फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र का चौथा दिन, आज इन राशि वालों पर रहेगी माता की कृपा

Tue, 04 Oct 2016 09:34 AM IST
एस्ट्रोयोगी
विज्ञापन
1 of 13
राशि
मंगल की राश‌ि वृश्च‌िक में शन‌ि के साथ चल रहे चन्द्र आज गुरु की राश‌ि धनु में पहुंचेंगे जहां शुक्र के साथ चन्द्रमा का संयोग बनेगा। ग्रहों की स्‍थ‌ित‌ि में हो रहे बदलाव का आज आपकी राश‌ि पर क्या असर होगा। जान‌िए क्या कहते हैं स‌ितारे।
विज्ञापन

मेष राश‌िः आज कई मायनों में आपका द‌िन अच्छा रहेगा

2 of 13
मेष राश‌ि
आज आपको लगेगा कि आप दूसरों के बुरे व्यवहार से दुखी हैं। आपको पूरी कोशिश करनी चाहिए कि आप बेकार की किसी भी बात में ना पड़ें और अपनी जिम्मेदारियां बखूबी निभाते रहें। परिस्थिति को काबू में रखने के लिए आप दूसरों के व्यवहार को तो काबू में नहीं रख सकते लेकिन अपने व्यवहार को काबू में रखना तो आपके वश में है।
आज शायद काम के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़े। इससे आपको बहुत खुशी मिलेगी और साथ ही यह आपकी प्रतिष्ठा व पहचान को बनाने में सहायक सिद्ध होगी। यह आपके लिये बेहतर अवसर हो सकता है इसे हाथ से न जाने दें।
जो लोग किसी उद्योग से जुड़े हैं और उनकी दूर किसी व्यक्ति या किसी विदेशी से लेन-देन है तो आज आर्थिक फायदा होगा। नये मौके मिलेंगे जो आपको आकर्षित करेंगे। यह आपके लिए सुनहरा मौका है, हाथ से न जाने दें। 
अच्छी सेहत पाने के लिए अगर आपने जिम जाने का विचार कर लिया है तो पहले चिकित्सक की सलाह लेना ना भूलें। उसकी सलाह आपको निर्देशित ही नहीं करेगी बल्कि आपको उन व्यायाम को करने के लिए सचेत करेगी जिससे आपको नुकसान पहुंच सकता है। आप पौष्टिक और सन्तुलित भोजन लेना शुरू कर दें इससे आपको फायदा होगा।
विज्ञापन

वृष राश‌िः आर्थिक रूप से मजबूत होने का दिन है

3 of 13
वृष राश‌ि
आज आप अपने आपको ठीक से जान पाएंगे। आज आप अपने दिमाग और व्यक्तित्व को अच्छी तरह से समझने की कोशिश करेंगे। ये समय आपके लिए बहुत अच्छा है और जिस राह पर आप चल रहे हैं उससे आपकी जिंदगी के हर पहलु में सुधार आएगा।
आज का दिन समूह के साथ मिलकर काम करने के लिये बेहतर है। आपके द्वारा अपने समूह के सदस्यों को प्रेरणा देना सभी की उत्सुकता का केन्द्र बनेगा। हो सकता है कि आपकी पदोन्नति समूह नायक के बतौर हो जाए। स्वयं के व्यवसाय में कार्यरत्त उद्यमियों को विदेशी प्रोजेक्ट मिल सकता है।
आज आपके आर्थिक रूप से मजबूत होने का दिन है। आपको खुद लगेगा की आपमें पैसे कमाने की अच्छी समझ है। आप पायेंगे कि लम्बी अवधि का जो निवेश आपने किया था उसका अच्छा फायदा मिल रहा है। आज अपनी योजना पर कायम रहिए।
आपका स्वास्थ्य संतोषजनक रहेगा। फिर भी आपको थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता है इसलिए आप नियमित व्यायाम करें। अगर आप खुद को ढीला महसूस करें तो तुरन्त समझ जाएं कि आपका स्वास्थ्य गिर रहा है। थोड़ा सतर्क रहें तो आपका स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।

म‌िथुन राश‌िः आज का कई मायनो में आपके ल‌िए खास रह सकता है

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि - फोटो : gemini sign
आज आप अपने परिवार व दोस्तों द्वारा की गई मदद के लिए आभार प्रकट करेंगे। आप उनको बताएंगे कि आप उनके द्वारा की गई मदद को कितना सराहते हैं तथा इस बात का भी विश्वास दिलाएंगे कि आप भी हमेशा उनकी मदद को तैयार हैं। आपके परिवार के अलावा भी अगर किसी को आपकी मदद की जरूरत हो तो उसकी मदद करने से भी पीछे ना हटें।
आप सामाजिक जीवन के हर क्षेत्र में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। चाहे वो कोई अध्यापक हो, किसी एन जी ओ से जुड़ा कोई क्षेत्र हो या फिर कोई विख्यात व्यक्तित्व हो। लोग आपकी ओर देख रहे हैं और उन्हें आप में एक लीडर दिखाई दे रहा है। आपको उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने की कोशिश करनी चाहिए।
इन दिनों काम के सिलसिले में आपको काफी यात्रा करनी पड़ रही है। आज सोचें कि यह यात्रा जरूरी है या नहीं आप पाएंगे कि उम्मीद के मुताबिक फायदा नहीं हो रहा है, बल्कि यात्रा न करते तो ज्यादा फायदे में रहते। इसलिए अच्छा रहेगा कि काम की जगह के नजदीक ही घर हो। 
आज पूरे दिन आपकी सेहत ठीक रहेगी। ध्यान रहे अगर आप खुद को तंदुरुस्त देखना चाहते हैं तो आपको जंक फूड खाने की आदत छोड़कर अपनी डाईट में प्रोटीन युक्त भोजन लाना होगा।
विज्ञापन

कर्क राश‌िः आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा

5 of 13
कर्क राशि
आज का दिन दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करने के लिए बहुत अच्छा है। अपनी सारी परेशानियों को भूल कर मजा करें। आज आप अपने सभी विचारों को खुल कर व्यक्त कर सकते हैं। अच्छा होगा कि इस मौके का लाभ उठा कर आप खुद को तरो ताजा कर लें।
अपने साथी के साथ रोमांस का मजा लेने के लिए छोटी-छोटी बातों पर शिकायत करने से बचना होगा। ऐसा करने से आप में सकारात्मक दृष्टिकोण का विकास होगा व आपका साथी आपके साथ सुरक्षित महसूस करेगा। समय रहते ऐसा करने से भविष्य के लिए आपके संबंधों की नींव मजबूत हो जाएगी।
आज आपको इस बात की खुशी होगी कि अपनी मेहनत के कारण आप अपने काम में सफल हो सके हैं। आपके साथी भी इस बात से खुश होगा कि आप अपने काम व सफलता का मजा ले रहे हैं। अच्छे समय का पूरा लाभ उठाने अच्छे समय का पूरा लाभ उठाने की कोशिश करें।
आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। बहुत हद तक संभावना है कि ऑफिस में आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जाए, इससे आपको आर्थिक लाभ भी होगा। यही नहीं इससे आपकी तनख्वाह में बढ़ोतरी होने के भी संकेत हैं। यह सब कुछ होगा लेकिन तभी जब आप अपने काम में खरे उतरेंगे और दी गई जिम्मेंदारियों को समय से पहले पूरा कर लेंगे।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः कार्यक्षेत्र में कुछ सकारात्मक बदलाव होंगे

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज आप पाएंगे कि सत्ता से जुड़े लोगों के साथ आपके संबंध बहुत प्रगाढ़ हैं। इनमें से कोई व्यक्ति आज आपकी मदद को आगे आएगा। जरूरत पड़ने पर इनकी मदद लेने से पीछे ना रहें लेकिन ये बात भी ध्यान में रखें कि भविष्य में जरूरत पड़ने पर आपको उनके एहसान का बदला चुकाना पड़ेगा।
रोमांस के मामले में आज का दिन आपको हैरत में डाले देगा। एक दोस्त बड़े आश्चर्यजनक रूप से आपके कामों में हाथ बंटाना शुरू कर देगा और आपकी ओर सम्मोहित हो जाएगा। इस रिश्ते की उपेक्षा ना करें, क्योंकि यह आगे सफल हो सकता है। आज बात आगे बढ़ाएं। दिन आपके लिए अत्यन्त शुभ है।
व्यवस्था के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिये कार्यस्थल पर सकारात्मक बदलाव होंगे। कुछ  रुकावटें अभी समाप्त हुई हैं व काम करना आसान हुआ है। आज का दिन शांतिपूर्वक व उत्पादक होगा। 
यदि आप आयात निर्यात के क्षेत्र में हैं, तब आज का दिन काफी अच्छा व लाभदायक सिद्ध हो सकता है। अपनी कंपनी के लिये सही विकल्पों के साथ काम करते हुए इसे आगे ले जाईये। आज के दिन की आपकी मेहनत, आनेवाले समय के लिये नींव का काम करेगी। 
विज्ञापन

कन्या राश‌िः व्यवसाय के लिए आज का दिन तरक्की वाला है

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
अपने रिश्ते में सुधार लाने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। अपने प्रियजनों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बनाएं और उन्हें खुश कर दें। आज आप थोड़ा जल्दी घर पहुंच जाएं और अपने परिजनों को कहीं बाहर घुमाने ले जाएं। ऐसा कुछ करें और फिर देखें कि आपको कितनी खुशी मिलेगी।
आज का दिन विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई से बाहर निकलकर थोड़ा आराम करना चाहिये। जो थकान आपको पढ़ाई के कारण आ रही है, उसे सिर्फ एक अच्छा बदलाव ही खत्म कर सकता है। थोड़ी नींद या दोस्तों के साथ बिताया गया समय आपको सुकून दे सकता है। इसके बाद आप नए तरीके से अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिये प्रयासरत हो सकते हैं।
व्यवसाय के लिए आज का दिन तरक्की वाला है। यदि पैसा निवेश करना चाहते हैं तो वहां कीजिए जहां लम्बे समय तक लाभ की गुंजाइश है। शेयर बाजार और संपत्ति में पैसा लगाना ठीक रहेगा। आप जिस नये क्षेत्र में भी निवेश की सोच रहे हैं, सोच समझ कर करें। जो भी हो भविष्य में आपके निवेश का अच्छा फल मिलेगा।
बुरे सपने आप को परेशान कर सकते हैं। इसलिए सोने से पहले अच्छा सोचें जिससे नींद भी अच्छी आये आप चितां न करें यह तो बस स्वप्न है। दिन की शुरुआत हंस कर करें।

तुला राश‌िः आज का द‌िन कई मामलों में अच्छा है

8 of 13
तुला राश‌ि
आज आपके घर में सुख शांति बनी रहेगी। ये समय आपके और आपके परिवार वालों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होगा। आप लोग एक दूसरे के साथ अच्छा समय व्यतीत कर पाएंगे। घर वालों का प्यार ही इस समय आपको भावनात्मक रूप से खुश रखेगा और आप भी इस बात का ध्यान रखें कि आप भी अपने रिश्तों को और मजबूत बनाने का प्रयास करें।
आज आपको चाहिए कि साथी के साथ रोमांटिक मूड में बैठकर एक दूसरे की उन समस्यायों को सुनें, जिनसे वह आपको अवगत कराना चाह रहा है। आज शांत स्थान पर साथ बैठकर आपसी मतभेदों को मिटाएं। और अपनी भावनाओं से साथी को अवगत कराएं, जिनसे आपका आपसी रिश्ता और मजबूत हो जाये।
यदि आप अपना व्यवसाय चलाते हैं तब आपको अपने पुराने कर्मचारियों के प्रति आभरी होना चाहिये। हो सकता है कि नवीन कर्मचारियों की गलती के कारण जो नुकसान आप उठा रहे थे, उसे पुराने कर्मचरियों द्वारा सही कर दिया गया हो। आपको समय निकालकर उन्हे धन्यवाद देना चाहिये।
प्रबंधक स्तर के लोगों को अच्छी तरक्की के लिए सकारात्मक सोच और अच्छी संचार क्षमता का होना बहुत जरूरी है। अगर आप में ये सब है तो समझिए कंपनी में आपकी तरक्की निश्चित है। सजग रहें और ध्यान रखें कि यह मौका हाथ से निकल न जाए। आपमें से कुछ को विदेश में नौकरी का मौका मिलेगा, मौका हथिया लें, अच्छी आमदनी तय है।
हाल ही में आपको दर्द और बुखार से गुजरना पड़ा होगा परन्तु अब आप बेहतर महसूस करेंगे। आप आराम करें और खुद को आने वाले समय के लिये तैयार करें। जीवनशैली में कोई भी बदलाव स्वास्थ्य विकार ला सकता है। आप मूड ठीक रखें तो आपका स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।

वृश्च‌िक राश‌िः आज आपको कुछ दान धर्म करना चाह‌िए

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज अपने नए व्यक्तित्व के कारण आप नए दोस्त बनाएंगे। अच्छा होगा कि इस दिशा में पहला कदम आप बढ़ाएं और बात की शुरूआत करें। जिस तरह के संयोग बन रहे हैं, आपकी ये दोस्ती ताउम्र कायम रहेगी इसलिए बिना किसी हिचकिचाहट के आज आपको लोगों से मिलना-जुलना चाहिए।
आपमें से कुछ लोग अपने शहर से बाहर जा कर काम करना चाहते हैं। अपने दिमाग से इस विचार को निकाल दें, क्योंकि अभी आप जहां काम कर रहे हैं, वहीं आपको बहुत संतुष्टि मिलेगी। कभी-कभी अपने ही देश में रह कर थोड़ा पैसा कमाना और संतुष्ट रहना विदेश में रह कर ज्यादा कमाने और परेशान रहने से ज्यादा अच्छा होता है। वैसे भी आपके विदेश जाने के कोई संकेत नहीं हैं।
आज आप दूसरों की सहायता के लिए कुछ खर्च करेंगे। आज कुछ धर्म-कर्म के काम कीजिए। अपनी आर्थिक और समाजिक हैसियत को थोड़ा इस्तेमाल कीजिए इससे आज कुछ औरों का भी भला कीजिए। आपको लगेगा कि आपको बाद में इसका फायदा भी मिलेगा। इससे एक खास तरह की संतुष्टि तो मिलेगी ही कुछ ऐसे संपर्क भी बनेंगे जिसके चलते भविष्य में आपको फायदे भी होंगे।
आज आपको अपनी आंखों का ज्यादा ख्याल रखना होगा। संभावना है कि आज आप किसी दबाव या तनाव से परेशान हो सकते हैं। आपके लिए अच्छा होगा कि आप प्रोफैशनल की सलाह लें, क्योंकि आंखों पर ज्यादा तनाव बढ़ने से आपको सरदर्द या दिखने में समस्या हो सकती है। जल्दी जांच कराने से आपकी आंख को जल्दी ठीक कर पाएंगे।

धनु राश‌िः धन को लेकर जल्दबाजी में निर्णय नहीं लेने चाहिए

10 of 13
धनु राश‌ि
आज आप अपने आप को परिस्थितियों के अनुसार ढालने की कोशिश करेंगे। मुसीबतें तो आती जाती रहेंगी, लेकिन आपने ये जान लिया है कि सकारात्मक सोच रखने से हम परिस्थितियों को अच्छी तरह संभाल सकते हैं। इसलिए आज ये जानने की कोशिश करें कि आप किस तरह अपनी परेशानी को हल कर सकते हैं।
आपकी सकारात्मक सोच ऑफिस में आपके साथियों पर अच्छा प्रभाव डालेगी। इससे आपकी सफलता के दरवाजे खुलेंगे। इसलिए, अपनी तुरन्त निर्णय लेने की क्षमता का पूरा प्रयोग करें। अपनी सभी योग्यताओं को प्रयोग करके अपने बॉस व साथियों को खुश रखने की कोशिश करें।
आज आपको महसूस होगा कि आपने कुछ वित्तीय परेशानियों से निजात पा ली है। कहीं से अचानक आए हुए धन के कारण आप राहत महसूस करेंगे। आपको अपने धन को लेकर जल्दबाजी में निर्णय नहीं लेने चाहिए। आपको आने वाले समय के अप्रात्याशित अवसरों के लिये निवेश करना चाहिये। आज का आपका वित्तीय भविष्य थोड़ा सा डांवाडोल है। 
आज आपको बिस्तर से उठकर खुद को व्यायाम करने के लिए बढ़ावा देना होगा। आपका मन नहीं करेगा, मगर इसका लाभ आपको अभी नजर आ जाएगा। लम्बे समय तक लाभ उठाने के लिए सन्तुलित भोजन लें। इस समय आप अपनी सेहत का आनंद लें।

मकर राश‌िः आज का दिन आपके लिए बहार लाएगा

11 of 13
मकर राश‌ि
आज अपने लिए बड़े सपने देखने का दिन है। आपको जिंदगी में क्या करना चाहिए। आज ही उन सब चीजों की सूची बनाएं जो आप अपने जीवन में करना चाहते हैं। इस दिशा में किये गए प्रयास बहुत ही लाभदायक रहेंगे। आज से ही अपने जीवन के उद्देश्यों को प्राप्त करने की दिशा में काम शुरू कर दें।
आज का दिन आपके लिए बहार लाएगा। आपकी हाजिरजवाबी हर एक को खुश करेगी। हर एक व्यक्ति आपके आकर्षण में आता नजर आएगा और आप खुद को किसी की ओर आकर्षित होता पाएंगे। आज का दिन आपके नये रिश्ते के लिए बहुत अच्छा है।
तनाव भरी परिस्थिति को संभाल पाने के कारण इनाम के रूप में आपको और जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। ये अपनी क्षमता दिखाने का आपके लिए अच्छा मौका है। अगर आप अपने काम को सफलतापूर्वक पूरा कर सके तो आपको पदोन्नति भी मिल सकती है। इसलिए पूरी मेहनत व लगन से काम को पूरा करने की कोशिश करें।
घर या गाड़ी के लिए कर्ज लेना चाहते हैं तो आवेदन करने के लिए आज का दिन अच्छा है। कार खरीदने की योजना है तो आज खरीद लें, दिन अच्छा है। आपको लगेगा कि बड़ी खरीदारी से आपके जीवन स्तर में अच्छा बदलाव आया है।

कुंभ राश‌िः कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज आपका आत्म विश्वास ऊंचाई के शिखर पर रहेगा। हर क्षेत्र में आपकी उत्पादन क्षमता अच्छी रही है जिसके लिए आपको बहुत प्रशंसा भी मिली है। इस सकारात्मक ऊर्जा और उत्पादन क्षमता का प्रयोग आपको किसी अटकी हुई समस्या को सुलझाने में करना चाहिए। आज आप अवश्य ही इस समस्या को हल कर लेंगे।
यदि आप ग्राफिक डिजायनिंग के क्षेत्र में हैं तब आज का दिन काफी उत्पादक सिद्ध हो सकता है। आज आपकी सृजनात्मकता अपने चरम पर है। आपके उच्च अधिकारियों द्वारा आपकी कड़ी मेहनत पर आपको प्रशंसा व प्रगति प्रदान की जाएगी। 
अगर आप जमीन जायदाद से जुड़े किसी सरकारी मामले में फंसे हुए हैं तो आज आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। आज आपको किसी लम्बे अरसे से चल रहे विवाद से छुटकारा मिल सकता है। इस सफलता से आपको निश्चित रूप से शांति मिलेगी परन्तु आप इसे पूर्ण जीत ना समझें और तब तक प्रयत्न करते रहें जब तक कि यह मसला पूर्ण रूप से ठीक ना हो जाये। 
आज आपकी नई चीजों का आविष्कार करने में दिलचस्पी बढे़गी। आज आप कुछ ऐसा बनाएंगे जो आपने पहले कभी ना बनाया हो। आज आप बड़े चाव से खाना खाएंगे। आप रोजमर्रा की जिन्दगी से हट कर कुछ अलग बनाएंगे जिसे आप बेहद पसन्द करते हैं।
विज्ञापन

मीन राश‌िः ज‌िन्हें नौकरी की तलाश है उन्हें अपने प्रयास से कामयाबी म‌िलेगी

13 of 13
मीन राश‌ि
आज आपकी जिंदगी में थोड़ी हलचल सी मची रहेगी। ऐसा लगता है जैसे आपके आस-पास की परिस्थितियां बिगड़ रही हैं। वो आपके कार्य स्थल पर कुछ अनचाहे बदलाव भी हो सकते हैं। परेशान ना हो सब कुछ ठीक हो जाएगा आप बस अपने गुस्से को काबू में रखें । धीरे-धीरे सब शांत होता जाएगा।
आपकी क्षमता के कारण आपको अच्छी नौकरी मिल सकती है। इस मौके का लाभ उठा कर आपको अपने क्षेत्र की और जानकारी प्राप्त करने की कोशिश करनी चाहिए। साथ ही अपनी नई संस्था में भी आपको पूरी मेहनत से काम करने की कोशिश करनी चाहिए। इस समय में आप अपने लंबे व तुरंत करने वाले कामों की सूची बना सकते हैं।
आज आपका दूसरों से मिलने का दिन है अत: आप बाहर जाएं व प्रियजनों का अभिनंदन करें। आपके नये सम्पर्क भविष्य में सहायक होंगे इसलिए आप अपने व्यावसायिक पत्र को जेब से निकालें व दूसरों को देने से डरें नहीं। सभी सम्पर्क आपके लिए भाग्यशाली नहीं होंगे उनमें से कोई एक या दो ही आपके लिए लाभदायक साबित हो सकते हैं। आपके विचार किसी को विशेष रूप से प्रभावित कर सकते हैं। और आपके द्वारा किये गये इस प्रयास के लिए आपको सम्मानित किया जा सकता है। आपने अच्छा कार्य किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें