फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन राशि वालों की दबी इच्छा आज होगी पूरी, जानें कैसा रहेगा अापका दिन

Sun, 04 Jun 2017 05:58 PM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र - फोटो : zodiac sign
जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन

मेष राश‌िः यात्राा के संकेत

2 of 13
मेष राश‌ि
आज आपका अपने परिवार के लोगों के साथ झगड़ा होने की प्रबल संभावना है। इसलिए जरा अपनी कथनी पर काबू रखें। यदि आज कंपनी द्वारा आपको विदेश जाने के लिए प्रस्तावित किया जाता है, तब ये मौका आपके लिये कईं प्रमुख अवसर साथ लाएगा व आपको आर्थिक व आजीविका, दोनों ही क्षेत्रों में लाभ होगा। इस दौरान आपके सितारे काम के लिए यात्रा का संकेत भी करते हैं। यदि आपने शेयर बाजार में पहले कभी पैसा नहीं लगाया और इसके लिए सोच रहे थे तो आज इसकी शुरुआत करने के लिए बढ़िया दिन है। आज आप अपने परिवार वालों के साथ सेहत की जांच के लिए जाएं। ध्यान रहे दांतों की जांच जरूर कराएं।
विज्ञापन

वृष राश‌िः सोच समझकर खर्च करें

3 of 13
वृष राश‌ि
आज आपको अपने कार्यालय में सावधान रहने की जरूरत है। कोई आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। आज किसी की भी मदद सोच-समझ कर ही लें, क्योंकि आज धोखे की प्रबल संभावना है। अगर आज कोई झगड़ा हो तो आप उससे दूर ही रहें। आज खर्च करने से पहले सोएं, क्योंकि आपकी नकदी की आवक बहुत ज्यादा नहीं है। आज का दिन आपको वित्तीय अवसाद की सोच दे सकता है। आप अपने लिए या परिवार के लिए कुछ खरीदना चाहते हैं, लेकिन अपने आप को उस प्रतिस्थिति में नहीं पाते। आपके अपनों पर प्यार की बरसात करने का समय नजदीक ही है लेकिन वो समय अभी नहीं है। अपनी नौकरी को बदलने के विषय में ना सोचिये। 

म‌िथुन राश‌िः प्रमोशन मिलने की संभावना

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
शायद आज आपको लगे कि आपको गलत समझा जा रहा है। याद रखें कि हम हमेशा सब को खुश नहीं रख सकते। अगर आप एक कलाकार या हस्तशिल्पी हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। अगर आप किसी संस्थान में काम करते हैं तो आपके उच्चाधिकारी किसी प्रोजेक्ट के लिए आपकी सराहना करेंगे। इसके लिए आपको बोनस या फिर प्रमोशन भी मिल सकता है।  विदेश में रह रहे अपने ग्राहकों से मधुर संबंध बनाने में हालांकि थोड़े पैसे भी खर्च होंगे, लेकिन यह फायदेमंद साबित होगा। नतीजा जल्दी ही सामने होगा। पाचन से सम्बन्धित परेशानी हो सकती है। हल्का-फुल्का खाने से आपको आराम मिलेगा। आपको शारीरिक क्रियाओं पर ध्यान केन्द्रित करने की आवश्यकता है ताकि आपको मोटापे या पेट की परेशानी ना हो। आपको आज कुछ भी खाते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है।    
विज्ञापन

कर्क राशिः छाेटी छोटी मुश्किलों से घबराएं नहीं

5 of 13
कर्क राशि
आज आप अपने घरेलू जीवन से संतुष्ट रहेंगे। आपकी रोमांटिक जिदंगी खिल रही है व आप इस का आनन्द उठा रहे हैं। अपने प्रेमी को बाहर ले जाने पर पूर्णता का एहसास होगा। आज आपको बहुत सी इज्जत और प्रशंसा मिलेगी। पैसा कमाने के साथ साथ अपने करियर में ऊंचा उठना भी आपके दिमाग मे है। आप अपने काम और व्यवसाय दोनों में एकदम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। छोटी मोटी अड़चनों से घबराएं नहीं, ये तो आती जाती रहेंगी। आप तनाव कम करें अन्यथा परेशानी बढ़ सकती है।
विज्ञापन

सिंह राशिः सुरक्षित व्यवसाय की ओर जाएगा मन

6 of 13
आज आपके प्रतिफल आपकी मेहनत के अनुरूप ही रहेंगे। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपको अपने परीक्षा परिणाम की चिंता रहेगी। परेशान ना हों। आपने मेहनत से पढ़ाई की है। आज आपको यह सावधानी बरतने की आवश्यकता है कि आप कहां और कैसे पूंजी निवेश कर रहे हैं। आज आपका ध्यान जल्दी लाभ होने वाले व्यवसाय से हटकर सुरक्षित व्यवसायों की ओर अधिक आकर्षित होगा। नियमित रूप से योग और ध्यान करने से आपके चहरे पर फिर से हंसी लौट आएगी। योग करने से आप फिर से ऊर्जावान् ही नहीं होंगे बल्कि आपके अंदर आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
विज्ञापन

कन्‍या राश‌िः घर की समस्याओं का होगा अंत

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
घर पर कुछ समय से चल रही समस्याओं का अंत हो जाएगा। शांति बनाए रखने के प्रयास अब रंग लाएंगे। घर पर बदलते इस शांति पूर्ण माहौल के लिए आपको ईश्वर का धन्यवाद करना चाहिए। आज आपको समय पर काम पूरा करने के लिए थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत पड़ेगी। आलस के कारण आप पीछे रह सकते हैं। परेशान ना हों। अभी भी कुछ नहीं बिगड़ा है, थोड़ी सी मेहनत करके आप फिर से अपने उसी स्थान पर पहुंच सकेंगे। जो कपड़ा या हस्तशिल्प संबंधित काम करते हैं वे अपने काम व आय में एक विकास देखेंगे। आज आप अपने स्वास्थ्य को उच्च स्तर पर पाएंगे।

तुला राश‌िः नई जगह पर पढ़ाई का मिल सकता है मौका

8 of 13
तुला राश‌ि
शिक्षा के क्षेत्र में आज आपको सफलता मिलेगी। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आप पढ़ाई में खुद को आगे पाएंगे। आपको किसी नई जगह पर या किसी नए तरीके से पढ़ाई करने का अवसर भी मिल सकता है। आज आपको कोई बहुत महत्वपूर्ण सूचना भी मिल सकती है जिससे आपका किसी समस्या को देखने का नजरिया ही बदल जाएगा। आज का दिन कर्मठ व्यक्तियों के लिये विशेष है। यदि आप धातु के क्षेत्र में काम करते है, खासकर तांबे के क्षेत्र में, तब आज का दिन महत्वपूर्ण है। इस शुभ दिन का पूरा लाभ उठाएं। आज का दिन किसी भी प्रकार के ॠण आवेदन के लिये बड़ा ही शुभ है। खासकर यदि आप वस्त्र व्यवसाय में हैं तब इस मुद्दे पर आज ही बातचीत करें।

वृश्‍च‌िक राश‌िः आर्थिक स्थिति हो रही है बेहतर

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज आप अपने कार्यस्थल पर अपने काम से सम्बन्धित किसी समस्या को लेकर किसी सलाहकार या फिर किसी उच्च अधिकारी से सलाह लेना चाहेंगे। आप सलाह ले सकते हैं, लेकिन शायद इससे आपको कोई मदद न मिले। आपके लिए अच्छा होगा कि आप एक दो दिन और इंतजार करें जब तक कि सलाह के लिए आपको सही व्यक्ति न मिले। थोड़े बहुत उतार-चढाव के साथ आपकी आर्थिक स्थिति लगातार ठीक होती जाएगी। कभी किसी छोटे मोटे बदलाव से चिंतित न हों क्योंकि आप अपनी मेहनत से ऐसे आर्थिक संकटों से तुरंत पार पा लेंगे। कोई छोटा सा तनाव भी आपको परेशान कर सकता है। उसे रोकने का तुरन्त प्रयास करें, क्योंकि अगर यह परेशानी बढ़ेगी तो आपको ज्यादा कष्ट हो सकता है।

धनु राश‌ि:आमदनी बढने की संभावना

10 of 13
धनु राश‌ि
आज आपको अपने विचारों को स्पष्टता से अभिव्यक्त करने की कोशिश करनी चाहिए। वे विद्यार्थी जिन्होंने पिछले दिनों साक्षात्कार दिए हैं, वे शुभ समाचार पाकर प्रसन्न होंगे। आज का दिन उनके लिए शुभ है जो लेखाशास्त्र या वित्तीय क्षेत्र में कार्यरत हैंं। चाहे आप किसी संस्था के साथ जुड़ें है आपकी आमदनी बढ़ेगी। आज आप अपना मन और ध्यान योग में केन्द्रित करेंगे ताकि आप बढ़ते वजन पर रोक लगा सकें।

मकर राश‌ि: आपकी इच्छा होगी पूरी

11 of 13
मकर राश‌ि
आज आपके परिजन आपकी खुशी और गर्व का स्त्रोत होंगे। आज आपके किसी अपने से संबंधित कोई शुभ समाचार आपको बहुत खुशी देगा। लंबे समय से चली आ रही आपकी कोई इच्छा आज पूरी हो सकेगी। इन दिनों आपके खर्चे खूब बढ़े हुए हैं। इसलिए खर्चे और आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा व्यवहारिक बनिये। जब तक बहुत जरूरी न हो जाये कोई भी चीज उधार ना खरीदें। कोई छोटी परेशानी आपको परेशान कर सकती है। इसलिए जरूरी उपचार करें। कार्य से सम्बन्धित तनाव आपको परेशान कर सकता है। 

कुंभ राश‌ि: सकारात्मक परिवर्तन होगें

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज शायद आपको अपनी संप्रेषण कला का प्रयोग करके अपने आस-पास के लोगों के बीच चल रहे तनाव को कम करना होगा। आज अपने मन की भावनाओं को अपने साथी के समक्ष स्पष्ट रूप से रख दें। आज आपको महसूस होगा कि आपका भविष्य वाकई अच्छा आकार ले रहा है। सकारात्मक व अनापेक्षित परिवर्तन होंगे। यदि आप नियमित निवेश करते हैं, तो आज शेयर बाजार में आपको लाभ मिलने की संभावना है। आज आपको अपने भोजन का खास ख्याल रखना होगा। इस समय आप को समझ लेना चाहिए की हमारा मूड, ऊर्जा और पाचन क्रिया सभी हमारे खाने पर निर्भर करते हैं।
विज्ञापन

मीन राश‌ि:अंतरराष्ट्रीय व्यवसाय से जुडे लोगों के लिए लाभकारी दिन

13 of 13
मीन राश‌ि
आज आप अध्यात्म की ओर प्रभावित रहेंगे। आप चाहे ऑफिस में काम करते हैं या फिर स्कूल में पढ़ते हैं, आपको किसी ऐसी शांत जगह की तलाश करनी चाहिए जहां आप बिना किसी व्यवधान के पढ़ या काम कर सकें। अन्तर्राष्ट्रीय लेन-देन और अंतराष्ट्रीय बाजार से जुड़े व्यवसायियों के लिए आज लाभकारी दिन है। इस मौके का फायदा उठाएं और जहां तक संभव हो अपना व्यापार बढ़ाएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें