फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज सितारों की चाल का आपकी राशि पर क्या असर होगा, जानिए क्या कहते हैं सितारे

Wed, 05 Oct 2016 10:23 AM IST
एस्ट्रोयोगी
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र
वृश्च‌िक राश‌ि में चन्द्रमा और शन‌ि का संयोग आज आपके जीवन पर क्या डालेगा। क्या नौकरी व्यवसाय में परेशानी आएगी या कहीं से खुशखबरी म‌िलेगी जान‌िए क्या कहते हैं स‌ितारे।
 
विज्ञापन

मेष राश‌िः आर्थ‌िक मामलों में जोखिम भरा निर्णय ना लें

2 of 13
मेष राश‌ि
विद्यार्थियों को कोई खुश खबरी मिल सकती है। खास तौर से उनको जो कि अपने परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। आप शायद आश्चर्य चकित रह जाएं लेकिन परिणाम आपकी अपेक्षा से भी अच्छा रहेगा। आज आप खूब खुशियां मनाएंगे।
कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत व ईमानदारी की प्रशंसा होगी। हालांकि अभी भी अपने कैरियर  को आगे ले जाने के लिए आपको बहुत मेहनत करनी होगी। इसके लिए आप कुछ नई तकनीक भी सीख सकते हैं। आपकी रचनात्मकता व अनुभव आपको अपने व्‍यावसायिक लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करेंगे। अपने अनुभव अपने साथियों के साथ बांटने से भी आपको लाभ होगा।
निवेश के मामलों में बाजार से आपको जो सूचना मिल रही है उसे लेकर आप बड़े असमंजस में घिर जाएंगे। असल में इस समय बाजार की हलचल पर नजर रखें और कोई जोखिम भरा निर्णय ना लें। बाजार को लेकर ठोस खबर जल्दी ही आ जाएगी, फिर सोच समझकर निवेश करें।
आज आपकी मानसिक और शारीरिक क्षमता ऊच्च स्तर पर बनी रहेगी। आज आप बाहर जाकर कुछ अलग करेंगे। हो सकता है आप कोई नया व्यायाम या नया खेल खेलें। आप वही काम करें जिसमें आपको खुशी मिले। अगर आप कोई आरामदायक काम करना चाहते हैं तो योग करें। या फिर अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलें। यह सब करने से आपको अच्छा लगेगा।
विज्ञापन

वृष राश‌िः भाग्य आपके साथ है लाभ म‌िलेगा

3 of 13
वृष राश‌ि
आज आपको अचानक ही अपने भाग्य में परिवर्तन की अनुभूति होगी। आज आप जो भी काम करेंगे वो आपको आकर्षण का केंद्र बना देगा। आपके हंस मुख स्वभाव के कारण आज आपके नए दोस्त बन सकते हैं और कुछ व्यवसाइयों के साथ भी आपके अच्छे संबंध बन सकते हैं। भाग्य आपके साथ है इसलिए आज आप लॉटरी में भी भाग्य आजमा सकते हैं।
आज आप अपने साथी की इच्छाएं जानने में सफल होंगे। प्यार को आपके संबंध का आधार बनाए रखने का आपका प्रयास रंग लाएगा। लेकिन इसे बनाए रखने के लिए आप दोनों की ओर से प्रयास जरूरी है। अपने साथी का साथ दें व बातचीत करने के लिए हमेशा तैयार रहें।
यदि आप लेखक अथवा पत्रकार हैं तब आज का दिन श्रेष्ठ व शुभ है। आपके पास नवीन संपर्कों के साथ प्रस्ताव होंगे। अपने नवीन काम के लिये समय दें और आप देखेंगे कि कैसे समय करवट बदलता है। 
जमीन से जुड़े सभी लेन-देन आपके लिए शुभ हो रहे हैं। अगर आप किसान हैं तो आपकी फसल अच्छी होगी। यदि आप माली हैं तो मुरझाए हुए फूल भी खिलते नजर आयेंगे। यदि आप जमीन विकसित करने वाले हैं तो आज आपके सभी भूखण्ड नियमित कर दिये जायेंगे। अत: आज का दिन जमीन व्यवसाय में लगे सभी लोगों के लिए अच्छा है। बीते समय में किया गया परिश्रम आज फलदायक सिद्ध होगा। आप अपने आप को आज दुनिया का सबसे खुशनसीब इंसान समझ सकते हैं।

म‌िथुन राश‌ि: आर्थ‌िक योजनाओं में सफलता म‌िलेगी

4 of 13
म‌िथुन
आज आपका कोई मित्र आपसे मदद मांग सकता है। इस मित्र को शायद आपकी मदद की आवश्यकता हो। इस मित्र के साथ वफादारी निभाएं उसके भले के लिए अगर आपको उसकी आलोचना भी करनी पड़े तो भी पीछे ना हटें। अगर आपका मित्र कोई गलती करे तो भी उसकी गलती का एहसास उसे अवश्य कराएं। 
सकारात्मक सोच, कुशल संप्रेषण कला व सबके साथ मिल कर काम करने की क्षमता के कारण आप अपने कैरियर को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकेंगे। इससे आपको अपने लंबे समय के उद्देश्यों के प्राप्त करने में तो सफलता मिलेगी ही, वित्तीय लाभ भी मिलेगा। किसी भी काम को नए तरीके से करने का साहस आपको सफलता जरूर दिलाएगा।
आर्थिक प्रबंधन में अपने महारथ और सकारात्मक सोच की बदौलत आप आसानी से अपना आर्थिक लक्ष्य पा लेंगे। आप अपने काम में बहुत सफल होंगे। पर साथ-साथ आपको यह भी ध्यान रखना होगा कि अगर कभी आपकी उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिलती है तो आप बिल्कुल हतोत्साहित ना हों। धीरे-धीरे ही सही आप अपनी सभी आर्थिक जिम्मेदारियों को जरूर पूरा करेंगे।
आज आप में काम करने की शक्ति थोड़ी कम रहेगी और थकावट भी महसूस करेंगे। किसी भी कार्य को पूर्ण करने के लिए आपको खुद से उत्साह दिखाना होगा। हिम्मत ना हारें, यह समय थोड़ी देर के लिए है जिसमें आप मानसिक और शारीरिक तनाव महसूस करेंगे। आप जल्दी ही पहले जैसे हो जाएंगे।
विज्ञापन

कर्क राश‌िः कारोबार में लाभ म‌िलेगा

5 of 13
कर्क राशि
आज आपको अपने और दोस्तों के बीच के रिश्तों को देखने की जरूरत है। शायद आप लोगों के बीच जलन पनप रही है जो कि आगे चल कर हानिकारक हो सकती है। दोस्तों से बात करके इस बात की वजह जानने की कोशिश करें। अगर कोई तीसरा व्यक्ति आपके और आपके दोस्तों के बीच दरार डालने की कोशिश कर रहा है तो उससे दूर ही रहें।
आज आपकी बड़े ही रुचिपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिसके साथ रोमांटिक रिश्ता कायम होने की संभावना है। फिर भी, फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोचें। आश्वस्त हो लें कि यह सिर्फ ऊपरी आकर्षण तो नहीं, अन्यथा आगे आप पछता सकते हैं। अगर सामने वाला अनुकूल प्रतिक्रिया देता है तो आपकी रोमांस यात्रा आज शुरू हो सकती है।
जो लोग निर्यात से संबंधित व्यवसाय में हैं, आज का दिन उनके लिए बहुत अच्छा है। दूर रह रहे साझेदारों से संबंधित व्यवसाय में भी आपको लाभ होगा। अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में भी आपके संपर्क मजबूत होने की संभावना है। व्यवसाय से संबंधित इस शुभ समय का मजा लें।
आज आप पाएंगे कि अगर आप बिक्रीकर्ता हैं तो आसानी से अपने प्रतियोगियों से आगे बढ़ सकते हैं। यह आपकी जान पहचान, आपके प्रयास से अथवा आपकी योग्यता की वजह से सम्भव हुआ है। यह आपके लिए तथा आपकी कम्पनी के लिए लाभदायक हो सकता है। इस अच्छे कदम के लिए आपको कम्पनी से प्रोत्साहन राशि भी मिल सकती है।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः लोगों से तारीफ प्राप्त करेंगे

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज आपके आस-पास के लोग आपको गलत समझ सकते हैं इसलिए अपने विचारों को स्पष्टता से अभिव्यक्त करें। जो भी बोलें सोच समझ कर ही बोलें क्योंकि अगर आपके शब्दों को गलत समझ लिया गया तो परेशानी हो सकती है। गलतफहमी को दूर करें और अपने रिश्तों को मजबूत बनाएं।
रोमांस की दुनिया में आज आपको ऐसे व्यक्ति से बचना चाहिए, जो आपको लगे कि आपका पैर जबरन खींच रहा है। यह परी की कहानियों में तो अच्छा लगता है, पर यथार्थ में आपको जमीन पर गिरा सकता है। इसलिए सावधान रहें और आज किसी नए रोमांस की शुरुआत करने से परहेज करें।
आज आपके आसपास के लोग आपकी तारीफ करते नही थकेंगे। आपकी कड़ी मेहनत अंत में रंग लाई है। आपके अच्छे प्रदर्शन के कारण अधिकारियों द्वारा आपको अधिक उत्तरदायित्व सौंपने पर विचार किया जाएगा। वे भी आपके प्रदर्शन से संतुष्ट हैं।
यदि आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो आज का दिन कुछ नवीन सोच के साथ निवेश करने व प्रयोग करने का है। आप चाहते हैं कि अपनी समस्त शक्तियों के साथ इस क्षेत्र में जाएं परंतु एक बार अपनी स्थिति को देख लें। यदि लंबे समय के लिये निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन उपयुक्त है। जब तक निवेश नहीं करेंगे तब तक इसके लाभ कैसे जानेंगे?
गर्भवती महिलाओं को अपने खान-पान का ध्यान रखना होगा। चुस्त रहना अच्छी बात है परन्तु जरूरत से ज्यादा कार्य न करें। आज के दिन आप सावधान रहें व खुद पर ध्यान दें।
विज्ञापन

कन्या राश‌ि: घाटे व धन की कमी से सावधान रहें

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज का दिन अद्भुत अनुभव व जोश से भरा रहेगा। आज आपको अपनी रोज की दिनचर्या से मुक्ती मिलेगी और आप अपने आपको तरोताजा कर पाएंगे। तो फिर इंतजार किस बात का है अपने प्रियजनों के साथ कहीं बाहर घूमने जाएं प्रकृति की सुंदरता का मजा लें और खूब मस्ती करें।
आज का दिन विशेष रूप से उन सभी के लिये अच्छा है जो चार्टर्ड अकाउंटैंसी के क्षेत्र में काम करते हैं। आज आपको नवीन ग्राहकों के अनेक संपर्क मिलेंगे। आपको थोड़ा सा अधिक समय देकर इन अवसरों का लाभ लेना चाहिए। इस दौरान की गई कड़ी मेहनत भविष्य में लाभ के अच्छे अवसर उपलब्ध करवाने में सहायक हो सकती है।
घाटे व धन की कमी से सावधान रहें। इतने प्रयास करने के बाद भी जब आपको समुचित लाभ नहीं मिल रहा है तो आप निराश होंगे। इस समय आपको व्यवसाय में घाटे एवं फालतू खर्चों से सावधान रहना है। अत: आप किसी को भी बड़ी धन राशि देने की कोशिश ना करें जब तक कि यह सुनिश्चित ना हो जाए कि आपको उससे अधिक लाभ मिलने वाला है। 
आज आप अपने शारीरिक स्वास्थ्य पर न ध्यान लगाकर अपने मानसिक सुधार पर ध्यान देंगे। आज आप परेशान रहेंगे और आत्मविश्वास भी कम रहेगा। अगर आप किसी परेशानी से जूझ रहे हैं तो उसे खत्म करने का समय आ गया है। आपका मूड गंभीर तो नहीं रहेगा मगर इससे दूसरे प्रभावित होंगे। इसलिए आप आज कुछ समय निकालकर इसका कारण जानने की कोशिश करें।

तुला राश‌िः आपके प्रेम संबंध में आज नई जान आएगी

8 of 13
तुला राश‌ि
किसी नजदीकी रिश्तेदार के साथ आपका रिश्ता खराब हो सकता है। आज अपनी तरफ से अपने रिश्ते को सुधारने की पूरी कोशिश करें। इसकी शुरूआत आप अपनी जुबान पर काबू रख के कर सकते हैं। सही सम्प्रेषण से आपको बहुत मदद मिलेगी। लेकिन अगर आपको लगता है कि स्थिति आपके नियंत्रण से बाहर है तो आपका खामोश रहना ही बेहतर होगा।
आपके प्रेम संबंध में आज नई जान आएगी। अपनी पुरानी आदतों को छोड़कर आप नई शुरुआत करने को तैयार हैं। ऐसा करने से जीवन के प्रति आपका दृष्टिकोण बदलेगा व आपके साथी को भी सुख की प्राप्ति होगी।
रास्ते में रुकावटों के कारण आप अपने जीवन को एक नई दिशा देना चाहेंगे। उत्साहित या उग्र होना तो स्वाभाविक ही है और इसलिए, आप उस दिशा में चल पड़ेंगे जिस पर आप पहले कभी नहीं चले हैं। लेकिन अगर आप बिना किसी पूर्व तैयारी के ही इस दिशा में बढ़ेंगे तो जल्दी ही वापस भी आना पड़ सकता है।
आज के लिए निर्देशित सिध्दान्त यह है कि आप अपने पूंजी निवेश के क्षेत्र में परिवर्तन लाएं। आज के इस दिन के लिए आवश्यक है कि आप यह सुनिश्चित कर लें कि अधिक से अधिक कितना धन अलग से बचा कर रख सकते हैं। इसीलिए आप कईं प्रकार के पूंजी निवेश पर अपना ध्यान केन्द्रित करें। अलग अलग व्यवसाय में पूंजी निवेश करने के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। आपके द्वारा इस क्षेत्र में किया गया प्रयास अन्तत: लाभकारी सिद्ध होगा। 
मदिरापान से दूर रहें। हो सकता है आज आपको मानसिक तनाव रहे इसलिए शराब के बारे में ना सोचें। घर पर ही रहकर आराम करें औऱ खुद को बुरी आदतों का शिकार ना बनने दें।

वृश्च‌िक राश‌िः आज आप मानसिक तनावों से घिर सकते हैं

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
घर वालों व मित्रों के नकारात्मक स्वभाव को ले कर आपको थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। ये शायद कोई छोटी सी बात हो लेकिन आने वाले समय में ये आपके रिश्तों में कड़वाहट पैदा कर सकती है। अपने परिजनों व मित्रों से पूछें कि वो आज कैसा महसूस कर रहे हैं। ऐसा करके शायद आप आने वाली परेशानियों से बच सकें।
आज शायद आप किसी ऐसे प्रोफेशनल से मिलेंगे जो कि आपके जीवन में बहुत बड़ा बदलाव लाएगा। इसलिए आपको उनकी सलाह को बहुत ध्यान से सुनना चाहिए और उनके अनुभवों से बहुत कुछ सीखना चाहिए। साथ ही अपने व्यावसायिक ज्ञान को भी बढ़ाने की कोशिश करनी चाहिए। अच्छी सलाह और व्यावसायिक ज्ञान दोनों से अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाएं।
आपने कभी दूसरों के लिए भलाई का काम किया है आज आपको लगेगा कि आपको उसका फल मिल रहा है। दान देने से आपको टैक्स की छूट तो मिली ही है, दूसरों के लिए आपने कल किया आज दूसरे आपके लिए खड़े मिलेंगे। आज आपको एहसास होगा कि दूसरों के लिए अच्छा करोगे तो दूसरे भी आपके लिए अच्छा करेंगे। इस तरह के विचार सकारात्मक बनाते हैं।
आज आप मानसिक तनावों से घिर सकते हैं। जिदंगी कभी चुनौती पूर्ण भी बन जाती है इसलिए आप धैर्य न छोड़ें और अपने चेहरे पर हंसी बरकरार रखें। खुद को समझायें कि कोई परेशानी बड़ी नही हो सकती और आपमें हमेशा उसे हराने की क्षमता है।

धनु राश‌िः अनचाही मुश्किलें आ सकती हैं

10 of 13
धनु राश‌ि
हो सकता है आप अपने काम को निश्चित समय में पूरा ना कर पाएं इसलिए अभी से सावधान रहना जरूरी है। अगर आप नौकरी के लिए आवेदन या किसी छात्रवृत्त‌ि के कागजों पर काम कर रहे हैं तो पूरी तरह से सतर्क रहें। जितना जल्दी हो सके अपना काम खत्म कर लें वरना अनचाही मुश्किलें आ सकती हैं।
आपके व आपके साथी के बीच आम दिनचर्या के कारण बोरियत घर कर गई है। यदि आप घंटों काम कर रहे हैं व घर पर माता-पिता, बच्चे आदि हैं, तब भी एक फोन कॉल द्वारा या फूल ले जाकर आप अपने संबंध में नई जान डाल सकते हैं।
आज के दिन आप थोड़े से अवसाद में आ सकते हैं, यदि आप किसी नौकरी की तलाश में है। आप लंबे समय से नौकरी की तलाश में हैं और अब अपना आवेदन कंपनियों में डालते हुए परेशान हो चुके हैं। आपके प्रयास व्यर्थ नहीं जाएंगे। सकारात्मक सोच रखें और सब कुछ आसान हो जाएगा। 
यदि आप किसी व्यापारिक ॠण के लिये आवेदन करने की सोच रहे हैं, तब आज का दिन श्रेष्ठ है। आज के दिन आवेदित किये गए ॠण के सफलतापूर्वक पास हो जाने की संभावना है। सभी प्रपत्रों और कागजों को सही तरीके से जमा करते हुए बैंक में दें क्योंकि इन कामों के लिये आज का दिन खास है।

मकर राश‌ि : आज आमदनी कम खर्चा ज्यादा है

11 of 13
मकर राश‌ि
विद्यार्थियों के लिए आगे पढने के लिए समय अनुकूल है। आपको खुद को सुनियोजित करना चाहिए। जो आप करना चाहते हैं उससे संबंधित हर पहलु पर ठीक से सोच-विचार कर लें। आज आपको अपने सभी अवसरों में से सबसे अच्छे अवसर को चुनना चाहिए।
आज आप और आपके पार्टनर के लिए बहुत अच्छा दिन है। अगर आज आप किसी आयोजन में लगे हैं तो आपके पार्टनर आपको एक बहुत अच्छा तोहफा दे सकते हैं। आप इसकी भरपूर तारीफ करेंगे। आज आप एक-दूसरे के प्यार को परवान तक ले जाने में सफल होंगे।
आज आप कोई नया व्यवसाय या कोई और सह-व्यवसाय शुरू कर सकेंगे, जिससे आपके कैरियर  में वृद्ध‌ि होगी। इस नए काम को जमने में थोड़ा समय तो लगेगा, लेकिन भविष्य में इससे आपको लाभ ही होगा। इस समय इस नए व्यवसाय को जमाने के लिए आपको अपनी सारी रचनात्मकता व कुशलता का प्रयोग करना चाहिए।
आज आमदनी कम खर्चा ज्यादा है। यहां तक कि आमदनी आपकी कमाई से भी ज्यादा हो सकती है। जरूरी है कि अपने खर्च का एक बार लेखा-जोखा ठीक से निकालें नहीं तो स्थिति चिंताजनक भी हो सकती है। तय कर लें की पांव उतना ही फैलाना है जितनी लम्बी चादर है।
आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा जिससे आपका आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा। कुल मिलाकर आपके अच्छे हालात हैं। आप आनन्द लें जिम जायें और मिली हुई सहूलियत का फायदा उठाएं।

कुंभ राश‌िः व्यापार में तगड़ा झटका लगने का भय है

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज आप उन लोगों से थोड़ा हताश हैं जिन्होंने आपको निराश किया है। आपको लगेगा कि लोग वादे तो कर लेते हैं लेकिन उन्हें निभाते नहीं। आपको आज अपना दिमाग शांत रखना होगा। आपके काम में आने वाली ये रुकावट अस्थाई है जो समय के साथ खुद ही समाप्त हो जाएगी।
आज आप ऐसे दोस्त से मिल सकते हैं जिसके लिए आप लम्बे समय से खोज में थे। आपका परिचय इसके साथ चूंकि थोड़े समय का है, इसलिए तुरन्त निर्णय ना लें। फिर भी इससे परिचय बढ़ाने के लिए कुछ समय बिताएं। आप पाएंगे कि यह व्यक्ति आप के लिए उपयुक्त पार्टनर साबित हो सकता है।
आज कल आपके दिमाग में विदेश में पढ़ाई करने या वहां जा कर करियर बनाने का विचार चल रहा है। इस बात के बारे में आपको गंभीरता से सोचना चाहिए। विदेश में सभी अवसरों को ध्यान में रख कर चुना गया अवसर आपको लाभ देगा। अगर आपने पहले से ही विदेश में निवेदन कर दिया है तो आपको खुशखबरी मिल सकती है।
व्यापार में तगड़ा झटका लगने का भय है। इससे बचने की कोशिश करें। अच्छा तो यह रहेगा कि इस तात्कालिक झटके से अपने व्यवसाय को बचाने का प्रयास करें। एक लक्ष्य बनाकर उसे पाने का प्रयत्न करें। कुछ ऐसे कर्मठ और निष्टावान लोगों को साथ जोड़िये जो आपको अपने व्यवसाय में नई ऊंचाई छूने में मदद करें। 
आज आपको अपनी सेहत के प्रति सावधान रहना होगा। टीवी पर मशीन द्वारा दिखाई गई कसरत पर ध्यान ना दें। जितना आप जानते हैं वही करें। पौष्टिक भोजन और रोज व्यायाम से आप स्वस्थता मन्त्र तक पहुंच सकते हैं। अपनी जीवनशैली को बदलिए ना की डाईट को।
विज्ञापन

मीन राश‌िः पैसे कमाने के लिए बहुत बढ़िया मौका सामने है

13 of 13
मीन राश‌ि
आज परिस्थिति आपको चाहे कितना भी उकसाए घर की शांति भंग ना होने दें। कभी-कभी अपने गुस्से को पी जाने में ही भलाई होती है। आप अपने गुस्से को पूरी तरह से काबू में रखें। गुस्से पर काबू नहीं रखा तो अपनों के बीच दूरियां आ सकती हैं। झगड़े से आपको कोई लाभ नहीं होगा बल्कि आपकी परेशानियां और बढ़ जाएंगी।
आज आपने असंभव काम कर दिखाया है, जिस के कारण आप उस स्थान तक पहुंच सके हैं जहां आप जाना चाहते थे। आज कार्यक्षेत्र में इच्छित परिणाण प्राप्त करने के लिए बहुत ही शुभ दिन है। चाहे वो नौकरी हो या फिर आपका व्यवसाय। आप जो काम शुरू करेंगे उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी।
पैसे कमाने के लिए बहुत बढ़िया मौका सामने है और आप इसका फायदा भी उठायेंगे। अगर आप किसी व्यापार से जुड़े हैं तो कोई नया काम हाथ लगेगा। एक पसंद नहीं आया तो दूसरा काम मिल जायेगा। आपकी कड़ी मेहनत का फल अब मिलने वाला है, इसलिए अपने सारे संपर्क और मौके साथ लीजिए व अपनी क्षमता के हिसाब से आगे बढ़िये। हिचकिये मत।
आज अच्छी सेहत के लिए बाहर जाकर ताजी हवा और व्यायाम का आनन्द उठाएं। अगर आप घर से बाहर खेल या फिर किसी खास काम में अपने दोस्त के साथ रहेंगे तो आज आपका मन अंदर से व्यायाम करने को करेगा। बाहर जाकर दूसरों से मिलने पर आपका मन अच्छा रहेगा उसका असर आपकी सेहत पर अच्छा पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें