भेज देने का है। आपको आज किसी ऐसी जगह से धन की प्राप्ति होगी जहां से आप उम्मीद नहीं कर सकते। यह किसी सौगात के रूप में हो सकती है या फिर कोई आपको अपना उत्तराधिकारी ही बना सकता है। आज आपका मूड अच्छा नहीं रहेगा जिस कारण आप ध्यान ही नहीं लगा पा रहे हैं। उसकी वजह से अनचाही बहास में पड़ सकते हैं। कोशिश करें की आप शान्त रहें।
कुंभ राशि: आज खूब सफलता मिलेगी
12 of 13
कुंभ राशि
आज सफलता का सेहरा आपके सिर बंधेगा। अगर इस सफलता का कोई हकदार है तो वो आप ही हैं। क्योंकि इस सफलता को पाने के लिए आपने बहुत मेहनत की है। आज आप खुले दिल से अपने पार्टनर से मन की बात कह सकेंगे। खुलापन और ईमानदारी रिश्ते की जान होती है। आज विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति संबंधी अच्छी खबर मिल सकती है। यदि आप शैक्षणिक ॠण की बाट जोह रहे थे तब वो आज मिल सकता है। यदि आप नियमित निवेश करते हैं, तो आज शेयर बाजार में आपको लाभ मिलने की संभावना है। यदि ये आपका प्रथम प्रयास है, तब प्राप्तियां औसत हो सकती है। लेकिन सही चुनाव व विकल्पों पर ध्यान देने से आप आज लाभ अवश्य कमा सकते है। हाल ही में आपको दर्द और बुखार से गुजरना पड़ा होगा परन्तु अब आप बेहतर महसूस करेंगे। आप आराम करें और खुद को आने वाले समय के लिये तैयार करें। जीवनशैली में कोई भी बदलाव स्वास्थ्य विकार ला सकता है।
आजका दिन अपने परिजनों के साथ बिताने के लिए शुभ है। आज आप उनके साथ मिल कर कई मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेंगे। आज आप किसी पारिवारिक समारोह में भी भाग लेंगे। आप दोनों के बीच आपसी नजदीकी और जज्बात आज उफान पर हैं। आप दोनों में से कोई एक रिश्ते को गहरा बनाना चाहता है। अपनी भावनाओं को खुलकर जाहिर करें और सुनें भी। बेरोजगारों के लिये आज का दिन शुभ समाचार ला सकता है। किसी विदेशी संस्थान से होने वाली सहयोगी संधि से, आय के स्रोत बढ़ने की संभावना है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिये विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करनी होगी। अगर आप उत्पादन उद्योग में ही हैं तो आज आपके सामने फायदा पहुंचाने वाले कई विकल्प आयेंगे। इसमें आपको परेशानी भी नहीं होगी क्योंकि सभी विकल्प एक से बढ़कर एक हैं। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके निश्चयात्मक व्यवहार के कारण आप सभी परेशानियों को आसानी से सुलझा देंगे।