जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन
मेष राशि:आज आपके घर का सपना पूरा हो सकता है
2 of 13
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रह सकता है। भागदौड की जिंदगी से आज अपने दिमाग को थोडा आराम दे आप के लिए अच्छा रहेगा। वही रोमांस के मामलें थोडा कमजोर साबित हो सकते है। आपके रिश्तों में दूरियां बढ़ने से आप तनाव में रह सकते है।लेकिन हिम्मत रखें अपकी छोटी-मोटी परेशानियां खुद ही दूर हो जाएंगी। दफ्तर में बॉस आपके हक में दिख रहे हैं। ये आपके करियर में शुभ समय की शुरुआत है। यदि किराए के घर में रह रहे हैं तो आज से सपनों का घर खरीदने के लिए खोजबीन शुरू कर दें। इस दिशा में नतीजे अच्छे मिलेंगे। आप जैसे घर चाहते है वैसे ही मिलने के आसार हैआज आपकी दर्द जैसी परेशानी दूर हो जाएगी। आपका खुद का मन व्यायाम करने के लिए करेगा। हो सकता है आप फिर से योग करें। वैसे आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी इसलिए आज आप व्यायाम कर सकते हैं।
विज्ञापन
वृष राशिः रिश्ते में कुछ अच्छा होने की सम्भावना हो सकती है
3 of 13
वृष राशि
आज आपका मन अपने दोस्तों के साथ मजे करने को करेगा। लेकिन अपनी पढ़ाई और मस्ती में संतुलन बना कर रखें। आज आप अपने पार्टनर के प्यार पाने मे सफल हो सकते है। इस लिहाज से आज का दिन आपके लिए उत्तम है। मौके का फायदा उठाएं। लम्बे समय से रिश्ते में कुछ अच्छा होने की सम्भावना बढ़ सकती है आज आप के मन में कुछ अच्छे विचार आने की वजह से कुछ आप नया करने की कोशिश कर सकते है।आज आपके व्यवसाय या वेतन के अलावा कहीं और से भी पैसे मिल सकते हैं जिसकी आपको कोई उम्मीद नहीं थी। आपकी कड़ी मेहनत रंग ला रही है, आपके लिए कुछ नये मौके खुल रहे हैं जिनकी आपको उम्मीद तक नहीं थी। आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरा दिन रहेगा और अपने को स्वास्थ्य के लिहाज से काफी अच्छा रहने वाला हो सकता है। योग और ध्यान मे आपका मन लगेगा
मिथुन राशि: अच्छी नौकरी के मौके मिल सकते है
4 of 13
मिथुन राशि
आज शायद अपने काम और जिम्मेदारियों पर ध्यान नही कर पाएं। चंचल दिमाग शायद आपका दिमाग अपने काम से हटा दे। कोशिश करें कि आप अपने दिमाग को इधर-उधर अधिक ना भटकने दें। अपने साथी से आपसी रिश्तों को और मजबूत बनाएंगे। कटु शब्दों से आज आपने आपको बचाएं। सदैव ध्यान रखें कि सच्चाई, ईमानदारी और प्यार ही आपसी रिश्तों की डोर को मजबूत बनाता है। आज का दिन साक्षात्कार लिये शुभ है। आप कुछ अच्छे साक्षात्कार देंगे, इनमें से कोई एक साक्षात्कार आपके लिये नौकरी का पथ आसान कर सकता है। अपने बैंकर्स, इंन्श्युरेंस कंपनी और आपसे जुड़ी दूसरी विभिन्न संस्थाओं से लेन देन करने के लिए आज का दिन बड़ा बढ़िया है। आज के दिन ये सब करना अच्छा रहेगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखे, आपका पेट का रोग हो सकता है। बाहर का खाना और बेकार पेय पदार्थ न लें परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन
कर्क राशिः वित्तीय याेजना के झांसे में न फंसे
5 of 13
कर्क राशि
आज आपको कोई बढ़िया विचार सूझ सकता है जो कि भविष्य में आपको धन लाभ दिलाएगा। अपने विचारों में रचनात्मकता लाएं और न जाने आपका कौन सा विचार आपके काम आ जाए। सोच समझ कर ही कोई योजना बनाएं और उस पर आज ही काम शुरू कर दें। इससे लंबे समय तक आपको लाभ मिलेगा। आज आप किसी ऐसी वित्तीय योजना के झांसे में न फंसे, जो बाहर से दिखने में तो बहुत आकर्षक लगे लेकिन उससे उतना फायदा नहीं हो।
विज्ञापन
सिंह राशिः गैर जरूरी खरीददारी न करें
6 of 13
आप परिवार की आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं। ज्यादा खुला खर्च करना आपके तनाव का कारण बन सकता है। एक बार फुरसत से अपने खर्च का हिसाब लगाइये, गैर जरूरी खरीदारी भी बंद कर दीजिए। क्यों नहीं इस सब के लिए किसी आर्थिक सलाहकार से सलाह ले लेते? आज आप महसूस करेंगे कि तनाव का स्तर बढ़ रहा है और उर्जा कम हो रही है। आप किसी भी अनचाही खबर से तनाव को बढ़ने न दें। आप ठण्डा दिमाग रखें और ज्यादा तनाव न लें। थोड़ा योग और आराम करें। तभी आप अच्छा फल प्राप्त का सकेंगे।
विज्ञापन
कन्या राशिः बहस से बचने की कोशिश करें
7 of 13
कन्या राशि
छोटी-मोटी समस्याओं से परेशान ना हों। आज आप कुछ बहस करने के मूड़ में लगते हैं, लेकिन आप फिर भी सब कुछ संभाल लेंगे। अगर आप सरकारी नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस समय उसकी संभावना है। उस आदर्श पद की खोज करें और अपना आवेदन उसके लिए भेज दें। हो सकता है, कहीं से आपको ऐसी रकम मिले जिसके लिए आपने कभी कोई प्रयत्न भी नहीं किया हो। स्वास्थ्य सम्बन्धित परेशानी आ सकती हैं। आप महसूस करेंगे कि आप किसी बीमारी से पीड़ित नहीं हैं परन्तु यह सब आपकी रोज की भाग दौड़ के कारण है।
तुला राशिः कोई प्रिय वस्तु खोने का खतरा
8 of 13
तुला राशि
आज आप कुछ ऐसा करेंगे जिससे आप अपने आस-पास के लोगों को प्रभावित कर सकेंगे। आज आप आकर्षण का केन्द्र बने रहेंगे। आज वो दिन है जबकि आपको अपने कार्यालय में अपने से ज्यादा क्षमता वाले कर्मचारियों को ट्रेनिंग के लिए चुनना होगा। अगर आपके कर्मचारियों को आपकी ओर से प्रोत्साहन और प्रशंसा मिलेगी तो वे आपसे और अधिक वफादारी करेंगे। इसलिए, आप अपने सबसे अच्छे कर्मचारियों को ये जरूर बताएं कि वो आपके लिए कितना मायने रखते हैं। इससे आने वाले समय में आपको बहुत लाभ होगा। आप सावधान रहें क्योंकि आज आपकी कोई प्रिय वस्तु के खोने का भय है।
वृश्चिक राशिः भाग्यशाली रहेगा दिन
9 of 13
वृश्चिक राशि
अगर आपको काम के सिलसिले में या निजी काम के लिए किसी यात्रा पर जाना था तो किसी कारण आपकी इस योजना में बाधा आ सकती है। आज आप अपने संबंध को अगले स्तर पर ले जाने के बारे में सोचेंगे। आपको अपने ज्ञान व समझ का प्रयोग अपने करियर को बढ़ाने के लिए करना चाहिए। आपको अपने व्यावसायिक फैसलों पर भरोसा करना चाहिए, वे सही हैं। अगर समय के लिहाज से देखा जाये तो यह समय आपके लिए काफी भाग्यशाली रहने के आसार हैं। आज आपको आर्थिक मामलों में कोई गहरा झटका लग सकता है। अगर किसी कर्ज के लिए आवेदन कर रखा है तो वहां से मनाही हो सकती है।
धनु राशिः व्यावसायिक क्षेत्र में होगा लाभ
10 of 13
धनु राशि
अगर आज आपसे किसी सामाजिक कार्य के लिए मदद मांगी जाए, तो किसी भी हालत में पीछे ना हटें। इससे जरूरतमंदों को तो मदद मिलेगी ही आपको भी बहुत संतुष्टी आज आप किसी नये रिश्ते में अत्यधिक व्यस्त रहेंगे। सब के साथ मिल कर काम करने के कारण आप अपने सभी लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। अगर आप औरों के साथ मधुर संबंध बनाने में समय लगाएं तो व्यावसायिक क्षेत्र में आपको लाभ ही होगा। यदि आप गाड़ियों के उत्पादन या लेन देन के क्षेत्र में काम करते हैं, तब आपको अचानक धन लाभ होने की संभावना है। आज आपको ऐलर्जी हो सकती है इसलिए उपयुक्त दवाई अपने साथ रखें।
मकर राशिः प्रोजेक्ट में हो रही देरी का कारण समझ आ जाएगा
11 of 13
मकर राशि
आज आप खुद को वो काम करने के लिए प्रेरित करेंगे जिसे दूसरे लोग असंभव मानते हैं। आज किसी भी नकारात्मक भावना को अपने उपर हावी ना होने दें। यह दिन आपके लिए आपका प्यार लेकर आया है। सॉफ्टवेयर के क्षेत्र में काम करने वाले व्यक्तियों के लिये आज का दिन शुभ है। आपको अपने प्रोजेक्टों की देरी पर जो खीज हो रही थी,उसका सही कारण आज समझ में आएगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी, इसके लिए अपने व्यावसायिक साथी का धन्यवाद कीजिए। आज आप अपने मन को पढ़ाई या किसी अन्य कार्य में व्यस्त रखेंगे ताकि आप अपना मन अपनी बीमारी से हटा सकें।
कुंभ राशिः खुद के घर का सपना हो सकता है साकार
12 of 13
आज आपका मन करेगा कि आप कहीं बाहर घूमने जाएं। वे विद्यार्थी जो विदेश से किसी खबर की प्रतीक्षा कर रहे हैं, उनके लिये आज का दिन शुभ है। जो लोग किराये के घर में रह रहे हैं उनके अपने घर का सपना साकार होने जा रहा है। कर्ज के आवेदन के लिए यह सही समय है। जो लोग व्यापारिक संपत्ति खरीदने या इसमें निवेश करने का मन बना रहे हैं उनकी राह में कुछ अड़चनें आ सकती है, इसलिए अच्छा होगा कि आप इस योजना को थोड़े दिन के लिए टाल दें। आज आप शारीरिक रूप से ठीक-ठाक महसूस करेंगे।
आज आप मानसिक शांति पाना चाहेंगे। आज आप यह जान सकते हैं कि आपको प्यार हो गया है। जीवन अब अलग और सब कुछ ताजा व नया लगेगा।कोई आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर सकता है। अपने धैर्य़ और आत्मिक शक्ति के उपयोग से इस दबाव से बाहर निकलने की कोशिश करें। आप यह ध्यान रखें कि आपने मूल्यवान वस्तुओं को कहां रखा है। ऐसा लगता है कि आज आप थोड़े असावधान रह सकते हें जिससे आज आपको कुछ महत्वपूर्ण सामान से हाथ धोना पड़ सकता है। आज आप अच्छा महसूस करेंगे और आपकी उर्जा का स्तर भी ऊंचा रहेगा।