सप्ताह के पहले दिन चन्द्रमा का गोचर शनि की राशि कुंभ में हुआ है। चन्द्रमा का गोचर एवं अन्य राशियों का आज आपकी राशि पर क्या प्रभाव होने वाला है जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल।
विज्ञापन
मेष राशिः नकारात्मक सोच से स्वास्थ्य प्रभावित होगा
2 of 13
मेष राशि
आज आप अपने आपको ठीक से जान पाएंगे। आज आप अपने दिमाग और व्यक्तित्व को अच्छी तरह से समझने की कोशिश करेंगे। ये समय आपके लिए बहुत अच्छा है और जिस राह पर आप चल रहे हैं उससे आपकी जिंदगी के हर पहलु में सुधार आएगा।
यदि आप मीडिया या टीवी के क्षेत्र में जाना चाहते हैं तो आज का दिन श्रेष्ठ है। आपको अपना अच्छे से अच्छा प्रदर्शन करना है, जिससे सही सराहना और काम मिल सके। संभावना है कि किसी विदेशी से आपकी साझेदारी हो जाय या किसी विदेशी संस्था में आप निवेश करें। हालांकि यह फायदेमंद दिख रहा होगा, पर समझदारी इसी में है कि अभी थोड़ा इंतजार कर लें। आपकी नकारात्मक सोच आपका स्वास्थ्य बिगाड़ सकती है। आप किसी भी वजह से गुस्सा न करें और ना ही तनाव लें इससे आपको शारीरिक कष्ट हो सकता है।
विज्ञापन
वृष राशिः किसी सहकर्मी की ओर जज्बाती हो सकते हैं
3 of 13
वृष
आज आपको ये जान कर बहुत बुरा लगेगा कि जिनको आप अपना दोस्त समझते थे, वही पीठ पीछे आपकी बुराई करते हैं। ये सब सुन कर आप अपना आपा ना खो बैठें बल्कि शांति व धैर्य से परिस्थिति को संभालने की कोशिश करें। इन लोगों से बात करें और ये जानने की कोशिश करें कि आपके रिश्ते में खटास का क्या कारण है।
आज आप अपने किसी सहकर्मी की ओर जज्बाती होते हुए महसूस कर सकते हैं। आज का दिन बीमा व्यवसाय के लोगों के लिये लाभप्रद है। आपके पास नवीन संपर्कों के साथ प्रस्ताव होंगे। अपने नवीन काम के लिये समय दें और आप देखेंगे कि कैसे समय करवट बदलता है।
आप एक लाभकारी जमीन जायदाद सम्बधी सौदा खरीदने वाले हैं। अत: अपनी आंखे खुली रखें विशेषकर जमीन-जायदाद के अच्छे सौदों के लिए। आप को एक महत्वपूर्ण जमीन का टुकड़ा हाथ लगने वाला है। इसलिए आप अपने नजदीक के दलाल से बातचीत कर अच्छी जमीनों की सूची तैयार करें।
मिथुन राशिः कार्यालय में आपको प्रशंसा मिलेगी
4 of 13
मिथुन राशि
आज आप किसी पारिवारिक समारोह में खूब जम कर नाचेंगे। आजकल आपके रिश्ते सभी के साथ मधुर हैं इस कारण आपको अपनों से बहुत खुशियां मिलेंगी। इन सुनहरे पलों का आनन्द लें क्योंकि यही पल आगे जा कर आपकी मीठी यादें बनेंगे।
इस समय आप बिना ज्यादा प्रयास के सफलता प्राप्त कर लेंगे। भाग्य आपके साथ है। आपके कार्यालय में आपको प्रशंसा मिलेगी और आप पाएंगे कि आप सभी काम सही कर रहे हैं और वो भी बिना अधिक प्रयास के। बधाई हो। जब तक कि समय अच्छा है उसका पूरा लाभ उठाएं।
आज का दिन शेयर बाजार में निवेश करने के लिय बडा श्रेष्ठ व शुभ है। आप बड़े लंबे समय से अपने धन को लेकर शेयर बाजार में प्रयोग करना चाह रहे थे लेकिन अब आपको सही दिशा में जाने का अवसर मिला है। आज का दिन अपने निवेश को दूसरी दिशा में ले जाने का व दान पुण्य करने का भी है।
विज्ञापन
कर्क राशिः आर्थिक मामलों में चौकन्ना रहें
5 of 13
कर्क राशि
आज आप शायद किसी धार्मिक यात्रा पर जाएं क्योंकि आजकल अध्यात्म की ओर आपका रुझान बढ़ गया है। इससे आपको खुशी व संतोष मिलेगी। आज आपके रिश्तों में गलतफहमी एवं तनाव पैदा हो सकता है, जिसे दूर होने में कुछ समय लगेगा। अब आपके ग्रह आपकी आजीविका के क्षेत्र में आप के पक्ष में हो रहे हैं। यदि आप शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहे हैं तब कुछ रुकावटें आने के संकेत है। इन सभी रुकावटों को आपको, एक के बाद एक, अपने अधिकारियों की मदद से सुलझाना होगा। आप देखेंगे कि व्यावसायिक दृष्टि से यह आपके लिये काफी सकारात्मक परिणाम देने वाला समय है।
आज शेयर बाजार में तगड़ा उतार-चढ़ाव हो सकता है, इसलिए अगर आप इस में पैसा निवेश करने की सोच रहे हैं तो हर पल चौकन्ना रहें। आज इस बात पर नजर रखें कि शेयर बाजार में क्या कुछ चल रहा है, इससे भविष्य में निवेश करने में आसानी रहेगी। इस समय से सबक लें, इसका फायदा भविष्य में मिलेगा।
विज्ञापन
सिंह राशि: आज का दिन अत्यंत लाभदायक होगा
6 of 13
सिंह राशि
आज शायद आप अपने दोस्तों के साथ कहीं मौज-मस्ती करने निकल जाएं। ये यात्रा एक दिन की या लंबे समय की हो सकती है। जैसी भी हो लेकिन आप इस यात्रा पर खूब मजे करेंगे। इस यात्रा को आप हमेशा याद रखेंगे।
यदि आप अपने हाल ही के यात्रा कार्यक्रम के कारण परेशान हो चुके हैं तब आपको अपने अधिकारियों से बात करनी चाहिये, जिससे आपको यात्रा संबंधी काम न दिया जाए। इससे आप अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे और सही प्रदर्शन कर पाएंगे। अपने सभी विकल्प खुले रखें।
अगर आप कानून संबधित काम करते हैं, विशेषकर सामाजिक कानून तो आपका आज का दिन अत्यंत लाभदायक होगा। आपके हाथ में एक बड़ा काम अर्थात व्यवसाय आएगा या फिर आपको पद वृद्धि मिलेगी। इस समय को अपने आर्थिक लक्ष्य को पाने के लिए इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
कन्या राशिः आज का दिन भाग्यशाली है
7 of 13
कन्या राशि
मिली जुली भावनाएं आज आपको दुखी रखेगी। अपने मूड पर काबू रखते हुए खुश रहने की कोशिश करें। आज आप वो ही करें जो करना आपको अच्छा लगता है फिर वो चाहे गाना गाना हो, किताब पढ़ना हो या पिर दोस्तों के साथ गप्पें मारना ही क्यों ना हो।
आज आपकी किसी अजनबी के साथ डेटिंग की संभावना है। आज की डिनर डेटिंग बहुत अच्छी रहेगी। ऑफिस में आज आप बहुत ही व्यस्त रहेंगे। आप पाएंगे कि काम बहुत है, लेकिन समय कम है। लेकिन ध्यान रखें कि इससे फायदा ही होता है। परेशान ना हों बल्कि इस बात को समझने की कोशिश करें कि आपको पहले क्या काम करना चाहिए, इससे आपको शांति मिलेगी। आप पाएंगे कि आपके अधिकारी भी इसमें आपकी पूरी मदद करने को तैयार हैं।
जो लोग घर खरीदना चाहते हैं उनके लिए आज का दिन भाग्यशाली है। आज बिना किसी भागदौड़ के मनचाहा घर मिल जायेगा। घर खरीदने के लिए अगर कर्जा लेना चाह रहे हैं तो आज आवेदन करने का अच्छा दिन है। जो भी हो, घर खरीदने के मामले में आज आपको बड़ा अच्छा फल दिखेगा।
तुला राशिः आज आप बहुत व्यस्त रहेंगे
8 of 13
तुला राशि
आज आपको शायद थोड़ा तनाव महसूस हो, क्योंकि आपके परिजन आपसे मदद मांगने को आएंगे। आज आपको कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी भी लेनी पड़ सकती हैं। आपको जो भी करने को कहा जाए पूरे मन से करें। क्योंकि, आपका परिवार बदले में हमेशा आपकी मदद करेगा। इस समय आपके परिवार वाले शायद आपसे मदद की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
आज आप बहुत व्यस्त रहेंगे। पूरे दिन आप मीटिंग में ही घिरे रहेंगे। अगर आप अपनी सभी जिम्मेंदारियों को सही से पूरा कर पाए तो आपके बॉस व साथियों पर आपका बहुत अच्छा प्रभाव पड़ेगा। अगर आप पूरी मेहनत से काम करें तो आप देखेंगे कि सब कुछ आपके हक में ही रहेगा।
यदि आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो आज का दिन कुछ नवीन सोच के साथ निवेश करने व प्रयोग करने का है। आप चाहते हैं कि अपनी समस्त शक्तियों के साथ इस क्षेत्र में जाएं परंतु एक बार अपनी स्थिति को देख लें। यदि लंबे समय के लिये निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन उपयुक्त है। जब तक निवेश नहीं करेंगे तब तक इसके लाभ कैसे जानेंगे?
वृश्चिक राशिः आपके सभी प्रयत्नों के फल मिलेंगे
9 of 13
वृश्चिक राशि
आज आप बहुत खुश होंगे कि आपने अपनी समस्या का हल ढ़ूंढ़ लिया। बहुत लंबे समय से आप इस परेशानी का सामना कर रहे थे। शांति और समझ से इस समस्या का हल निकल आएगा जो कि सभी के हित में होगा। अब आप पूरी तरह से इस मुद्दे को पीछे छोड़ सकते हैं।
आप आज अपने व्यावसायिक जीवन की कुछ महत्वपूर्ण पायदानों को चढेंगे। ये ऐसा कुछ भी नहीं है, जिसके विषय में आपने प्रयत्न किया था। ये कुछ अनापेक्षित सा घटित हो रहा है। आपके सभी प्रयत्नों के फल मिलेंगे। इससे आप अपने व्यावसायिक भविष्य को भी तराश सकते हैं।
आपको लगेगा कि आपके घरेलु संपर्क इन दिनों आपके काम नहीं आ रहे हैं, दिन भी आपके पक्ष में नहीं चल रहे। इसलिए घरेलु बाजार की बजाय विदेशी बाजार पर ध्यान केन्द्रित कीजिए, विदेश से आर्थिक लाभ के अच्छे संकेत हैं। इस समय अपने विदेशी ग्राहकों पर ध्यान केन्द्रित करें।
धनु राशिः बड़ा आर्थिक लाभ होगा
10 of 13
धनु राशि
आपका मन खेलने या फिल्म देखने का कर रहा है लेकिन ये पढ़ाई करने का समय है। आज आपका मन कुछ विचलित सा रहेगा लेकिन आपको अपना ध्यान नकारात्मकता से हटा कर पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
आज आप दोनों के मिलकर सामना करने से संबंध की मुश्किलें दूर हो जाएंगी। अपने संबंध को यादगार व खुशगवार बनाने की कोशिश करें। आज के दिन आपको अपने समूह के सदस्यों का सहयोग लेना होगा। इसके लिये प्रेरणास्पद विचार साथ में रखने होंगे, जिससे समूह एक साथ चल सके। सभी को ये बता दें कि आपकी उनसे क्या अपेक्षाएं हैं व उन्हे कैसे सारा काम करना है। अपने नेतृत्व के कौशल को दिखाने का यह सही समय है।
आप निवेश की सोच रहे हैं। निवेश के लिए सारे विकल्प तलाशिए। आप संपत्ति और दूसरे किसी निवेश का तो मन बना ही चुके थे लेकिन निवेश के लिए और कई सारे अच्छे विकल्प देखकर आप हैरान रह जायेंगे। तो क्यों नहीं इसे तलाश लें? आज आपको कुछ ऐसी नई नई जानकारियां मिलेंगी जिससे आपको बड़ा आर्थिक लाभ होगा।
मकर राशिः आज खर्चे ज्यादा हैं
11 of 13
मकर राशि
आज आप अपने गुस्से पर पूरी तरह से काबू रखें। ऐसा करके आप उस शांति को कायम रखेंगे जिसका मजा आप अब तक ले रहे थे। आज जो मुद्दा आपको बड़ा लग रहा है वही बात कल आपको छोटी लगेगी। इसलिए आप इस मुद्दे को प्यार से ही सुलझाने की कोशिश करें।
आज अपने कार्यस्थल में गुस्से को काबू में रखें । आपके लिए काम करने वालों के साथ आपकी छोटी-मोटी बहस हो सकती है, लेकिन आपको धैर्य से काम लेना होगा और सही प्रोफेशनल व्यवहार करना होगा। अगर आप शांति से काम लें तो समय के साथ ये झगड़े खुद ही निबट सकते हैं।
आज खर्चे ज्यादा हैं, इसलिए होशियारी इसी में है कि हाथ थोड़ा खींच कर चलें। इस कठिन स्थिति से निबटने में अपनी समझदारी दिखायें। फिर भी इसे लेकर बहुत चिंतित मत होइये। आपके मन की शांति धन दौलत से कहीं अधिक है। इस हालात को गुजरने दें।
कुंभ राशिः पार्टनर के साथ कुछ अच्छे लम्हे बिताना चाहेंगे
12 of 13
कुंभ राशि
आज घर के बहुत से कामों को लेकर आपका सर चकरा सकता है। लेकिन घर पर हो रही सारी गतिविधियां सकारात्मक ही रहेंगी इसलिए आप अपना काम ठीक से पूरा करें। इस समय अपनों के साथ का पूरा मजा लें लेकिन साथ ही अपने काम को भी समय पर पूरा करने की कोशिश करें। घर और बाहर के काम में संतुलन ही आज आपका मूल मंत्र है।
अपने परिवार व दोस्तों से दूर हटकर आज आप अपने पार्टनर के साथ कुछ अच्छे लम्हे बिताना चाहेंगे। आज आप कोई महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त करने का सपना देखेंगे। इसे केवल एक सपना ही ना रहने दें। सोचें कि आप अपनी नेतृत्व कुशलता को बढ़ाने के लिए और क्या कर सकते हैं। इसके लिए आपको और ज्यादा जिम्मेदारियां लेने के लिए भी तैयार रहना चाहिए। अगर आप आज किसी कॉन्फ्रेन्स या सेमीनार में जा रहे हैं तो पाएंगे कि यहां आना आपके कैरियर के लिए बड़ा फायदेमंद रहा। लोगों को अपने बारे में बताइये, आप पाएंगे कि कई बड़े काम के लोगों से आपका संपर्क बना। और फिर आगे इसका फायदा ये कि आपका व्यापार बढ़ेगा। और यह सब हुआ लोगों से आपका व्यापार संपर्क बढ़ाने की वजह से।
संभावना है कि आज आप किसी से लड़ बैठें -खासतौर से अपने दोस्तों, परिजनों या फिर सहकर्मियों से, इसलिए जरा सावधान रहें। आज बातों को ज्यादा गंभीरता से ना लें, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि अगर कोई आपके अच्छे व्यवहार का फायदा उठाए तो आप उसे करने दें। आज सबसे महत्वपूर्ण बात यही है कि आप अपनी समझ और परिपक्वता से विपरीत परिस्थितियों को भी संभाल लें।
इस समय आपको अपने सपनों को समझ कर उन्हें पूरा करने के लिए बहुत मेहनत करनी चाहिए। अगर इसके लिए आपको यात्रा भी करनी पड़े तो भी पीछे ना हटें। कार्यक्षेत्र में भी विषम परिस्थितियों का सामना करने के लिए आपको पूरी हिम्मत से काम लेना चाहिए। अपनी सकारात्मक सोच व हिम्म्त के बल पर आप आसानी से इनका सामना कर सकेंगे। हाल में ही आप न चाहते हुए भी व्यवसाय संबंधित किसी विवाद में घिर गये थे। यह मामला हो सकता है, कानूनी मोड़ भी ले ले। हालांकि इस मामले में आपके पक्ष में ही फैसले होंगे लेकिन इतनी जल्दी नहीं जितनी जल्दी आप सोच रहे हैं। फिर भी हो सकता है, आज का दिन आपके लिए बहुत बड़ी राहत लेकर आए।